प्रखंड मधवापुर से समरेंद्र कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में लोग बड़ी संख्या में विभिन्न मुद्रा ध्यान एवं प्राणायम का अभ्यास किया। साहरघाट में आज सवेरे भारत सहमान ट्रस्ट के प्रखंड अध्यक्ष द्वारा योग के विभिन्न फायदे के बारे में बताया . दोस्तों अगर आप भी हमारे साथ इस तरह की जानकारी या अपना विचार बांटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

मधुबनी,मधवापुर से समरेंद्र कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भारत-नेपाल सिमा पर शराब बंदी कानून पालन करने के लिए दोनो देशो के सुरक्षाकर्मियो ने गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया, सिमा को सुरक्षित और नशामुक्त करने की उद्देश्य से दोनो देशो के सुरक्षा कर्मियो ने सभी लोगो को भाई-चारे का संदेश भी दिया।दोस्तो अगर आप भी इसी तरह की ख़बरें हमारे साथ बांटना चाहते है,तो मिस्ड कॉल करे हमारे नि:शुल्क 08800984861 पर।

जिला मधुबनी, मधवापुर से समरेंद्र कुमार मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की मधवापुर पंचायत के प्रतिनिधियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित कर दी गयी है। 21 से 25 जून तक बारी बारी से पांच दिनों में प्रखंड के 13 पंचायतों के प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी जाएगी। मधवापुर बासुकी ,बिहारी ,उतरी और दक्षिणी पंचायत के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने के लिए 21 जून की तिथि तय की गयी है। बलवा सहर उत्तरी और दक्षिणी के लिए 22 जून ,इसी तरह मुखिया पट्टी और सलेमपुर के लिए 23 जून ,साथ ही सरैया और दिघवारा के लये 24 जून की तिथि, अंतिम दिन पिरोखर और बिशुनपुर के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी. दोस्तों आप भी अपने क्षेत्र की सामुदायिक ख़बरें हमसे साझा करने के लिए निशुल्क नंबर पर 8800984861 मिस्ड कॉल

समरेंद्र कुमार,मधुबनी जिले के माधवपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि प्रखंड के कई स्कूलो के भवन निर्माण कार्य बरसो से अधूरा है।स्कूल मे भवनो का होना था निर्माण परन्तु राशि उठाव के बाद भी नही किया गया काम जिस कारण टूटने के कगार पर है अर्धनिर्मित भवन। सर्वशिक्षा के अधिकारियो ने संबंधित हेडमास्टर को दिया सख्त निर्देश।

समरेंद्र कुमार,मधुबनी जिले के मधवापुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सारी दुनिया का विकास शिक्षा की नींव पर आधारित है,किताबी ज्ञान के साथ साथ नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा भी बच्चो के लिए बहुत जरुरी है।इन सबको प्राप्त करने के लिए लगन और परिश्रम करने की जरुरत है। जो परिश्रमी होते है सफलता खुद चलकर उनके कदम चुम लेती है। यह उक्त बातें छात्रो के सम्मान समाहरोह में साहरघाट में एस.डी.एम.द्वारा कही गई क्योकि वे MGM सेकेंडरी स्कूल में बच्चो,शिक्षको और अभिभावको को सम्बोधित कर रहे थे क्योकि मौका था जिले में टॉप 10 में आई छात्र को सम्मानित करने का।साथ ही डी.एस.पी.ने कहा की बच्चे नैतिक शिक्षा लेकर ही आने वाले समय में लोगो को न्याय दिला सकते है.इसके लिए उन्हें शिक्षक और अभिभावक दोनो का सहयोग जरुरी है. अगर आप भी इसी तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते है, तो नि:शुल्क 08800984861 पर जरूर मिस्ड कॉल दें।

जिला मधुबनी से समरेंद्र कुमार मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मधवापुर में अब तक धान का बीज किसानो को उपलब्ध नहीं कराया गया है धान का बीज नहीं मिलने से किसान चिंतित है किसानो का कहना है की वे रोहिणी नक्षत्र में धान का बीज लगाते है और अब रोहिणी नक्षत्र बीत रहा है,अब हमलोग बाजार से अधिक कीमत पर धान का बीज खरीदने को मजबूर है उधर अधिकारी का कहना है की मतगणना कार्य में लगे रहने के कारण किसानो को बीज नहीं उपलब्ध कराया जा सका है जैसे ही मतगणना का कार्य संपन्न होता है किसानो को बीज उपलब्ध करा दिया जायेगा।

जिला मधुबनी से समरेंद्र कुमार मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की कोटसा अभियान के तहत बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी ने मधवापुर बाजार में कई पान दुकानदारो को गुटखा बेचने के आरोप में जुर्माना किया।मौके पर मधवापुर पुलिस भी मौजूद थी।दोस्तो अगर आप भी अपने क्षेत्र के कोई जानकारी देना चाहते है,तो मिस्ड कॉल करें निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।

जिला मुंगेर,मधवापुर से मनोज कुमार कर्ण मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मधवापुर में अनुपयोगी हाईटेंशन बिजली तार हटाए गए। प्रखंड के घटियाहि चौक के समीप करीब दस पोल के तीन फेज का 11 हजार वोल्ट के अनुपयोगी रहे बिजली तार को हटाया गया। विद्युत विभाग के ऊपरी के मानव बल रमेश कुमार के नेतृत्व में घटियाहि चौक से कबाड़ी टोल उर्दू चौक तक करीब दस पोल से तीन फेज का 11 हजार वोल्ट के बिजली तार व इंसुलेटर काट कर हटाया गया।वर्तमान पॉवर हॉउस से अमनपुर फीडर को चौक के रास्ते बिजली सप्लाई दिया जा रहा है।

Transcript Unavailable.

जिला मधुबनी से समरेंद्र कुमार मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की दिघवारा महतो टोल में तीन माह से बिजली नहीं है। तीन माह पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने से 500 आबादी वाले ग्राम में अँधेरा पसर गया है। ग्रामीणो द्वारा बिजली विभाग को कई बार बताया गया है। लेकिन विभाग पर इसका कोई असर नहीं होता है जबकि शहरी क्षेत्र में 24 घंटा और ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटा ट्रांसफार्मर लगाने की वयवस्था सरकार ने की है।इसी तरह आप भी अपने क्षेत्र में घट रहे घटनाओं को हमारे साथ बाँट सकते है ,हमारे निशुल्क 08800984861 नंबर पर मिस्ड कॉल दे कर।