बिहार राज्य से संजय कुमार बबलू ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि करोना वैश्विक महामारी की वजह से आज पूरा विश्व विकराल और भयंकर रूप ले चुका है। ऐसे में समाज सेविका एवं शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद जरूरतमंदों ,गरीबों, किन्नरों ,दिव्यांगों ,झुग्गी झोपड़ी, सब्जी बेचने वाले ,फल बेचने वाले लोगों, एवं बस्ती में रहने वाले लोगों के बीच राशन बांटने में लगी हुई है। आज दीदी जी फाउंडेशन के बैनर तले गायघाट एवं त्रिपोलिया हॉस्पिटल के किन्नरों के बीच राशन और मास्क का वितरण किया गया। किन्नरों में करोना संबंधित जागरूकता फैलाई गई। डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि उनके इस नेक कार्य में फुलवारी के शिक्षकों जैनब अंजुम, नीतू ,प्रियंका, निशा अंजू, सुशील, नीतीश ,चंद्रप्रभा आदि ने उनका सहयोग किया। दीदी जी फाउंडेशन के जिला समन्वयक कोमल सोनी, राज्य समन्वयक कुंदन कुमार मल्लिक, सचिव श्री निखिल नटराज, अध्यक्ष श्री अनिल कुमार वर्मा अवकाश प्राप्त जिला जज, मोकामा के प्लस टू शिक्षक अनिल कुमार, ललिता देवी, अंकिता, सोनू, रंजीत ठाकुर, बबलू पिंटू आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नम्रता ने एक नई पहल की है दैनिक भास्कर, प्रभात खबर, राष्ट्रीय सहारा के ऑफिस जाकर वहां के संपादक, सारे पत्रकारों, फोटोग्राफर, सारे स्टाफ के हाथों को सैनिटाइज करा कर उनको दीदी जी फाउंडेशन की तरफ से मास्क दिए। मास्क देने का उद्देश्य यह है कि सारे पत्रकार भी इस महामारी संकट में स्वस्थ और सुरक्षित रहे। मार्केट के मास्क काफी दुखदाई होते है जिसे ज्यादा देर पहनने से घुटन होती है इसीलिए महिलाओं से सूती कपड़े के मास्क बनवा कर पत्रकारों को भी दिया गया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। दीदी जी फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। जानवी बूटीक , शंकर बुटीक एवं गरीब महिलाओं द्वारा मास्क बनवाकर निशुल्क वितरण किया जा रहा है। अब तक २००० मास्क का वितरण किया जा चुका है।