Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला गिद्धौर से संजीवन कुमार सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उच्चतम न्यायालय की पांच - न्यायाधीशों की पीठ ने अपनी चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक घोषित कर दिया यह आने वाले समय में भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ा निर्णय है , न कि केवल चुनावी बॉन्ड के रूप में । बल्कि , चुनावी वित्त पोषण के तौर - तरीकों में बदलाव होना तय है और सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के चुनावी बॉन्ड को बनाए रखने के लिए कोई कानूनी बदलाव करने की बहुत कम उम्मीद है , हालांकि जब चुनाव नजदीक है तो किसी भी बदलाव का मार्ग प्रशस्त करना आसान नहीं है । वर्तमान में , इतिहास में यह दर्ज है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश टी . वाई . चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने पर्याप्त सुनवाई और विचार - विमर्श के बाद अपना फैसला सुनाया है । पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना , न्यायमूर्ति बी . आर . गवई , न्यायमूर्ति जे . वी . पारदीवाल और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे , सभी ने योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सर्वसम्मत निर्णय दिए , इसलिए अदालत का रुख स्पष्ट रूप से सामने आना चाहिए । इस मंच पर चुनावी बॉन्ड योजना के लिए राजनीतिक दलों के वित्तपोषण के बारे में बहुत सारी जानकारी चल रही है । सूचना का अधिकार भी अनुच्छेद उन्नीस ए के विपरीत है । यह संदेश बहुत पुराना है कि राजनीतिक दल चाहे तो किसी भी काम के लिए किसी से भी दान ले सकते हैं । ऐसी बात नहीं है । हर दान के पीछे एक भावना होती है , लेकिन कुछ दान भी संदेह में होते हैं क्योंकि दान लेने वाले या देने वाले पर्याप्त पारदर्शिता के साथ काम नहीं करते हैं । यह भी आम तौर पर चुनावी बॉन्ड के बारे में शिकायत करने का एक बड़ा कारण है । यह तथ्य कि अज्ञात दानदाताओं ने दो हजार अठारह से चुनावी बांड के माध्यम से भारत में राजनीतिक दलों को लगभग सोलह हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया है , गोपनीयता के पक्ष में नहीं है । ऐसी किसी भी योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी सत्तारूढ़ दल होता है । वर्ष दो हजार तेरह से पहले , जब कांग्रेस सत्ता में थी , उसके पास सबसे अधिक राशि थी और वित्तीय वर्ष तेरह चौदह में , भाजपा के पास 67.78 अरब रुपये थे । केधम के साथ कांग्रेस ने पांच सौ अठानबे करोड़ रुपये पार कर लिए हैं , अब सरकार को आगे बढ़ने का रास्ता खोजना होगा । किसी भी लोकतंत्र में अधिक पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ना सराहनीय होगा । चुनावों की घोषणा होने के साथ , कोई भी दल अपने खजाने को कम नहीं करना चाहेगा । उन लोगों के लिए कुछ बड़े सवाल उठ गए हैं जो भारी कम खर्च के साथ अपनी पार्टी को मैदान में उतार रहे हैं

टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को चौथे दिन टीम ने 192 रन के टारगेट मात्र 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। धन्यवाद

गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव में शनिवार को बाबा कोकिलचंद विचार मंच ट्रस्ट गंगरा एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त तत्वावधान में ,माघी पूर्णिमा की शाम जमुई के कई गाँवों में बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में सामुहिक मासिक आरती पूजा किया गया जो प्रत्येक माह के पुर्णिमा के दिन होते आ रहा है बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में हर साल की भांति इसबार भी सामूहिक सत्यनारायण व्रतकथा पूजन कर भक्तिभाव से बाबा की 15वाँ वार्षिक महाआरती सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन जमुई एवं मुख्य मंत्री बिहार के हाथों से सम्मानित शिक्षक ट्रस्ट संयोजक सह समाजिक कार्यकर्ता चुन चुन कुमार कई गाँवों में विचार मंच के बेनरतले गोष्ठी आयोजित कर बाबा कोकिलचंद के त्रिसूत्र का प्रचार प्रसार करते हुए, ग्राम सामूहिक बाबा कोकिलचंद आरती आयोजन करने का प्रयास जारी रखे हुए हैं । जिनमें कई गाँवों में स्थापित बाबा कोकिलचंद पिंड मंदिरों में बिते माघ पुर्णिमासी से बाबा की मासिक एवं सोमवार को आरती शुभारंभ किया गया । सोनो ,खंडाइच(खैरा),गुडि़या(लक्ष्मीपुर बाबा मारण जामुखरैया(झाझा) खड़सारी में मासिक आरती शुभारंभ हुआ । बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में 2009 से सामूहिक रूप से बाबा की सोमवारी आरती पूजन अनवरत जारी है ।

गिद्धौर। प्रखंड के कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम गिद्धौर में आयोजित ऑल इंडिया गुलाब रावत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच आर्टिलरी फुटबॉल क्लब तेलंगाना हैदराबाद बनाम गिद्धौर एफसी बिहार के बीच खेला गया। कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम खेल मैदान में प्रारंभ हुए इस ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं पूर्व मंत्री सह वर्तमान झाझा विद्यायक दामोदर रावत द्वारा फीता काटकर किया गया। इस उदघाटन समारोह के मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार,जदयू प्रदेश युवा नेता राजीव रावत, प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अशोक केशरी आदि साथ चल रहे थे। खेल प्रारंभ होते ही सर्वप्रथम विनोबा भावे आवासीय पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा अतिथियों के आगमन पर स्कूल रॉक बैंड द्वारा बैंड बजाकर उनका स्वागत किया गया व कई नृत्य संगीत के माध्यम से खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। वहीं टूर्नामेंट के दौरान आगंतुक अतिथियों द्वारा समाजसेवी स्व. गुलाब रावत की स्मृति में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। खेल के प्रारंभ होते ही गिद्धौर एफसी बिहार बनाम आर्टिलरी फुटबॉल क्लब तेलंगाना की टीम एक दूसरे पर गोल दागकर इस टुर्नामेंट के उदघाटन मैच को अपने अपने कब्जे में करने के लिए खेल मैदान में कड़ा संघर्ष करते देखी गयी। लेकिन नतीजा सिफर रहा। अंततः खेल का फैसला निर्णायकों द्वारा टाई बेकर से निकाला गया। जिसमें टाई बेकर के दौरान गिद्धौर एफसी बिहार की टीम ने 03 गोल दागा। वहीं जवाबी कारवाई में आर्टिलरी फुटबॉल क्लब तेलंगाना की टीम ने 02 गोल ही दाग सकी। इस तरह गिद्धौर एफसी बिहार की टीम 3-2 से विजयी रही। खेल समाप्ति उपरांत मेन ऑफ द मैच का खिताब गिद्धौर एफसी के गोलकीपर कैलाश बेरा को जदयू नेता शैलेंद्र कुमार, ब्रहमदेव रावत एवं प्रधानाध्यापक मो. मंजूर आलम के हाथों दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका कैलाश प्रसाद, दीपक कुमार, मो. सलाम एवं अरुण हांसदा, नंद किशोर प्रसाद ने निभायी। इस अवसर पर उदघोषक की भूमिका राणा रंजीत ने निभाई। खेल समारोह के मौके पर मौके आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव सुजीत सक्सेना, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, बीडीओ अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार, समिति सदस्य चंदन कुमार चीकू, मुखिया रामाशीष साह, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद, जदयू नेता ब्रह्मदेव रावत, शिवशंकर चौधरी, पंकज सिंह, थानाध्यक्ष रीता कुमारी, युवक क्लब के सुधांशु कुमार, जोंटी कुमार, रविशंकर सिंह के अलावे हजारों की संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी स्टेडियम में खेल देखने के लिए मौजूद थे। वहीं आयोजित टूर्नामेंट का दूसरा मैच सीमा सुरक्षा बल सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल बनाम जग्गा यूनाइटेड एफसी के बीच खेला जाएगा।

गिद्धौर। प्रखंड के ऐतिहासिक प्लस टू महाराजा चंद्र चूड़ विद्या मंदिर स्कूल परिसर के नवनिर्मित मुख्य द्वारा व बाउंड्री वाल का उद्घटान बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार द्वारा फीता काट किया गया।उद्घाटन समारोह में झाझा विधायक दामोदर रावत,एसडीओ अभय कुमार तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पंचायत राज संस्थाओं के माध्यम से बिहार को विकास के विभिन्न मानकों, सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य बिजली,पेयजल, स्वच्छ्ता इन सभी विकास के किए जा रहे कार्यों से प्रदेश भर में हर रोज नया कृतिमान गढ़ रहा है।जिसका यह प्रतिफल है आज लगभग तीस लाख रूपय से अधिक की राशि से बना यह स्कूल का बाउंड्री वाल व मुख्य द्वारा स्कूल परिवार को समर्पित किया जा रहा है। कहा की आज बिहार भर में स्कूली छात्र छात्राओं को हर सुविधा सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है।जिससे सूबे के ग्रामीण इलाको में निवास कर रहे छात्र छात्राओं को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। मौके पर विद्यालय प्रधान मंजूर आलम,शिक्षिका पुष्पम सिन्हा,जदयू युवा नेता शत्रुहन कुमार,शिबेंदू कुमार,सूरज कुमार,लखन रविदास,पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार चीकू,समाजसेवी ढालो रविदास,नेपाल सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

तेज-तर्रार नेत्री और जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान भारतीय जनता पार्टी परिवार की सदस्य बन चुकी हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने क्या कुछ कहा सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। धन्यवाद

जमुई के सदर अस्पताल परिसर में आगामी 7 मार्च को मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी प्राप्त जानकारी के नुकसान उक्त मेडिकल बोर्ड की बैठक में वैसे दिव्यांग जिनका प्रमाण पत्र व यूडी आईडी कार्ड नहीं बना है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। धन्यवाद