बिहार राज्य के मधुबनी जिला के मधवापुर से राजकिशोर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार सरकार द्वारा 1970 में किये गए ज़मीन के सर्वे में काफी खामियाँ है।उस समय के नक्शे में भी काफी गड़बड़ी है , और अपने ही पूर्वजों की ज़मीन को लेने के लिए आज की पीढ़ी उसका दुष्परिणाम भुगत रही है।

Transcript Unavailable.

प्रखंड मधवापुर,जिला मधुबनी से मनोज कर्ण जी ने मोबाइल को बताया कि जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भारतोलन में श्वर्ण पदक विजेता सुगंधा कुमारी का चयन किया गया है।सुगंधा कुमारी पटना में होने वाली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सुगंधा कुमारी प्रखंड के राजनंदन ठाकुर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की वर्ग दशम की छात्रा हैं जिनका चयन सितंबर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए सुगंधा कुमारी ने बताया कि उनको यह जानकारी शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी ने उनके घर आकर दी।

मधवापुर से मनोज कुमार कर्ण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सड़क पर गंदे पानी बह रहा है, गंदे नाले का पानी मुख्य सड़क पर जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगो को परेशानी हो रही है। प्रखण्ड के ऊपरी मुख्य सड़क के बैंक ऑफ़ इंडिया के ए.टी.एम के प्रवेश मार्ग पर बना नाला वर्षो से ध्वस्त होने से नाला उखड़ कर उसका गन्दा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है , जलजमाव के कारण इस जगह पर कीचड़ व दलदल से अकसर बाइक चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है। चौक पर स्थित स्थानीय जन वितरण प्रणाली डीलर ने बताया कि नाला ध्वस्त होने से नाला का पानी जमा हो गया है,जिससे संक्रमण बीमारी फैलना की खतरा बढ़ गया है,इसलिए स्थानीय लोगो ने नाला निर्माण की मांग स्थानीय मुखिया से की है।

मधवापुर से मनोज कुमार कर्ण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पंचायत कार्यकाली की बैठक में लिया गया कई निर्णय। पूर्वी पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत के जनप्रतिनिधियो के बैठक में मुखिया के अध्यक्षता में की गयी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के पंचायत प्रदत्त मिलने वाली लाभ तथा विकास कार्य की समीक्षा की गयी साथ ही प्राथमिक के आधार पर विधवा पेंशन की चर्चा की गयी,पेंशन लाभुकों का बैंक खाता व आधार कार्ड जमा करने के लिए वार्ड सदस्यो की पहल करने पर बल दिया गया। बैठक में सभी वार्ड के सदस्य उपस्थित थे।

मनोज कर्ण,मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि ठेकेदार है मौन और प्रखंड के अधिकारी भी हो रहे है परेशान। दलदली से बाधित हुए रास्ते की परेशानी आम लोगो के साथ-साथ कार्यालय के अधिकारी,पदाधिकारी व कर्मी को भी झेलना पड़ रहा है.अधिकारी अपने वाहन दूर में ही लगा देते है या फिर मार्ग बदल कर आते-जाते है.समस्या के निदान के लिए सरकारी अधिकारी भी कोई पहल नहीं कर रहे है.

समरेंद्र कुमार,मधुबनी के मधवापुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि सी डी पी ओ कार्यालय मधवापुर की सुपरवाइसर ने किया कई आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरिक्षण। पोषाहार की गुणवत्ता की जाँच कर सेविकाओं को दिए कई निर्देश।

ग्राम-मधवापुर मधुबनी,बिहार से मनोज कर्ण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पुल का अप्रोच निर्माणो का निरीक्षण किया गया, प्रखंड के श्रोत ऊपरी पथ में बन रहे अप्रोच का निर्माण कार्य का स्थल जाँच ऊपरी पथ प्रमंडल विभाग के जे.ई. मनोहर राम ने की जे.ई. ने निर्माण कंपनी के संवेदो को संबंधित कई आवश्यक कार्यो की जानकारी दी। इस क्षेत्र में पुल का निर्माण धीमे चल रहा था जिसके वजह से आने-जाने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही थी।

ग्राम-मधवापुर,मधुबनी,बिहार से मनोज कर्ण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नाला जाम होने से परेशानी बढ़ी, नाला जाम होने से नाला का सारा बदबूदार पानी सड़क ऊपरी मुख पर जल जमाव हो गया है इससे स्थानीय लोगो को इस बदबूदार पानी से परेशान हो रहे है, वार्ड नंबर 5 के नाला ध्वस्त होने के कारण ये परेशानी हो रही है इस जलजमाव से कीचड़ और दल-जमाव स्थिति आ गई है जिससे अक्सर दुर्घटना होती रहती है सबसे ज्यादा असुविधा बरसात के दिन होती है जिसमे बीमारी का खतरा बढ़ते जा रहा है।

जिला मधुबनी,प्रखण्ड मधवापुर से समरेंद्र कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की प्रखण्ड प्रमुख और उप-प्रमुख के चुनाव की सारी तैयारियाँ मधवापुर में कर ली गई है। वहाँ कल यानी 30 तारीख को यह चुनाव होनी है सुरक्षात्मक इंतजामों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है ताकि चुनाव कार्य को सफलता से सम्पन्न कराया जा सके। प्रखण्ड परिसर के बाहर बैरियर लगाने वहाँ सुरक्षा के लिए अधिकारीयों को नियुक्त किये जाने और हर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखे जाने के लिए उचित प्रबंध किये गए है । आस-पास के इलाकों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की कड़ी हिदायत सुरक्षाकर्मियों को दी गई है ।इसी तरह की अपनी क्षेत्र की जानकारी हमारे साथ साझा करे,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।