गिद्धौर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष नंदन यादव के अध्यक्षता में बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर महागठबंधन ने बुधवार को बिहार बंद का आह्वान किया। गिद्धौर प्रखंड में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने घंटो से अधिक तक गिद्धौर झाझा मुख्य मार्ग के प्रखंड मुख्यालय के समीप बांस-बल्लों से अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से ठप रहा। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
गिद्धौर- जमुई मुख्य मार्ग के रतनपुर गांव के केदार मोदी के दुकान के समीप सोमवार की देर रात में एक ट्रक का अचानक गुला टूट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हुआ और वही मोड़ के समीप मिट्टी में फंस गया। सौभाग्य से सड़क खाली होने कारण बड़ा हादसा टल गया।
Transcript Unavailable.
गंगरा पंचायत के धनियाठीका गांव निवासी मोहम्मद सोहराब अंसारी ने मोटरसाइकिल चोरी होने पर गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन दिया है।
मुस्लिम धर्माबलम्बियों का पर्व मुहर्रम को शांति व सौहादपूर्ण वातावरण में समाजिक समरसता के साथ सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह की देखरेख में आयोजित की गयी।
गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के सोहजाना गांव से एक 78 वर्षीय लापता हो गये। लापता व्यक्ति की पहचान प्रखंड के सोहजाना गांव निवासी प्रताप नारायण तिवारी के रूप में हुई। इस बाबत उनके भाई नारायण तिवारी ने बताया कि मेरे बड़े भाई प्रताप नारायण तिवारी 78 वर्ष के है। वे पूजा पाठ करने तीर्थ यात्रा पर जाते रहते थे।
मानसून की शुरुआती बारिश ने जहां धान की नर्सरी की तैयारी में जुटे किसानों को राहत दी है, वहीं गरमा मूंग की पकी फसल पर संकट खड़ा कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मूंग की तोड़ाई रुक गई है। खेतों में जलजमाव हो गया है। इससे फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया है।
बिहार सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है। इसके तहत इच्छुक पशुपालकों को ब्रायलर पोल्ट्री फार्म खोलने पर 30 से 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक आवेदक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत के अंतर्गत सरसा गांव के ग्रामीणों ने गांव में नाली नहीं होने के विरोध में रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। नाली नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है स्थानीय जनप्रतिनिधि से ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई।सरसा गांव के ग्रामीणों ने नाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सरकारी नली नहीं बनी है। इससे घरों का गंदा पानी लोगों के दरवाजे पर बहता है।आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
गिद्धौर थाना क्षेत्र के छतरपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह 6.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और हाईवा वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क से फिसलकर गहरे गड्ढे में जा गिरा।
