प्रखंड मधवापुर,जिला मधुबनी से मनोज कर्ण जी ने मोबाइल को बताया कि जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भारतोलन में श्वर्ण पदक विजेता सुगंधा कुमारी का चयन किया गया है।सुगंधा कुमारी पटना में होने वाली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सुगंधा कुमारी प्रखंड के राजनंदन ठाकुर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की वर्ग दशम की छात्रा हैं जिनका चयन सितंबर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए सुगंधा कुमारी ने बताया कि उनको यह जानकारी शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी ने उनके घर आकर दी।