सिकरहना के बखरी खजूरी गांव में बुधवार की संध्या मारपीट में हुई महिला की मौत मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में मृतका के दमाद चिरैया थाना क्षेत्र के अकौना निवासी गजेन्द्र ठाकुर ने सुभाष ठाकुर, उनकी पत्नी पूनम देवी, पुत्री अनिता देवी व सीता कुमारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी सास साग के लिए गई थी, जहां उनके साथ इनलोगो ने मारपीट की, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। इधर, घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ फरार है। थानाध्यक्ष कृष्ण नाथ साफी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
सिकरहना रक्सा नहर के समीप संचालित एसबीआई के सीएसपी से बदमाशों ने गुरुवार को हथियार के बल पर दिनदहाड़े 50 हजार रुपए लूट ली। दो बाइक पर सवार चार बदमाश हथियार का भय दिखाते सीएसपी पर पहुंचे व संचालक पूजा कुमारी को कब्जे में लेते हुए रुपए लूट भाग गए। सूचना पर लोग पहुंचे तबतक बदमाश भाग निकले। मामले को लेकर सीएसपी संचालक ने थाने में आवेदन दिया है। मालूम हो कि पिछले दिनों मो. शमीम अख्तर की दुकान से करीब 4 लाख की लूट, न्यू आर के ज्वेलर्स ा से 17 लाख की लूट, चन्दन ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान से 15 लाख की चोरी मामले का उद्भेदन करने में पुलिस अभी हाथ पांव मार ही रही थी। कि पुन बदमाशों ने सीएसपी से लूट की घटना को अंजाम दें पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
मोतिहारी में चौकीदार पद पर बहाली को लेकर 38 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी। ढाका थाना क्षेत्र के पीपरा वाजिद के बदरुल हसन उर्फ बदरुद्दीन ने कोर्ट में चार को आरोपित करते हुये परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर नगर थाने में चार पर एफआईआर दर्ज की गई है। बदरुल हसन चिरैया के परतापुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2018 में शिक्षक अपने पुत्र के साथ मोतिहारी में परिचित के यहां जमीन रजिस्ट्री की बात करने पहुंचे थे। इस दौरान आरोपित लोग शिक्षक से बोले के चौकीदार के पद पर बहाली होने वाली है। चार लाख रुपये में एक व्यक्ति की बहाली होगी। शिक्षक अपने गांव लौटे और अपने लोगों से बातचीत की। उसके बाद आठ लोगों से रुपये लेकर मोतिहारी पहुंचे। और प्रति व्यक्ति चार लाख के हिसाब से रुपये दिया। एक माह का समय दिया गया। बहाली नहीं होने पर रुपये की मांग की जाने लगी तो टालमटोल लिया जाने लगा। रुपये वापस का दबाव बनाने पर धमकी दी जाने लगी। इस मामले में नइयर आजम खान, फैज आजम खान, अफताब आजम खान व मोहम्मद अबुल कैश को आरोपित किया गया है। नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकारी अस्पताल में इन मरीजों को मुफ्त दवा देने की बात कही है। मगर हालत यह है कि सदर अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है। जबकि जिला में हेपटाइटिस बी के मरीजों की संख्या काफी है। दवा महंगी, खरीदारी में होती है परेशानी हेपेटाइटिस बी व सी की बीमारी तीन कारणों से होती है। पहला हेपेटाइटिस बी के संक्रमित के शारीरिक सम्पर्क में रहने से, दूसरा संक्रमित का ब्लड चढ़ाने से, तीसरा संक्रमित को दिए गए सुई से दूसरे को सुई पड़ने से होता है। बताते हैं कि समय पर इलाज नहीं हो तो लीवर सिरोसिस हो सकता है। मगर इसका जांच व महंगी दवा होने के कारण दवा की खरीदारी सबके बस का नहीं होता है। बताते हैं कि इसको लेकर सरकार ने सरकारी अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त दवा की सूची में हेपेटाइटिस की भी दवा शामिल कर दिया। मगर विभागीय उदासीनता के कारण यह दवा सदर अस्पताल के स्टोर में आपूर्ति नहीं की जा रही है। तेजी से बढ़ रहे हैं हेपटाइटिस के मामले जानकर बताते हैं कि जिला में इनके मरीजों की संख्या हजारों में है। यह बीमारी एचआईवी से ज्यादा फैल रही है। ऐसे संक्रमित का ब्लड अगर जमीन पर गिरे या इसका लिया हुआ इंजेक्शन के निडिल में लगे ब्लड में15 मिनट तक वायरस जिंदा रहता है। जबकि एचआईवी का दो मिनट तक जिंदा रहता है। इससे काफी बचाव करना पड़ता है। अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो ऐसी महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे को प्रसव के दो घंटे के अंदर हेपटाइटिस का महंगा टीका देना अनिवार्य होता है। ताकि नवजात को इस बीमारी से बचाया जा सके। बचाव के लिये स्वस्थ्थ कर्मियों को पड़ेगा टीकाविभागीय सूत्रों के अनुसार जिला में जिस तेजी से हेपेटाइटस बी बढ़ रहा है ऐसे में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इससे बचाव के लिये मुफ्त में टीका देने का निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति ने दिया है। क्योंकि बहुत ऐसे लोग हैं जो इलाज के लिये सरकारी अस्पताल में आते हैं या तो बीमारी को छुपा लेते हैं या जानकारी नहीं होती है। ऐसे मरीज का इलाज या ऑपरेशन में स्वाथ्यकर्मियों के हेपटाइटिस होने का अधिक खतरा को देखते हुए सरकार ने बचाव का टीका मुफ्त में देने का निर्देश जारी किया है। हेपेटाइटिस बी की दवा मंगाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दवा उपलब्ध होने के बाद मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। -डॉ. अंजनी कुमार,सिविल सर्जन हेपेटाइटिस बी संक्रमण से होता है। इसका इलाज महंगा है। सरकारी अस्पताल में दवा रहनी चाहिए। निजी डॉक्टर के पुर्जा पर भी टीबी के मरीज की तरह दवा मुफ्त में मिलनी चाहिए। - डॉ आशुतोष शरण,आईएमए अध्यक्ष
जानपुल स्थित डॉ ज्याउल हक के नर्सिंग होम में तोड़फोड़ मामले में पांच नामजद व बीस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गयी। नर्सिंग होम के एकाउंटेंट सुगौली के मो. चांद ने आवेदन में कहा है कि 11 जनवरी की शाम सुनील राम, रामजी राम, कृष्णा राम, मनु कुमार, सुबोध कुमार के अलावा बीस अज्ञात लोग गाली देते नर्सिंग होम में घुसे। वे लोग तोड़फोड़ करने लगे। पिस्तौल के बल पर 87 हजार पांच सौ रुपये छीन लिये। विरोध पर धमकाने लगे कि नर्सिंग होम चलाना है तो 50 हजार रुपये रंगदारी देना होगा। बचाव में पहुंचे रोगी के परिजनों से भी मारपीट की गयी। मेन गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में बंजरिया व नगर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खोला और सबकी जान बची।
अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग पर गोविन्दगंज थाना के रढ़िया गांव के पास गुरुवार अल सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में डॉक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया। घायलों में एक चालक पटना के अगम कुंआ के अशोक राय का पुत्र पवन कुमार है, जबकि दूसरा गया बेला के सोभी यादव का पुत्र रफेन्द्र कुमार यादव है। पवन के पैर में काफी जख्म है। वहीं, रफेन्द्र स्टेयरिंग में बुरी तरफ फंस गया था। टक्कर की आवाज सुन अगल-बगल के लोग दौड़कर पहुंचे और स्टेयरिंग में फंसे चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। गोविन्दगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखने की बात कही है।
अरेराज-मोतिहारी मुख्यपथ पर स्वामीनाथ चौक के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल चल रहा है। एक की नाजुक स्थिति को देख डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। एक बाइक से सवार मटियारिया के स्वामीनाथ राम के पुत्र रामू राम तथा उसका साला गोविंदगंज के मननपुर निवासी वकील राम के पुत्र जितेंद्र राम एक बाइक पर सवार होकर मटियारिया आ रहे थे। और अरेराज से मोतिहारी अपाची बाइक से अहमद अली रामनगर निवासी जा रहा था कि आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर हॉस्पिटल मोतिहारी पहुंचाया गया। जहां अहमद अली की स्थिति नाजुक होने के कारण पटना रेफर कर दिया।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवेदन प्राप्त होते हैं प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
स्टेट हाइवे 74 पर उत्तरी हुसैनी पंचायत स्थित पोखरा चौक के समीप अनियंत्रित बस ने सात छात्राओं को कुचल दिया। इनमें दो गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। बाकी को चोटें आयी हैं। केसरिया - खजुरिया सड़क पर गुरुवार सुबह हुई घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जख्मी छात्राओं के नाम मुस्कान खातून, अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, मौसमी खातून, खुशबू कुमारी, निशा कुमारी व सलोनी कुमारी हैं। सलोनी कुमारी व खुशी की स्थिति गंभीर है। लोगों ने बताया कि पोखरा चौक पर संचालित निजी कोचिंग की छात्राएं घर जाने के लिए साइकिल निकाल रही थीं। तभी ट्रक व बस में आमने-सामने टक्कर हो गयी। ट्रक केसरिया की ओर से व बस अरेराज तरफ से आ रही थी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर साइकिल निकाल रही छात्राओं की ओर मुड़ गई। घटना में करीब आधा दर्जन छात्राएं चपेट में आ गयीं। घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को केसरिया पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने दो को मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना के बाद कोचिंग संस्थान के बच्चों ने बस चालक को बंधक बना लिया। वहीं एसएच 74 को साइकिल व बेंच रखकर आवागमन बाधित कर दिया। इससे एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से जाम हटाकर आवागमन बहाल कराया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक शैलेंद्र द्विवेदी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के दाता गांव का निवासी है।
कड़ाके की बढ़ती ठंड के कारण जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 16 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इन दिनों लोग कड़ाके की ठंड और घने कोहरे दोहरी मार झेल रहे हैं। लगातार लुढ़कता पारा लोगों के आम जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को फिलहाल कुछ दिनों तक इस ठंड, शीतलहर और ठिठुरन से निजात मिलना मुश्किल है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सभी स्कूलों को अब 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
बालिका गृह में नवजात की मौत को लेकर आॅचक निरीक्षण अजय कुमार मल्ल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के द्वारा किया गया। बच्चे की मां से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा उसके इलाज हेतु आवश्यक प्रबन्ध हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई बालिकाओं द्वारा अपने माता पिता के पास जाने की इच्छा जाहिर की गई। उसी क्रम में उनके घर का पता लेकर उनसे सम्पर्क करने का अश्वासन दिया गया। वहां की व्यवस्था संतोषजनक पाया गया लेकिन क्षमता से ज्यादा बालिकाओं के रहने के कारण उन्हें थोड़ी असुविधा हो रही है। निरीक्षण में पैनल अधिवक्ता श्रीमती कृष्णा सिंह एवे न्यायालय कर्मी श्री राजेश कुमार प्रसाद भी उपस्थित रहें।
