पट्टी जेसौली में खेले जा रहे सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट कल्याणपुर में बनवारी को हरा दिया कोटवा:(पूर्वी चंपारण )।प्रखंड अंतर्गत पट्टी जसौली पंचायत के गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वाई एस सी सी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी सामंत कुमार गौतम,उपेंद्र सिंह,विनोद कुमार सिंह,अभिषेक कुमार व दिल्लु सिंह ने फीता काटकर किया। खेले जा रहे सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही है। आज का उद्घाटन मैच में कल्याणपुर बनाम मठबनवारी के बीच खेला गया। पहले खेलने उतरी कल्याणपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर कुल 166 रन बनाए।जवाब में उतरी मठबनवारी की टीम ने निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 152 रन में ही सिमट गई ।इस तरह उक्त मुकाबला 13 रनो से कल्याणपुर की टीम ने अपने नाम कर लिया।मौके पर आयोजन समिति के निरंजन कुमार,राहुल कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,सत्यम सिंह,चंदन झा,अवनीश सिंह,अंकित सिंह,बिपुल सिंह,रविंद्र सिंह,रोहित सिंह,श्यामल सिंह,सुमित कुमार, गोलू सिंह,आर्यन सिंह,कालू बादल,रोहन सिंह एवं निडू सिंह सामिल है।

फेनहारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन अंचल अधिकारी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया अँचल अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि संबंधी विवाद के दो मामलों का सुनवाई कर दोनों मामलों में स्थल का निरीक्षण करने के बाद निष्पादन कर दिया गया है वहीं मौके पर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार जमादार स्वानन्द मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे

महात्मा गांधी केन्द्रीय विवि में स्वामी विवेकानंद जयंती पर मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा ‘स्वामी वेवेकानंद युवा व भारत’ विषयक संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत संबोधन में कार्यक्रम निर्देशक डॉ. साकेत रमण ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के चरित्र का अनुसरण करने को लेकर प्रेरित किया । मुख्य अतिथि एसपी कांतेश मिश्र ने विद्यार्थियों को विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलते हुए शारीरिक एवं मानसिक से मजबूत रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से दिग्भ्रमित हो रहे हैं ऐसे में विद्यार्थियों को अत्यधिक समय अपने मानसिक व शारीरिक विकास के लिए उपयोग में लाना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने की । आयोजन सचिव के रूप में मीडिया अध्ययन विभाग के आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. सुनील दीपक घोड़के शामिल थे । मौके पर विभाग के डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान में स्वामी विवेकानंद जी पर केंद्रित डाक्यूमेंट्री फिल्मों भी दिखाया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर गाँधी एवं शांति अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ जुगुल किशोर दाधीच , अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बिमलेश कुमार सिंह भी थे। मंच संचालन अंकिता कुमारी, चैतन्य कुमार, आस्था रानी, रश्मि पांडे, श्रुति जयसवाल, अंकित मिश्रा, विकास उपाध्याय व रविशंकर कुमार ने किया।

 डीएम के निर्देश पर दक्ष वार्षिक खेल 2022-23 प्रखंड व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर डीडीसी समीर सौरभ की अध्यक्षता में खेल भवन सह व्यामशाला मोतिहारी में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ने कहा कि दक्ष खेल के अंतर्गत 16 खेलों का आयोजन होगा। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल , कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो ,बैडमिंटन, कुश्ती, रग्बी, बॉल बैडमिंटन, तलवारबाजी , ताइक्वांडो,कराटे, बॉक्सिंग, योगा, भारोत्तोलन व क्रिकेट का प्रखंड व जिला स्तरीय आयोजन 3 वर्गों में अंडर 14,17,19, बालक व कन्या वर्ग में कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार और बिहार राज्य प्राधिकरण पटना द्वारा कराया जाएगा। ना निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रखंड स्तर पर14 से 20 जनवरी, जिला स्तर पर 27 से 30 जनवरी, प्रमंडल स्तर पर 24 फरवरी से 27 फरवरी व राज्य स्तर पर 28 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित होगा। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेष्ठ अनुपम, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ,जिला खेल पदाधिकारी ,खेल संघों के सचिव ,नेहरू युवा केंद्र ,एनसीसी कैडेट, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, खेल भवन में प्रतिनियुक्त शिक्षक मौजूद थे।

अरेराज सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को स्व.विनोद जडेजा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच हरसिद्धि बनाम कोटवा के बीच खेला गया। भाजपा के संजय पांडेय व रजनीश गोस्वामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मार्गदर्शन किया। टॉस जीत बल्लेबाजी करने उतरी कोटवा टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 128 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब मेें उतरी हरसिद्धि की टीम 15.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष कुमार सिंह ने कोटवा के विशाल सिंह को दिया गया। जिन्होंने 20 गेंद में 27 रन बनाया। इमर्जिंग ईयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हरसिद्धि के मुन्ना को दिया गया। अम्पायर अमित कुमार व सुमन कुमार थे। स्कोरर शुभम व मैच का आंखों देखा हाल शक्ति दुबे ने किया। मौके पर क्रिकेट टीम के वरीय खिलाड़ी, विक्की वर्मा, दीपक गिरि, अवनीश कुमार, बिटू पटेल, अभिजीत, नीतीश रंजन, सागर पांडेय, अभिषेक कुमार मिश्र, राजा, विद्यांश, सचिन, सुमन, रवि सहित हजारों खेल प्रेमी मौजूद थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक संख्या में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीआरसी कार्यालय के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। नवोदय विद्यालय पीपरा कोठी से आये ट्रेनर अजय शर्मा व नीरज कुमार ने सभी प्रधान शिक्षकों से अपने विद्यालय से शतप्रतिशत वर्ग पंचम के छात्रों का प्रवेश परीक्षा प्रपत्र भरने का आह्वान किया। बीईओ सुधा कुमारी को जिला में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए चले जाने के कारण पूर्व संकुल समन्वयक मिंटू कुमार मिश्र ने सभी प्रधान शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर हाल में सभी एचएम आगामी 15 जनवरी तक शालासिद्धि के तहत आंतरिक मूल्यांकन प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। पंचायत वार जिन विद्यालयों को कम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के नाम से ज़ीरो बैलेंस खाता खोल कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है वे यथाशीघ्र बैंक खाता को अपलोड करें। कार्यशाला में जिन प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति देखी गयी, उनमें ब्रज भूषण तिवारी, अमरेंद्र कुमार, शिवपूजन राम, हेमंत कुमार पांडे, अरशद अली , बीना देवी सहित अन्य शामिल थे।

शिक्षाविद्, सांस्कृतिक महोत्सवों के पुरोधा व मगध विवि के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय स्थित महात्मा गांधी सभा भवन में प्रो.( डॉ.) वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय स्मृति समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रो. ( डॉ.) वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित स्मृति समारोहमें ‘विशेष सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन सह मुशायरे’ का भ्आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन डीडीसी समीर सौरभ, जिप अध्यक्ष ममता राय , केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, भारत सरकार की सदस्य डॉ.नीतू कुमारी नूतन, डॉ.चन्द्रलता झा. डॉ.स्वस्ति सिन्हा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के सचिव संजय कुमार पाण्डेय ने किया। ऋतिक विराज पाण्डेय ने कलाकर्मी व संजय कुमार पाण्डेय लिखित ‘प्रो.( डॉ.) वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व’ का वाचन किया। डीडीसी ने कहा कि छोटी जगह जन्म लेकर बहुमुखी प्रतिभावान शख्सियत डॉ.पाण्डेय ने शिक्षा- कला के क्षेत्र में जो अंतरराष्ट्रीय छवि बनायी, वह अद्भुत, अद्वितीय व अनुकरणीय है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि डॉ.पाण्डेय का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए आदरणीय और अनुकरणीय है। ट्रस्ट की मुख्य संरक्षक डॉ. नीतू कुमारी नूतन ने कहा कि चंपारण के बेटा डॉ.पाण्डेय ने कड़े संघर्ष- चुनौतियों का सामना कर अपनी वैश्विक छवि बनायी। डॉ. चन्द्रलता झा ने कहा कि डॉ.पाण्डेय की शोहबत में मैं कला- संस्कृति से परिचित हुई। मौके पर डॉ.अतुल कुमार व डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किया। समारोह का संचालन साहित्यकार विमल कुमार परिमल ने किया।

एलएनडी कॉलेज में शुक्रवार को 4/25 कंपनी के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट दुर्गेश मणि तिवारी द्वारा एनसीसी केडेट्स के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। सेमिनार में चीफ गेस्ट पूर्व प्रिंसिपल महिला कॉलेज प्रो. (डॉ.) रत्नेश आनंद, कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ) अरुण कुमार, कॉलेज के एएनओ लेफ्टिनेंट दुर्गेश मणि तिवारी, डीटीओ ऑफिस से आए हुए कर्मी प्रभाष चंद्र राय, अभिमन्यु कुमार, सुबोध कुमार, रंजन कुमार आदि मौजूद थे। सेमिनार में प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, चीफ गेस्ट, एनसीसी अधिकारी व डीटीओ ऑफिस से आए हुए कर्मियों ने कैडैटों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ अरुण कुमार ने कैडेट्स को ट्रैफिक सिंबल व ट्रैफिक लाइट के बारे में जानकारी देते हुए सदा सचेत रहने का सुझाव दिया। उन्होंने रोड एक्सीडेंट में आहत लोगों की मदद करने को ही सच्ची राष्ट्र सेवा बताया। मुख्य वक्ता ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की आवश्यकता एवं जागरूकता को रेखांकित किया। एनसीसी पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके बाद कैडेट्स द्वारा एलएनडी कॉलेज से गांधी संग्रहालय तक रैली के माध्यम से पथिकों को जागरूक किया गया। रैली के बाद कैडेट्स सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग व स्लोगन कंपटीशन में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में एलएनडी कॉलेज के लगभग 70 कैडेट्स ने अपना योगदान दिया। पेंटिंग एवं स्लोगन में भाग लिए हुए कैडेट्स से 3-3 उत्कृष्ट कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा। एलएनडी कॉलेज एवं एसआरएपी कॉलेज चकिया को ट्रैफिक अवेयरनेस सप्ताह 2023 के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है।

शराब कारोबार करने की सूचना पर मलाही पुलिस ने बुधवार की देर शाम आधा दर्जन गांवों में छापेमारी की। छापेमारी में तीन शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी हुई और शराब भी बरामद हुआ। गिरफ्तार कारोबारियों में सिरनी धांगड़ टोली के विजनी देवी, पुरन्दरपुर के प्रितेश मिश्रा व सिरनी गिरि टोला का दिलीप गिरि शामिल था।

अरेराज अनुमंडल कार्यालय के समीप निसहाय अवस्था में पड़ी एक लाचार वयोवृद्ध महिला को अनुमण्डल प्रशासन ने सहारा दिया।एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि वह लाचार महिला का नाम मोहरी देवी है जो भादा हरसिद्धि की निवासी है । उसे ठंड से राहत के लिए कम्बल मुहैया कराया गया है । साथ ही तत्क्षण उसे पारिवारिक राशनकार्ड व वृद्ध जन पेंशन की सुविधा मुहैया कराने के लिए हरसिद्धि को निदेशित किया गया है।