जिला मधुबनी,प्रखण्ड मधवापुर से समरेंद्र कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की प्रखण्ड प्रमुख और उप-प्रमुख के चुनाव की सारी तैयारियाँ मधवापुर में कर ली गई है। वहाँ कल यानी 30 तारीख को यह चुनाव होनी है सुरक्षात्मक इंतजामों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है ताकि चुनाव कार्य को सफलता से सम्पन्न कराया जा सके। प्रखण्ड परिसर के बाहर बैरियर लगाने वहाँ सुरक्षा के लिए अधिकारीयों को नियुक्त किये जाने और हर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखे जाने के लिए उचित प्रबंध किये गए है । आस-पास के इलाकों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की कड़ी हिदायत सुरक्षाकर्मियों को दी गई है ।इसी तरह की अपनी क्षेत्र की जानकारी हमारे साथ साझा करे,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।