श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने की बराबर में बहुत बड़ा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है पहले टीपर द्वारा कूड़ा डलवाया जाता है उसके बाद यहां से जेसीबी से कूड़ा उठाया जाता है मगर कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने से कूड़ा बहुत ज्यादा जमा हो गया है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है आसपास में बहुत ज्यादा बदबू आ रही है और आवारा पशु वह गया यहां पर कूड़ा खा रहे हैं पॉलिथीन खा रहे हैं मगर एमसीडी डिपार्टमेंट के कान पर जू नहीं रिंग रही है मात्र पांच कदम की दूरी पर ही एमसीडी का ऑफिस है जहां पर इंस्पेक्टर वे दरोगा रोज बैठते हैं मगर उनको फिर भी नहीं दिखाई दे रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक एमसीडी प्राइमरी स्कूल के गेट के सामने नाली का गंदा पानी बह रहा है इस नाली के गंदे पानी में होकर स्कूली बच्चे निकल रहे हैं मगर श्रीराम कॉलोनी की नालियां साफ नहीं हो रही है ऐसा लगता है जैसे श्री राम कॉलोनी के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं नालिया साफ नहीं होने से वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है नाली साफ होने का कारण तो हमें मालूम नहीं बाकी स्थिति बहुत खराब है
चना बेचने वाले से बात
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे बनने के दौरान शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ते रोड पर पुरे रोड पर पॉल्यूशन फैला हुआ है धूल मिट्टी इतनी उड़ रही है सांस लेना भी दुबर हो चुका है पानी के टैंकर से छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है जबकि रिक्शा चालक वे बाइक चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है यहां पर हाईवे अथॉरिटी अपनी मनमानी तरीका से काम करा रही है पहले रोज सुबह शाम पानी का टैंकर चलता था जिसकी वजह से धुल मिट्टी दब जाती थी अब वह पानी का स्प्रे टैंकर बहुत दिनों से नहीं आ रहा है पुस्ते पर इतनी धूल मिट्टी उड़ रही है सांस लेना भी बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है बहुत मुश्किल होती है जब हम खजूरी पुस्ते रोड पर चलती हैं
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कालोनी ए ब्लॉक 25 फुटा रोड गली नंबर 17 के पास बहुत बड़ा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है कूड़े का ढेर एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है टिपर द्वारा उठाया नहीं गया है इसकी वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है गली के अंदर जाने का रास्ता भी बंद हो चुका है
महिलाओ ने बताया अपना दुख
पीस रेट कारीगर से हुआ बात
बैग बनाने वाले कारीगर से बात
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग 25 फुटा रोड पर लगी सभी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब हैं उनका खंबा नंबर 1431 है स्टेट लाइट खराब हुए कई दिन बीत चुके हैं फिर भी स्टेट लाइट सही नहीं कराई जा रही है पूरे 25 फुटा रोड पर अंधेरा ही अंधेरा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 3 वे 4 में नाली का गंदा पानी गली में बह रहा है गली में आने-जाने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है नाली साफ करने सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं जबकि गली के अंदर दो स्कूल भी हैं फिर भी सफाई कर्मचारी नाली साफ नहीं करते हैं जिसकी वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैली रहती है आप फोटो में देख सकते हैं नाली ओवरफ्लो है और नाली का पानी गली में बह रहा है
