समाज सेविका एवं शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद ने दोस्ताना सफर की कोऑर्डिनेटर रेशमा प्रसाद के साथ मिलकर दानापुर, दीघा, कुर्जी, खगोल, बिहटा, कोईलवर, आरा, बिहिया एवं वैशाली किन्नरों के बीच राशन सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया। नम्रता आनंद एवं उनकी सारी टीम की तरफ से राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन श्री विद्यानंद विकल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हैं जिनके द्वारा दिए गए पास से समाज के गरीब, जरूरतमंदों, बेसहारा और स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों ,किन्नरों, और दिव्यांगों की सेवा की जा रही है।इस वैश्विक महामारी में लॉक डाउन के दूसरे चरण मे राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद द्वारा लगातार दिव्यांगों, बस्ती के गरीब लोगों, किन्नरों, फल ,अंडा ,सब्जी, पान मसाला बेचने वालों, दूध वालों, किरानी की दुकान वालों, ऑटो रिक्शा वालों एवं मजदूर वर्ग को दीदी जी फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क मास्क , साबुन एवं सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। अब तक करीब 4000 मास्को का निशुल्क वितरण किया जा चुका है।नम्रता ने बताया कि समाज की चरमराई हुई आर्थिक स्थिति ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। नम्रता सक्षम लोगों से यह अपील की है कि वह जरूरतमंदों लोगों के लिए आगे आए और समाज के चरमराई हुई स्थिति को सुधारने में गरीब लोगों को किन्नरों एवं दिव्यांगों को राशन,मास्क, स्वच्छता किट, साबुन और सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं। दीदी जी फाउंडेशन की टीम के सदस्य मैं जेनब अंजुम, प्रियंका, विमल प्रकाश, जाहिदा, राजू जी, सोनू, कोमल सोनी, रत्नेश, अंकिता, ललिता देवी, कुंदन कुमार मल्लिक, नीतू कुमारी और मनीषा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से संजय कुमार बबलू ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि करोना वैश्विक महामारी की वजह से आज पूरा विश्व विकराल और भयंकर रूप ले चुका है। ऐसे में समाज सेविका एवं शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद जरूरतमंदों ,गरीबों, किन्नरों ,दिव्यांगों ,झुग्गी झोपड़ी, सब्जी बेचने वाले ,फल बेचने वाले लोगों, एवं बस्ती में रहने वाले लोगों के बीच राशन बांटने में लगी हुई है। आज दीदी जी फाउंडेशन के बैनर तले गायघाट एवं त्रिपोलिया हॉस्पिटल के किन्नरों के बीच राशन और मास्क का वितरण किया गया। किन्नरों में करोना संबंधित जागरूकता फैलाई गई। डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि उनके इस नेक कार्य में फुलवारी के शिक्षकों जैनब अंजुम, नीतू ,प्रियंका, निशा अंजू, सुशील, नीतीश ,चंद्रप्रभा आदि ने उनका सहयोग किया। दीदी जी फाउंडेशन के जिला समन्वयक कोमल सोनी, राज्य समन्वयक कुंदन कुमार मल्लिक, सचिव श्री निखिल नटराज, अध्यक्ष श्री अनिल कुमार वर्मा अवकाश प्राप्त जिला जज, मोकामा के प्लस टू शिक्षक अनिल कुमार, ललिता देवी, अंकिता, सोनू, रंजीत ठाकुर, बबलू पिंटू आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नम्रता ने एक नई पहल की है दैनिक भास्कर, प्रभात खबर, राष्ट्रीय सहारा के ऑफिस जाकर वहां के संपादक, सारे पत्रकारों, फोटोग्राफर, सारे स्टाफ के हाथों को सैनिटाइज करा कर उनको दीदी जी फाउंडेशन की तरफ से मास्क दिए। मास्क देने का उद्देश्य यह है कि सारे पत्रकार भी इस महामारी संकट में स्वस्थ और सुरक्षित रहे। मार्केट के मास्क काफी दुखदाई होते है जिसे ज्यादा देर पहनने से घुटन होती है इसीलिए महिलाओं से सूती कपड़े के मास्क बनवा कर पत्रकारों को भी दिया गया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। दीदी जी फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जानवी बूटीक , शंकर बुटीक एवं गरीब महिलाओं द्वारा मास्क बनवाकर निशुल्क वितरण किया जा रहा है। अब तक २००० मास्क का वितरण किया जा चुका है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पटना (महताब आलम):- सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिस भी गरीब के पास राशन कार्ड नहीं है वैसे लोगों को जीविक समूह के माध्यम से पहचान कर तत्काल उन्हें 1000-1000 रुपये की सहायता राशि दें। उन्होनें इस काम को प्रथमिकता के आधार पर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।साथ ही सीएम ने किसानों के फसलों को पैक्स के माध्यम से उठाने का आदेश जारी करते हुए उनका पेमेंट उनके पंचायत में ससमय जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही सीएम ने मरनेगा के तहत एक एकड़ से कम क्षेत्र वाले तालाबों को जल्द बनाने का निर्देश दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति और लॉकडाउन में रोजगार सृजन को लेकर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गहन समीक्षा की। सीएम ने कहा कि अस्वीकृत और पेंडिंग राशन कार्ड की जांच कर आवेदक को राशन कार्ड निर्गत किया जाए। सतत जीविकोपार्जन योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। जीविका के माध्यम से ऐसे परिवारों का चयन कर लें जिनका राशन कार्ड नहीं बना है। ऐसे परिवारों को एक हजार रूपये की राशि के भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिये। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग दो दिन में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर ले। सीएम ने कहा कि राज्य में पहले से सतत् जीविकोपार्जन योजना चलायी गयी है, जिसके माध्यम से हाशिये पर के लोगों को आगे बढ़ाने के लिये तथा पूर्व में शराब एवं ताड़ी के कार्य से जुड़े लोगों की जीविका के लिये मदद हो सके। इन हाशिये पर के लोगों के पास राशन कार्ड भी नहीं है। सीएम ने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिया कि जीविका समूह से समन्वय कर इसका सर्वे करायें और ऐसे परिवारों को चिन्हित करें, जिनका राशन कार्ड नहीं है। मनरेगा के भी ऐसे मजदूरों का जिनका राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी चिन्हित करें। इनलोगों का बैंक एकाउंट भी खुलवायें और जल्द से जल्द इनके खाते में राशि ट्रांसफर करायी जाय। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि मनरेगा के अंतर्गत एक एकड़ से कम क्षेत्र वाले तालाबों का निर्माण शीघ्रता से हो। ग्रामीण विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग अपनी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करायें। सीएम ने कहा कि कहा कि लॉकडाउन में कृषि से संबंधित कार्यों पर कोई रोक नहीं है। गेहूं की अधिप्राप्ति के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पैक्स के माध्यम से गेहूं की अधिप्राप्ति सुनिश्चित करायी जाए ताकि किसानों को अपनी पंचायतों में ही फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि राशि का निर्धारित समय सीमा के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाय। फसल कटनी की भी माॉनिटरिंग सुनिश्चित करायी जाए। सीएम ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि प्रो-एक्टिव होकर कटाव निरोधक एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को ससमय पूर्ण करायें। स्थानीय प्रशासन भी इस काम में मदद करे। इंजीनियरिंग विभाग, दिशा-निर्देशों के अधीन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों अथवा मजदूरों को रोजगार मिल सके। स्थानीय मजदूरों को ट्रेनिंग देकर विशेष कार्यों के लिए उनका उपयोग किया जा सकता है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि गाइडलाइन को फॉलो करते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में हमलोग कुछ प्रोसेसिंग यूनिट चालू कर सकते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही कुछ ऑनलाइन योजनाओं की शुरूआत की जा सकती है। जूट उद्योग, माइनिंग के उद्योग, ऑयल गैस रिफाइनरी इत्यादि की शुरूआत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सात निश्चय के कार्यक्रम हर घर नल का जल, पक्की गली-नालियां, शौचालय का निर्माण, तालाबों/पोखरों का जीर्णोद्धार जैसे कार्य शुरू कर दिये गये हैं। इसमें स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिज्योर का पालन किया जा रहा है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, सैनिटाइजेशन कराना, लार्ज गैदरिंग को रोकना आदि शामिल है।
बिहार राज्य के डी जी पि गुप्तेश्वर पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बिहार पुलिस के सभी कर्मचरियो को यह कहना चाहते है की, जितने भी बिहार पुलिस से अधिकारी, सिपाही और भी लोग जो अपनी जान हथेली पर लेकर इस कोरोना वायरस जैसे महामारी के समय में अपनी जान की परवाह ना कर के लोगो की सेवा कर रहे है ये उन सब का धन्यवाद करना चाहते है।
Transcript Unavailable.
