बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम पोस्ट ,बनाडीह से 35 वर्षीय सुनील राम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्रामीण क्षेत्र में जो युवक मानसिक रूप से बीमार हो जाता है। उसके माता पिता इलाज न करा कर झाड़फूक कराते है
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम पोस्ट ,बनाडीह से 27 वर्षीय सकलदेव यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि समाज के लोगों को मानसिक रोगी की मदद करनी चाहिए। समाज आगे आएगा तब ही यह सम्भव हो सकता है
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम पोस्ट ,बनाडीह से 30 वर्षीय विकास कुमार यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक बीमारी फ़ैल रहे है ,जिसका इलाज गाँव में नहीं होता है। इससे रोगी अपना इलाज नहीं कर पा रहे है। ऐसे में सरकार को गाँव में इस बीमारी का इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि समाज में मानसिक रोगियों से नफरत क्यों किया जाता है ? जिसके कारण मानसिक रोग और बढ़ जाता है। जबकि उन्हें सम्मान प्यार मिले तो उनकी स्थिति में बदलाव आ सकता है ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम पोस्ट से संजय कुमार तिवारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि परिवार और समाज के कई लोग बहुत अधिक बोलते है चिल्लाते है ऐसे को मानसिक रोगी कहते है तो क्या ऐसे रोगियों को समाज में बराबरी का दर्ज़ा मिलनी चाहिए ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बनाडीह से 25 वर्षीय रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि समाज के कई युवक बहुत अधिक बोलते है ,हर वक़्त इधर उधर घूमते रहते है ,ऐसे युवक को क्या पागलपन का शिकार कहा जा सकता है ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से डब्लू पंडित ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि गिद्धौर प्रखंड के बनझुलिया गांव के मध्य विद्यालय के निकट एनएच 333 पर गड्ढा हो जाने की वजह से गाड़ियों को आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उस स्थान पर गड्ढा के साथ साथ तीखा मोड भी है जिसकी वजह से दूसरी ओर से आनेवाली गाड़ियों के चालक को मोड की वजह से गड्ढा का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे दुर्घटना का भय ज्यादा बना हुआ है। बताते चले वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर विद्यालय है। बच्चों को आने जाने के क्रम हमेशा अप्रिय घटना घटने भय बना रहता है। कई बार उस स्थान पर दुर्घटना घटते घटते बचा। अगर जिला प्रशासन के द्वारा समय रहते इसकी मरम्मती नहीं करवाई गई तो किसी दिन भी बहुत बड़ी घटना घट सकती है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 28 वर्षीय विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि मानसिक बीमारी सिर्फ शरीर को प्रभावित करता है या दिमाग को भी प्रभावित करता है ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने का कारण क्या है ?
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम धोघाट से 45 वर्षीय नागमणी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अक्सर देखा जा रहा है कि मानसिक स्वास्थ्य लोगों को जकड़ रहा है। इसका क्या कारण है ?
