चिमनी ब्लास्ट कांड के मृतक को मिला चार लाख का मुआवजा सामुदायिक संवाददाता रेयाज आलम रामगढ़वा।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगिर गांव में अवस्थित चिमनी ब्लास्ट कांड में मरे नुरुल हक उर्फ मोअज्जिम साहेब के पत्नी शकीला खातून को सीओ मणिभूषण कुमार ने डीएम के निर्देश पर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के अंतर्गत चार लाख का चेक गुरुवार को अंचल कार्यालय में सौंप दिया।जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी मणिभूषण कुमार ने बताया कि बीते 27 दिसम्बर को रामगढ़वा के नरीरगिर गांव में अवस्थित अपना चिमनी उद्योग को फुकने के समय चिमनी ब्लास्ट कर गया था जिसमे दस लोगो की मृत्यु हो गयी थी ,जिसमे पांच लोग अमोदेई व नरीरगिर गांव के थे ,जबकि पांच उत्तरप्रदेश के कुंडा जिले के थे ।जिसमें सबसे अंत मे इलाज के क्रम नुरुल हक की मौत इलाज के क्रम में हो गई थी ,जिसका मुआवजा डीएम के आदेश पर गुरुवार को दिया गया।मौके पर विधायक प्रतिनिधि झुन्नू पांडेय ,मनरेगा पीओ अमृतेश कुमार,उप प्रमुख अरविंद पांडेय मौजूद थे।

बिहार पंचायती राज विभाग के सचिव सुगौली के फुलवरिया पंचायत पहुंचे,गणना कर रहे कर्मियों से आवश्यक ली और उन्हें दिए कई निर्देश।

बनकटवा और छोड़ादानो प्रखंड को जोड़ने वाले गोला पकड़िया पुल हुआ जर्जर कभी भी हो सकती है बड़ा हादसा लोगों ने दिए जानकारी

दुर्घटना से बचाव को लेकर नियम के साथ ही वाहन चलाना चाहिए। जिला परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को कचहरी स्थित राधाकृष्णन भवन में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधायक पवन जायसवाल, प्रमोद कुमार, विधान परिषद सदस्य महेश्वर प्रसाद सिंह डीएम सह अध्यक्ष अशोक शीर्षत कपिल, एसडीओ सदर श्रेष्ठ अनुपम, डीडीसी समीर सौरभ, डीटीओ प्रमोद कुमार, एनएचआई के डिप्टी पीडी बीएन सिंह सहित कई थे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उद्घाटन सत्र के अवसर पर सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा वाहन चलाते समय दुर्घटना से बचाव को लेकर चर्चा किया गया। डीटीओ श्री कुमार ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा 17 जनवरी तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीटीओ श्री कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद अच्छे मददगार के रुप में सुरेश यादव, कोटवा थानाध्यक्ष व लवकुश कुमार सिंह सम्मानित किया गया। मौके पर एमवीआई संजय कुमार, ईएसआई मनोज कुमार, डीईओ संजय कुमार सहित कई थे।

 बखरी खजूरी गांव में बुधवार की संध्या घरेलू विवाद को लेकर महिलाओं के बीच हुई आपसी मारपीट में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका सुखाड़ी ठाकुर की पत्नी रजली देवी( 65 ) है,जो प्राथमिक विद्यालय बखरी खजूरी में रसोइया थी। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका सरेह में घास के लिए गई थी। वहां सुभाष ठाकुर की पत्नी व बेटी भी थी। दोनों के बीच घरेलू विवाद को लेकर तू तू मैं मैं शुरू हो गई और मारपीट होने लगी। महिला जब ब्रह्मस्थान के समीप गिर गई और वहीं उसकी मौत हो गई। डीएसपी राजेश कुमार व सब इंस्पेक्टर रामदत ने पहुंचकर घटना के सम्बंध में जानकारी ली।

सरकार के संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बिहार के अधिसूचना के आलोक में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने अधिकारियों को उनके विभाग के अतिरिक्त समाहरणालय के अन्य विभाग का प्रभार सौंपा है। इसमें डीसीएलआर पकड़ीदयाल पूजा कुमारी को जिला राजस्व शाखा का प्रभार मिला है। वरीय उप समाहर्त्ता पुष्पा कुमारी को जिला नीलाम पत्र प्रशाखा व जिला अभिलेखागार के अतिरिक्त जिला विधि शाखा के सहायक प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर मोतिहारी के गौरव कुमार को जिला गोपनीय प्रशाखा मोतिहारी व कला संस्कृति,पर्यटन, जिला खेल पदाधिकारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरेराज लखीन्द्र पासवान को जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा व जिला विकास प्रशाखा ,अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राधेश्याम मिश्रा को जिला विधि प्रशाखा व जिला गोपनीय प्रशाखा मोतिहारी, डीएसओ प्रभात कुमार झा को जिला नजारत प्रशाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पकड़ीदयाल वृंदालाल को जिला सांख्यिकी कार्यालय व आईसीडीएस के डीपीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनको इसके अलावा जाति आधारित गणना के लिए जिला सांख्यिकी कार्यालय के समन्वयक के रुप में प्राधिकृत किया गया है। यह आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

आपदा प्रबंधन भारत सरकार के निर्देश पर पटना एनडीआरफ की टीम ने सदर अस्पताल में भूकम्प से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कर बचाव की जानकारी दी। इस दौरान अस्पताल में की गयी तैयारी की जानकारी भी ली। बुधवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे मॉक ड्रिल शुरू किया गया। सबसे पहले सदर अस्पताल के आउटडोर भवन में भूकम्प से बचाव को मॉक ड्रिल दिखाया गया।फिर अगलगी , तीन जख्मी को आग से निकालने के लिये सदर अस्पताल की टीम दौड़ी। एम्बुलेन्स भी आया फिर उसे इलाज के लिये इमर्जेंसी वार्ड में पहुंचाया गया। इधर लगी आग को सदर अस्पताल में रखे यंत्र से बुझाया गया । इस कार्यक्रम में होम गार्ड, एनसीसी ,सदर अस्पताल के डाक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर सूरज कुमार व विजय कुमार ने भूकम्प से बचाव की जानकारी दी। बताया कि भूकम्प आने पर घर छोड़ भागे नहीं। अपने सिर को टेबुल के नीचे छुपाएं। खिड़की व दीवार से अलग रहें। सिर को बचाने के लिये मजबूत किसी सामान का सहारा लें। बताया कि हो सके तो सुरक्षित स्थान पर पैर को ऊपर कर बैठ जाएं। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में रखे सामान को विशेष उंचाई पर नहीं रखने की सलाह दी। कहा कि जहां मरीज या डाक्टर रह रहे हैं वहां भी उनके आस पास ऊंचाई पर सामान नहीं रखें। बताया कि आने जाने का रास्ता साफ होना चाहिये। मौके पर सीएस डॉ अंजनी कुमार, एसीएमओ डॉ कुमार रंजीत राय, डीएस डॉ एसएन सिंह, जिला महामारी अधिकारी डॉ. राहुल राज, प्रबन्धक भारत भूषण, कोरोना वार्ड इंचार्ज रीता कुमारी, वर्षा कर्ण, संजय यादव, बच्चा यादव, देवेंद्र सिंह, राजेश पांडे, मनोज झा थे।

आधुनिक जीवन में अधिक से अधिक सुखों की चाह में मनुष्य अधिक दुखी होता जा रहा है। यदि हम हर घड़ी यह मान लें कि ईश्वर ने सबसे सुखी हमें ही बनाया है तो हम दुखों को जीवन में आने से टाल सकते हैं। प्रभु श्री राम की दृढ़ निष्ठा और विश्वास से भक्ति करें तो परम सुख और वैभव को प्राप्त कर सकते हैं। ये बातें छठे दिन के प्रवचन के क्रम में अयोध्या से पधारे संगीतमय श्री रामकथा वाचक रामप्रवेश दास जी महाराज ने हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ के कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने पुष्पवाटिका में राम व सीता के प्रथम मिलन का संगीतमय वर्णन करते हुए बताया कि गुरुदेव की आज्ञा लेकर श्री राम व लक्ष्मण पुष्पवाटिका में जाते हैं ,उधर सीता जी भी गौरीपूजन के लिए पुष्पवाटिका में आती है। इस प्रकार राम व सीता का प्रथम मिलन पुष्पवाटिका में होता है। इस दौरान ‘राम सिया के मधुर मिलन से फूलबगिया हर्षाए.. कोयलिया कजरी गाए’ आदि भक्तिगीतों पर उपस्थित लोग भाव विभोर हो गये। भागवत कथा में हुई गुरुजनों की सेवा पर चर्चा मिस्कॉट के स्राइं मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दशम स्कंद की संगीतमय कथा सुनाते हुए आचार्य सुमन पाण्डेय ने बताया कि प्राचीनकाल में लोग लम्बी उमर तक जीते थे। इसका कारण यह था कि वे लोग प्रतिदिन अपने माता-पिता और गुरुजनों को प्रणाम किया करते थे। मनुस्मृति में यह लिखा हुआ है कि जो अपने माता पिता और गुरुजनों की सेवा करता है ,उन्हें प्रणाम करता है उसकी आयु,विद्या,यश और बल की वृद्धि होती है। अनादिकाल से महापुरुषों ने भी अपने जीवन में माता पिता और गुरुजनों का सम्मान किया है। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने बालकाण्ड में स्पष्ट किया है कि ‘प्रातकाल उठि कै रघुनाथा,मातु पिता गुरु नावहिं माथा’। इस अवसर पर आयोेजक मंडल के सदस्यों सहित अनेक स्थानीय भक्तगण उपस्थित थे।

बारा जिला की एक महिला(25)के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीरगंज के एक होटल से तीन लोगों को पुलिस छापेमारी में पकड़ा गया है। इसमें लमजुंग जिला के डोल नाथ कटेल,महोतरी निवासी होटल वेटर रमेश श्रेष्ठ व वीरगंज के रानी पोखरी निवासी होटल मैनेजर अनिल अरोड़ा शामिल हैं। डीएसपी दीपक गिरी ने पुष्टि की।

अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए उर्वरक विक्रेता व कृषि पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से बुधवार को बैठक हुई। अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद राय ने की। बैठक में अरेराज, हरसिद्धि, पहाड़पुर व संग्रामपुर के उर्वरक विक्रेता व कृषिकर्मी भाग लिए। श्री राय ने कहा कि किसानों को सुगमतापूर्वक व निर्धारित मूल्य में उर्वरक मिले, यह काम आप सब करें। किसान को उर्वरक लेने में समस्या व कठिनाई आप सब के स्तर से नहीं आनी चाहिए। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने रिटेलर से अपील किया कि किसानों के बीच नैनो यूरिया को प्रमोट करें।