मध्यप्रदेश राज्य के ज़िला ग्वालियर से मोहन सिंह राठौर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते है कि पैन कार्ड कहाँ और कैसे बनेगा ?
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से केशव,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से दो मीटर की दूरी बनाए। साथ ही स्वच्छता अपना कर और मास्क का प्रयोग कर सुरक्षित रहे
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से केशव ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अगर लॉक डाउन नहीं होता तो लगभग 25 लाख लोगों की मौते हो सकती थी। लॉक डाउन होने से ही कई लोग अभी सुरक्षित है।प्रधानमंत्री का यह निर्णय सही था
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से पवन पाल ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि स्कॉलरशिप का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
Comments
आपको बताना चाहते हैं कि हमारी जानकारी के अनुसार स्कालरशिप के लिए भारत में अभी तक कोई भी एकीकृत हेल्पलाइन नम्बर जारी नहीं हुआ है। इसलिए आपसे निवेदन है कि आपको जिस स्कालरशिप के लिए आवेदन करना है, उसके हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर उसके बारे में सूचना प्राप्त करने की कोशिश करें तो बेहतर होगा, धन्यवाद।
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से केशव,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। बिहार में 23 अक्टूबर 2020 को चुनाव होगा वहीं मध्यप्रदेश में 03 नवंबर 2020 को 28 सीटों पर चुनाव होगी। बिहार और मध्यप्रदेश चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में पर्ची आएगी जिसके ज़रिये वो मतदान कर पाएगे।
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से पवन पाल ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि आयुष्मान भारत का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
Comments
आपको बताना चाहते हैं कि आयुष्मान भारत योजना का टोल फ़्री नम्बर- 1800-111-565 है, धन्यवाद।
Sept. 15, 2020, 2:41 p.m. | Tags: int-PAJ government scheme
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से मुकुंद यादव ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जब भी देश में टेंडर पास होते है और उसमे ठेकेदार के ज़रिये जो मज़दूर कार्य करते है ,सरकार को उन्हें ही सबसे पहले प्राथमिकता देनी चाहिए। क्यूंकि इस पूँजीपतियों के राज से अलग मज़दूर ,किसान वर्ग है जिन्होंने देश को आगे बढ़ने में अपना योगदान दिया है साथ ही सरकार बनाने में भी उनका योगदान है ।
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से मुकुंद यादव ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी कि मजदूरों के लिए चार लेबर कोर्ट बनाये जा रहे हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से मुकुंद यादव ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेहड़ी पटरी वालों को राहत दी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर ज़िला से मुकुंद यादव ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सभी मजदुर और श्रमिक सोच समझ कर उम्मीदवार का चुनाव करें। खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Comments
आपको बताना चाहते हैं कि आप अपना पैन कार्ड ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं। आयकर विभाग ने सभी शहरों में पैन कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवा रखी है। सबसे पहले आपको पैन कार्ड एप्लिकेशन फॉर्म को नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड की वेबसाइट पर ऑनलाइन सबमिट कर फॉर्म 49A भरते हुए कैटेगरी में इंडिविज्यूल सिलेक्ट कर अपनी निजी जानकारी, जैसे- जन्मतिथि, नाम, पिता या माता का नाम आदि दर्ज कर सबमिट कर दें। इसके पंद्रह-बीस दिनों के बाद आपका पैन कार्ड आपके घर के पते पर आ जाएगा। अब सरकार द्वारा प्रद्दत्त एक नयी सुविधा के तहत आप अपने आधार कार्ड नम्बर के माध्यम से मात्र चार घंटे में अपना पैन कार्ड ऑनलाइन बनवा सकते हैं। आवेदन करने के चार घंटे के भीतर आपको डिजिटल पैन कार्ड जारी कर दिया जाएगा तथा आप निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए इसकी हार्ड कॉपी अपने पते पर मंगा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने क्षेत्र के आयकर विभाग में जाकर फॉर्म भर सकते हैं या निजी केंद्र या जनसेवा केंद्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए इसे बनवा सकते हैं। पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको पहचान पत्र के रूप में केंद्र या राज्य सरकार के किसी प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया तस्वीरयुक्त प्रमाण पत्र, जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, सांसद, विधायक, पार्षद या गैजेटेड अफसर द्वारा हस्ताक्षर किए हुए पहचान पत्र आदि में से किसी एक का होना अनिवार्य है। इसके साथ पते के प्रमाणस्वरूप केंद्र या राज्य सरकार के किसी प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र, जिसमें पते का भी उल्लेख हो, जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, सांसद, विधायक, पार्षद या किसी गैजेटेड अफसर द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ एड्रेस सर्टिफिकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, पर यह तीन महीने से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए। जन्मतिथि प्रमाण पत्र के तौर पर नगर निगम द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं क्लास का पासिंग सर्टिफिके, केंद्र या राज्य सरकार के किसी प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र, जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख है पेश किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आपको पैन कार्ड एप्लिकेशन के साथ अपनी दो तस्वीर भी भेजनी पड़ेगी। साथ ही आपसे यह भी निवेदन है कि अगर हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हैं और इससे आपकी सम्बंधित समस्या को हल करने में सहायता मिली है, तो अपना अनुभव हमसे ज़रूर साझा करें अपने मोबाईल में नम्बर तीन दबाकर, धन्यवाद।
Feb. 3, 2021, 6:43 p.m. | Tags: int-PAJ Identity proof