दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 3 वे 4 में नाली का गंदा पानी गली में बह रहा है गली में आने-जाने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है नाली साफ करने सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं जबकि गली के अंदर दो स्कूल भी हैं फिर भी सफाई कर्मचारी नाली साफ नहीं करते हैं जिसकी वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैली रहती है आप फोटो में देख सकते हैं नाली ओवरफ्लो है और नाली का पानी गली में बह रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के आसपास लगा है कूड़े का ढेर फोटो में आप देख सकते हैं नाव भी भरी हुई है और नाव के आसपास कितना कूड़ा पड़ा हुआ है ऐसा लगता है कई दिनों से कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया गया है जब के कूड़े में से बदबू आने लगी है मात्र दो कदम की दूरी पर यहां पर पुराने थाने के बाहर ही एक बहुत बड़ा मंदिर है और बहुत पुराना मंदिर है फिर भी यहां की सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 11 में जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़े हुए हैं कूड़ा उठाने सफाई कर्मचारी शम्मी नहीं आ रहा है कूड़ा नहीं उठने से पूरी गली में अब बदबू भी आने लगी है क्योंकि कूड़ा निकले हुए लगभग 1 सप्ताह से ज्यादा हो चुका है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है स्थानी लोगों ने कई बार एमसीडी दफ्तर में भी शिकायत की है फिर भी कूड़े के ढेर साफ नहीं कराया जा रहे हैं
काम नही मिल रहा
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 में अतिक्रमण कितना ज्यादा हो चुका है नालों वे नालियों की सफाई भी नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से आए दिन नाली ओवरफ्लो हो जाती हैं और नाली ओवरफ्लो होने के कारण नाली का गंदा पानी रोड पर बहता है इसको लेकर काफी गंभीर समस्या बनी हुई है ऐसे ही मामला श्री राम कॉलोनी के रहमान चौक के पास देखा जा सकता है यहां पर होटल वे दुकानदारों ने नाला पाठ कर अतिक्रमण कर रखा है इसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है नाली सफाई नहीं हो पा रही है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत काशीब नकवी से हुई काशीब बताते हैं श्री राम कॉलोनी के निगम पार्षद आमिर मलिक के ऑफिस पर उज्जवल योजना के फॉर्म भरे जा रहे हैं मगर वह 200 रुपए ले रहे हैं जबकि यह फॉर्म बिल्कुल फ्री भरे जाते हैं रोज 300 फॉर्म भरे जाते हैं
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 एफ ब्लॉक गली 11मे खंबे पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खबर है गोरी शंकर महादेवन मंदिर के आसपास खंबे पर लगी स्टेट लाइट बंद होने के कारण पूरी गली में अंधेरी ही अंधेरा है जिसका खंबा नंबर 472 है
दिल्ली के जहाँगीरपुरी के के2 ब्लॉक से संगीता ,श्रमिक वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होती है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के ए ब्लॉक ,कब्रिस्तान वाली सड़क ,सर्विस रोड से मोहसिन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से कहते है कि क्षेत्र में 15 दिनों से कूड़ा पड़ा हुआ है। निगम में शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हो रही है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं दिल्ली मे पॉल्यूशन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है सिगनेचर ब्रिज के आसपास की बात करें तो 400 के पर यहां का पॉल्यूशन चल रहा है केंद्र सरकार वे दिल्ली सरकार एक दूसरे पर आरोप लगाते रहती हैं मगर आरोप लगाने से भी कोई फायदा नहीं हो रहा है स्कूली बच्चे स्टोन जैसी गले में दिक्कत आंखों में दिक्कत जिसकी वजह से बुखार आ रहा है और बच्चे अब स्कूल भी नहीं जा रहे हैं छुट्टियां हो रही हैं और स्कूल वालों ने अब पेपर भी शुरू कर दिए हैं
