Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला सारण ,सोनपुर से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनपुर अनुमंडल अस्पताल की अनियमिताओं को बताते हुए कहते है की सोनपुर अनुमंडल अस्पताल मे काफी कमियो का एहसास नागरिको को हो रहा है। इस अस्पताल मे ना तो ठीक से मरीजो की बैठने की वयवस्था है और ना ही मरीजो के रहने की हद तो तब हो जाती है जब नर्स और डॉक्टर कई दिनो तक अनुपस्थित रहते है इनके अनुपस्थित रहने से अाये दिन मरीजो की भीड़ ज्यादा हो जाने से डॉक्टर और कर्मचारी इनको बाहर इलाज के लिए प्रेरित करते है नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सम्राट सिंह ने मरीजो के इलाज मे लापरवाही बरतने का अारोप लगाते हुए इसकी शिकायत सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी ,चिकित्सा पदाधिकारी को की है जहा राज्य एवं केंद्र सरकार बेहतर इलाज के लिए कई योजनाए चला रही है वही सोनपुर अनुमंडल अस्पताल मे लोग जाने से कतरा रहे है। इस अस्पताल मे मरीजो को अस्पताल की दवाइयां कम मिलती है साथ ही पोस्टमार्टम होम ना रहने से लोगो को 60 किलोमीटर दूर जाकर पोस्टमार्टम करवाना पड़ता है।
जिला मुंगेर से प्रिन्स कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की अब मरीजो को रेफर करना चिकित्सको को महंगा पड़ेगा। रेफर करने से पहले मरीज की चिकित्सा करनी है पीएचसी से लेकए सदर अस्पताल तक रेफर की स्थिति पर लगाम लगाने के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर बैजनाथ ने आदेश जारी करते हुए कहा की अस्पताल की एमरजेंसी मे अनेवाली मरीजो की प्राथमिक चिकित्सा बेहतर होनी चाहिए।अस्पताल मे रेफर मरीज की केस स्टडी होगी उसमे लापरवाही पाए जाने पर कडी कारवाई होगी ,पीएचसी या सदर अस्पताल मे मरीजो को इलाज मे कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। रेफर की स्थिति मे मरीजो का मानसिक शोषण ना हो.
जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की खजौली प्रखंड अंतर्गत कन्होली स्थित स्वास्थ उपकेंद्र विगत पांच वर्षो से बंद पड़ा है ,उसमे ताला लटका रहता है। उपकेंद्र भूत का अड्डा बना है सारी दवाएं कालाबाजारी कर बाजार मे बेच दी जाती है। स्वास्थ्यकर्मी उपकेंद्र से गायब रहते है। कन्होली पंचायत की जनता शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित मुखिया की ओर देख रहे है की उनके पदारूढ़ होन से ये स्वास्थ उपकेंद्र खुलेगा या नही, पूर्व मुखिया द्वारा अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मीयो को उपस्थिति विवरणी देती रही है जिसके फलस्वरूप उनका वेतन भुगतान होता रहा।
प्रखंड-खजौली,मधुबनी,बिहार से रामानन्द सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पिछले दिनो दिल्ली से आये ममता संस्था ने सदर अस्पताल के ए.एन.एम एवं एच.एम को प्रशिक्षण दिया, प्रशिक्षण का आयोजन सदर अस्पताल के काला-जारो वार्ड में किया गया था जिसमे सदर अस्पताल के ए.एन.एम एवं एच.एम शामिल हुए और ममता संस्था ने सभी प्रसव की नई तकनीकियो से सभी प्रशिक्षणर्थियो को अवगत कराया और प्रशिक्षित किया इसमे बहुत सारे कर्मी शामिल हुए,दोस्तो अाप भी इसी तरह की जानकारी बांट सकते है, हमारे निशुल्क नंबर पर मिस्ड कॉल दे कर, नंबर है- 08800984861.
