जिला मुंगेर से प्रिन्स कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की अब मरीजो को रेफर करना चिकित्सको को महंगा पड़ेगा। रेफर करने से पहले मरीज की चिकित्सा करनी है पीएचसी से लेकए सदर अस्पताल तक रेफर की स्थिति पर लगाम लगाने के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर बैजनाथ ने आदेश जारी करते हुए कहा की अस्पताल की एमरजेंसी मे अनेवाली मरीजो की प्राथमिक चिकित्सा बेहतर होनी चाहिए।अस्पताल मे रेफर मरीज की केस स्टडी होगी उसमे लापरवाही पाए जाने पर कडी कारवाई होगी ,पीएचसी या सदर अस्पताल मे मरीजो को इलाज मे कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। रेफर की स्थिति मे मरीजो का मानसिक शोषण ना हो.