झारखंड राज्य के चतरा जिला से ममता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताई की जानकारी बहुत फायदेमंद रहा जैसे रासन कितना वितरण करनी है और प्रवाशी मजदूरों का कैसे पंजीकरण करनी है |

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चुरचू प्रखंड के मालती कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताये की लॉक डाउन के तहत सभी लीडर के जो भी दिकत आई उनके साथ समस्याओं को मिलकर समाधान किये |

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चुरचू प्रखंड से दिनेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की लॉक डाउन के कारण उनको भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा जैसेकि आने जाने के लिए समस्या हुई और काम बंद हो गया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर हो गई थी |

झारखंड राज्य के इंदिरा पंचयत के वसंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताये की लॉकडाउन के कारण उनको बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है जैसे की बच्चों का ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल नहीं है और रोजगार में भी दिक्कत हो रहा है |

झारखण्ड राज्य के सिमरिया पंचायत के चतरा जिले से सरिता कुमारी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से कोरोना वायरस के बारे में जानकारियाँ देते हुए यह कहती हैं कि वह अपने संस्था में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही कोवीड 19 का पालन करते हुए बैठक में सभी महिलाएँ पाँच फीट की दुरी पर बैठती हैं। साथ ही बैठक में या फिर आस पास के लोगों को बताती हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाँथ को धोना चाहिए, घर के आस पास के वातावरण को साफ़ रखना चाहिए और कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें।

झारखण्ड राज्य के चतरा जिले के सिमरिया से रेखा देवी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि वह अपने समुह में सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जानकारियाँ देतें हैं। साथ ही अपने घरों को भी साफ़ करने के लिए भी कहती हैं

झारखण्ड सरकार ने राशन व्यवस्था के माध्यम से तत्काल जरूरतमंदों तक राशन पहुँचाने की पहल की है। आने वाले मई के महीनें में सभी लाल व पीला कार्डधारियों को 10 किलों राशन प्रति सदस्य निशुल्क दिया जाएगा। वहीं जून माह में सभी लाल कार्डधारियों को पांच किलों खाद्यान प्रति सदस्य एक रूपए की दर से तथा अतिरिक्त पांच किलों प्रति सदस्य निशुल्क दिया जाएगा।इसी तरह पीला कार्डधारियों को पैतीस किलो राशन एक रूपए प्रति किलो की दर से दिया जाएगा साथ ही इसके अतिरिक्त पांच किलों राशन प्रति सदस्य निशुल्क भी दिया जाएगा।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के टाटीझरिया से सबीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है, कि वो कुछ महिलाओं के साथ मिल कर महिला ग्रुप चलतीं हैं।महिला ग्रुप में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को लिखतीं हैं, महिलाओं के प्रति जो भेद-भाव है, होता है, उसे लिखतीं हैं, तो घर से ही उन्हें कहा जाता है, बहुत मैडम बन गयी हो ,मैडम बन कर रेजिस्टर लिख रही हो।लड़कियों के साथ भी ऐसा ही होता है ,महिलाओं और लड़कियों के साथ जब घर वालों से ही सहयोग नहीं मिलता है, तो समाज वाले तो आरोप लगायें ही।

झारखण्ड राज्य के चतरा जिले से जुली देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि जब से वह संस्था से जुडी उन्हें महिलाओं के आरक्षण के बारे में जानकारी हुई

Transcript Unavailable.