धोखाधड़ी के एक मामले में हरियाणा पुलिस ने शनिवार को पचपकड़ी पुलिस के सहयोग से सोरपनिया गांव में सुरेन्द्र साह के पुत्र मोनू कुमार की खोज में छापेमारी की। लेकिन वह नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि हरियाणा में करीब साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस मोनू कुमार की खोज में यहां आयी थी। इसको लेकर वहां छापेमारी की गई। हरियाणा में करीब साढ़े चार लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में इसकी संलिप्तता हरियाणा पुलिस को उजागर हुई है।

मोतिहारी आरबीआई ने बैंक के खाता धारकों के सुविधा के लिये शहर से लेकर प्रखंडों तक एटीएम की सुविधा विभिन्न बैंकों के माध्यम से दे रखी है। मगर कतिपय बैंक की व्यवस्था में लापरवाही के चलते कार्ड धारक को एटीएम कार्ड से कटे फटे तो कभी रंग से रंगा हुआ 500 के नोट मिल जाते हैं। जो परेशानी का सबब बन जाता है। परेशानी का आलम यह होता है कि अगर कोई इमरजेंसी के लिए या यात्रा के खर्च के लिए राशि एटीएम से निकालता है तो अगर फटे नोट मिल गये तो कोई लेता नहीं है। जो सबसे बड़ी परेशानी का आलम बन जाता है। यानी जिस तरह से पॉकेटमार अगर रास्ते में पॉकेट काट ले तो उनकी क्या स्थिति होती है। ऐसा ही वाक्या गुरुवार शाम छतौनी पेट्रोल पंप स्थित आईडीबीआई के एटीएम से सामने आया है। कार्ड धारक ने इस एटीएम से राशि निकाली। कटे फटे 5 सौ के नोट मिले। कार्ड धारक ने इसकी शिकायत एटीएम के गार्ड से की मगर गार्ड ने सीधा जवाब दिया कि न तो वे लिखित देंगे कि कटे फटे नोट एटीएम से निकला है और न उसने बैंक के मैनेजर का मोबाइल नंबर दिया। नतीजतन कार्ड धारक को इसकी शिकायत अखबार को की गयी। बताते हैं कि एटीएम में कटे नोट को बारीकी से साट कर रुपये क्यों डाला जाता है।जबकि एटीएम में डालने वाले रुपये एकदम ताजा होना चाहिए। यह गोरख धंधा कौन कर रहा है इसकी जांच होनी चाहिए।नहीं तो एटीएम के भरोसे रहने वाले इमरजेंसी में धोखा खा सकते हैं। इससे परेशानी बढ़ सकती है। बताया जाता है कि शहर में 65 एटीएम हैं। अधिकांश लोग एटीएम से ही राशि की निकासी करते हैं। अधिकांश एटीएम में राशि रखने का जिम्मा निजी सुरक्षा एजेन्सी को दिया गया है। यह एजेन्सी जो राशि बैंक के चेस्ट से मिलती है उसे एटीएम में डालती है। एटीएम के लिये राशि देने के लिये बैंक का अपना स्टाफ होता है। बावजूद अगर किसी को कटे फटे नोट या रंगीन नोट मिलता है तो गार्ड यह लिख देता है कि नोट में कटे फटे नोट हैं। जिसे बैंक आसानी से बदल देता है। मगर आईडीबीआई बैंक के एटीएम गार्ड ऐसा नहीं कर रहा है। जो और परेशानी को बढ़ा रहा है। एटीएम पर गार्ड इसलिये होता है कि वह एटीएम की सुरक्षा के साथ ग्राहक की मदद करे। अगर एटीएम में गड़बड़ी या नोट सम्बन्धी शिकायत की बैंक को जानकारी दे। आईएडीबी बैंक प्रबंधक मनीष रंजन जायसवाल बताते हैं कि उनके बैंक के पास यहां चेस्ट बैंक नहीं है। स्टेट बैंक और सेंट्रल बैंक के चेस्ट से राशि ली जाती है। इस बात की जांच होगी कि कैसे फटे नोट एटीएम तक जाता है। गार्ड को भी निर्देश दिया जाएगा कि ऐसे मामले निकलने पर ग्राहक को लिख कर दें। कहते हैं एलडीएम एलडीएम संजय सिंह बताते हैं कि किसी भी सूरत में एटीएम में कटे फटे नोट नहीं डालना है। आईडीबीआई बैंक सहित चेस्ट बैंक को निर्देश दिया जा रहा है कि इस बात का ख्याल रखें ताकि ग्राहक को परेशानी नहीं हो।

मोतिहारी नगर थाने की सफाई व्यवस्था का शनिवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। सैकड़ों की संख्या में खड़ी की गयी लावारिस वाहनों के निष्पादन का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।थाने का ओडी रजिस्टर व सिरिस्ता का निरीक्षण किया। दोनों अपडेट मिला। थाना भवन के फस्ट, सेकेण्ड व थर्ड फ्लोर के कमरे व बरामदा में गंदगी देख भड़क गये। भवन के कमरे व बरामदा की सफाई का निर्देश दिया।हिदायत दी कि अगली बार साफ नहीं मिली तो रहने वालों पर कार्रवाई होगी। थाना भवन के समीप बेतरीब ढंग से खड़ी की गयी बाइकों को भी दूसरे स्थानाें पर लगाने का निर्देश दिया। थाना परिसर में कई जगहों पर नगर निगम की कई गाड़ियां लगायी जहां तहां लगायी गयी थी। उसका वहां से हटाने का निर्देश दिया।

चांदमारी डाक बंगला के समीप से शनिवार की शाम गोलू कुमार(20) का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जानकारी पुलिस को मिलते ही पूरे जिले में वाहन जांच शुरु हो गयी। अपहर्ता ने बंजरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे युवक के साथ मारपीट कर कार से उतार दिया। इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी का कहना है कि तीन अपहर्ता को चिह्रित कर लिया गया है। जिस कार से युवक का अपहरण किया गया उस का रजिस्ट्रेशन नम्बर व मालिक की पहचान कर ली गयी है। छतौनी के बरियारपुर व चांदमारी में चिह्रित अपहर्ता के घर पर छापेमारी की गयी लेकिन फरार मिले। बरामद युवक का सदर अस्पताल में इलाज किया गया। फिलहाल वह घर चला गया है। अभी थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है।गोलू ने नगर पुलिस को बताया है कि चांदमारी चिलवनिया के समीप स्कूली बच्चों से उसे विवाद के बाद मारपीट हुई। उसी मारपीट को लेकर जब वह चांदमारी डाक बंगला टेंट हाउस के समीप खड़ा था तो पहले दो बाइक सवार पहुंचे। इसके बाद कार से तीन लोग आये और उसे जबरन खींचकर कार में मारते पीटते बैठा लिया।

पुलिस ने कर अलग अलग कांड के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह ने बताया कि स्टेट हाईवे 74 पर बाइक व मोबाइल की लूट हुयी थी। कोटवा थाना के जगती जमुनिया निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक धराया।

मुफस्सिल थाना के रुलही गांव में मुकेश कुमार के शरीर पर ज्वलनशील तेल छिड़कर आग लगा दी। जख्मी हालत में परिजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति चिन्ताजनक होने पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। रुलही गांव के शंभू देवनाथ ने मुफस्सिल थाने में सिंधु देवनाथ, संजित देवनाथ, रतन देवनाथ, सुनील देवनाथ के खिलाफ शरीर में आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया गया है।दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि आरोपितों ने मिलकर उसके भांजा के शरीर में आग लगा दी। रात में जब उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो वह बाहर निकला तो देखा कि सिंधु देवनाथ के घर के सामने उसके भांजा में शरीर में आग लगी है। वह जख्मी हालत में आरोपित लोगों का नाम बताया है।

फेसबुक पर फोटो डालकर गलत कमेंट करने को लेकर मुफस्सिल थाने के रुलही गांव के मुकेश मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। लड़की के पिता ने मुफस्सिल थाने में दिये आवेदन में कहा है कि आरोपित युवक फेशबुक पर फोटो डालकर गलत कॉमेंट कर रहा है। युवक से पूछने पर गाली दी गयी। धमकी भी दी गयी कि अधिक बोलोगे तो लड़की का अपहरण करवा देंगे। धमकी के कारण लड़की कॉलेज जाना छोड़ दी है।

डॉ राधाकृष्णन भवन में रोइंग क्लब के विकास व प्रबंधन को ले पदाधिकारियों के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने की। डीएम ने कहा कि रोइंग क्लब के समुचित प्रबंधन के लिए तीन सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके विकास को लेकर परामर्शी काउंसिल के गठन का भी निर्णय लिया गया । उन्होंने बेहतर सुविधा युक्त रोइंग क्लब का विकास के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। रोईंग क्लब में टॉयलेट कंपलेक्स का निर्माण होगा। यहां मेंबर्स हॉल का निर्माण किया जाएगा। क्लब परिसर में बेहतर लॉन का निर्माण किया जाएगा। रोईंग क्लब में रेस्टोरेंट की सुविधा मुहैया करायी जाएगी।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शादी विवाह,बर्थडे पार्टी, मेंबर्स फैमिली के साथ फंक्शन कराने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने रोइंग क्लब की बुकिंग आसानी तरीके से करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । डीएम ने कहा कि मोतीझील के किनारे 4 किमी पाथवे का निर्माण होगा। उन्हाेंने मोतीझील में राज्य स्तरीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी समीर सौरभ,अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त शंभूशरण, परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार,जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी संजय कुमार थे।

मनरेगा योजनाओं की कार्य प्रगति की संबंधित पदाधिकारी व कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीडीसी समीर सौरभ ने की। उन्होंने 26 जनवरी तक सभी मज़दूरों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने के लिए निर्देशित किया।कहा कि जिलान्तर्गत 14.5 लाख जॉबकार्ड धारियों में से 6.96 लाख का आधार सीडिंग कराया गया है।शेष के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

पूर्व वार्ड सदस्य पर 7 लाख 30 हजार गबन का आरोप , एफआईआर दर्ज कोटवा पु च। प्रखंड क्षेत्र के महारानी भोपत पंचायत के वार्ड नंबर 8 के पूर्व वार्ड सदस्य संजय राय के विरुद्ध सरकारी राशि 7 लाख 30 हजार गबन करने को लेकर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पँचायत सचिव रामाधार शर्मा के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वितीय वर्ष 2020 - 21 में नल जल योजना के लिए कुल प्रकल्पित राशि 15 लाख 38 हजार में 15 लाख की राशि निकासी की गई , 7 लाख 70 हजार का कार्य कराया गया और 7 लाख 30 हजार गबन कर लिया गया। इसको लेकर तकनीकी सहायक ने एक प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को सौप दिया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।