मधवापुर से मनोज कुमार कर्ण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पंचायत कार्यकाली की बैठक में लिया गया कई निर्णय। पूर्वी पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत के जनप्रतिनिधियो के बैठक में मुखिया के अध्यक्षता में की गयी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के पंचायत प्रदत्त मिलने वाली लाभ तथा विकास कार्य की समीक्षा की गयी साथ ही प्राथमिक के आधार पर विधवा पेंशन की चर्चा की गयी,पेंशन लाभुकों का बैंक खाता व आधार कार्ड जमा करने के लिए वार्ड सदस्यो की पहल करने पर बल दिया गया। बैठक में सभी वार्ड के सदस्य उपस्थित थे।
