गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव में शनिवार को बाबा कोकिलचंद विचार मंच ट्रस्ट गंगरा एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त तत्वावधान में ,माघी पूर्णिमा की शाम जमुई के कई गाँवों में बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में सामुहिक मासिक आरती पूजा किया गया जो प्रत्येक माह के पुर्णिमा के दिन होते आ रहा है बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में हर साल की भांति इसबार भी सामूहिक सत्यनारायण व्रतकथा पूजन कर भक्तिभाव से बाबा की 15वाँ वार्षिक महाआरती सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन जमुई एवं मुख्य मंत्री बिहार के हाथों से सम्मानित शिक्षक ट्रस्ट संयोजक सह समाजिक कार्यकर्ता चुन चुन कुमार कई गाँवों में विचार मंच के बेनरतले गोष्ठी आयोजित कर बाबा कोकिलचंद के त्रिसूत्र का प्रचार प्रसार करते हुए, ग्राम सामूहिक बाबा कोकिलचंद आरती आयोजन करने का प्रयास जारी रखे हुए हैं । जिनमें कई गाँवों में स्थापित बाबा कोकिलचंद पिंड मंदिरों में बिते माघ पुर्णिमासी से बाबा की मासिक एवं सोमवार को आरती शुभारंभ किया गया । सोनो ,खंडाइच(खैरा),गुडि़या(लक्ष्मीपुर बाबा मारण जामुखरैया(झाझा) खड़सारी में मासिक आरती शुभारंभ हुआ । बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में 2009 से सामूहिक रूप से बाबा की सोमवारी आरती पूजन अनवरत जारी है ।
