बिहार राज्य के मधुबनी जिला के मधवापुर से राजकिशोर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार सरकार द्वारा 1970 में किये गए ज़मीन के सर्वे में काफी खामियाँ है।उस समय के नक्शे में भी काफी गड़बड़ी है , और अपने ही पूर्वजों की ज़मीन को लेने के लिए आज की पीढ़ी उसका दुष्परिणाम भुगत रही है।
खजौली प्रखंड,जिला मधुबली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहार में आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल बेहाल है .जहाँ एक ओर 77% केन्द्रों पर खाने का बर्तन नहीं है ,तो वहीँ 19 % केन्द्रों पर भोजन मापक यंत्र नहीं है,19 % केंद्र ही वैसे हैं जहाँ जन्म पंजीयन मेजर कर रहे हैं , साथ ही 45 प्रतिसत केंद्र ही सही ठिकाने पर संचालित ह रहे हैं और 40 प्रतिसत केन्द्रों पर ही रसोई के लिए अलग से कमरे हैं .तथा 88 प्रतिसत केंद्र ऐसे हैं जहाँ पर मेडिकल किट उपलब्ध नहीं हैं .यह आकड़ा स्वयं सेवी संस्था चाइल्ड राईट एंड यु क्राई द्वारा कराया गया सर्वेक्षण से प्राप्त हुई .दोस्तों अगर आप भी इनकी तरह कोई जानकारी हमारे साथ बांटना चाहते हैं तो कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर 08800984861 पर .
जिला समस्तीपुर ,वारिशनगर ने कृष्णनंदन जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मुख़्यमंत्री के सात निश्चयो में से शहरी क्षेत्र के तीन निशचयो हेतु आधारभूत संरचना एवं घर घर का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य ये है की कितने घरो में पेयजल का कनेक्शन ,शौचालय ,पक्की सड़क एवं नाली नहीं है। सर्वे हेतु नागरिकों से अपेक्षा है की घर का कोई जिम्मेदार नागरिक ही सर्वेयर को सही सही जानकारी उपलब्ध कराये। यह जरुरी इसलिए भी है की इस जानकारी के आधार उपरोक्त सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चार साल का कार्य योजना बनाकर योजना क्रियान्वित की जाएगी। सर्वे 15 जून सुबह से शुरू हो रही है जो 22 जून तक चलेगा .दोस्तों आप भी अपने क्षेत्र की सामुदायिक ख़बरें हमसे साझा करने के लिए निशुल्क नंबर पर 08800984861 मिस्ड कॉल करे .
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
