हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश से हुई। सीटू के मुकेश ने बताया कि ट्रैड यूनियनों के आह्वाहन पर मज़दूर,किसान,छात्राएँ व महिलाओं ने इकठ्ठा होकर सरकार के खिलाफ़ 'भारत बचाव आंदोलन'के साथ प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा पूंजीपतियों के हाथों देश के संसाधनों को सौपना व न्यूनतम वेतन आदि के मुद्दों पर आंदोलन किया गया। उन्होंने कहाँ की अगर सरकार मज़दूरों,किसानों और गरीबों के प्रति अपना रवैय्या ठीक नहीं करती है तो आगे भी अपने अधिकारों की मांगों को लेकर आंदोलन होते रहेंगे।