झारखण्ड राज्य के रांची से हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इस कार्यक्रम को सुनने के बाद यह समझ आया कि एकजुटता से बहुत सारे बदलाव लाये जा सकते हैं। कई बार ऐसा होता है की किसी काम को करने के लिए जब हम अकेले जाते हैं, तो सुनवाई नहीं होती है। जीपीटीपी में भी वार्ड सदस्य और मुखिया खुद से लिख कर योजना तैयार करते थे। लेकिन अब ग्राम सभा में सभी शामिल होते हैं और तब जीपीटीपी में योजना चलाई जाती है। इसलिए हमें एकजुटता के साथ ही प्रयास करना चाहिए

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको कार्यक्रम से यह समझ आया कि समस्याओं से भागना नहीं चाहिए बल्कि उसके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। मुद्दा कुछ भी हो फसल या अन्य हमें उसका समाधान निकालना चाहिए। अपनी बातों को जीपीटीपी में भी रखना चाहिए। जिससे की हमारी बात वार्ड सदस्यों तक पहुंचे और समस्याओं का हल हो

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से नरीता मुर्मु कहती हैं कि जलवायु परिवर्तन से कई तरह की समस्यायें हो रही हैं। इस सन्देश से यह सीख मिलती है कि इससे हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसलिए हमें जल , जंगल , जमीन ,पेड़ बचाना चाहिए। स्वच्छ पानी पीना चाहिए। सभी को एकजुट हो कर समस्या का समाधान निकालना होगा और समुदाय में अपनी बातों को रखना होगा

झारखण्ड राज्य के रांची से संजय साह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बहुत तेजी से हो रहा है। इस संदेश से यह सीख मिलता है कि मौसम में हो रहे बदलाव के प्रति हमें एकजुटता दिखाना है। ताकि आने वाले पीढ़ी को बचा सकेंगे। हम जो भी प्रयास करते हैं वो गर सामूहिक रूप से किया गया तो बेहतर परिणाम की संभावना अधिक रहती है। हमें एक बार में हार नहीं मानना चाहिए। बार-बार प्रयास करते रहना चाहिए। अकेले जानें पर अक्सर हमारी बात नहीं सुनी जाती है। लेकिन सामूहिक तौर पर आसानी से बात राखी जा सकती है और जो भी योजना आती है, उसे भी समूह में जा कर बताना चाहिए

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको इस कार्यक्रम से यह सीख मिला कि हम अपने गांव से गरीबी को दूर कर कैसे विकास की ओर आगे बढ़ सकते हैं। गांव के सभी लोग ग्राम सभा में बैठ कर इस समस्या के समाधान के लिए उपाय सोचेंगे। समस्या को ऊपर तक पहुँचाने का भी प्रयास करेंगे। अगर इस समस्या को ऊपर से आदेश नहीं मिलती है, तो इसके ली बार-बार प्रयास करना पड़ेगा

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा और कुछ नया सोचने एवं जानने को मिला।साथ ही यह जाना कि अपनी परेशानियों से भागना नही चाहिए। बल्कि एकता के साथ परेशानियों का समाधान निकालना चाहिए। अपनी बातों को जीपीटी में अपनी बातों को रखें

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 'फूलों की कहानी' के सन्देश से गांव की समस्याओं को सामूहिक रूप से चर्चा कर के सरकार तक पहुंचाने की सीख मिली। कौन सा निर्णय सही है यह सामूहिक चर्चा के माध्यम से अच्छे से समझ आता है। साथ ही ग्राम सभा की बैठक नियमित करने की प्रेरणा मिली।सामूहिक खेती कर के हम अपनी आजीविका को बढ़ा सकते हैं।

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सन्देश सुनकर यह सीख मिली कि मौसम में होने वाले बदलाव का कारण इंसान हैं।हमें इसके लिए आवाज उठानी है और एकजुटता दिखानी है। ताकि हम आने वाली पीढ़ी को बचा सकें। किसी भी काम के लिए सामूहिक प्रयास करनी चाहिए। जलवायु परिवर्तन एवं योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक करना होगा।साथ ही युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कहानी सुनकर यही सीख मिली कि जलवायु परिवर्तन के दौर में कैसे अपने गांव,घर,जल,जंगल,जमीन और खेती को बचा कर रखना है।विकट परिस्थिति में सरकारी योजनाओं के माध्यम से गांव के लोगों को रोजगार दिया जा सकता है।अकेले किसी काम को करने की तुलना में संगठित होकर काम करने से सफलता मिलती है। साथ ही गांव और घर में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए

झारखण्ड राज्य के पाकुड़ जिला से सोहेल अख्तर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है।इस बदलते मौसम के जिम्मेदार हम लोग ही हैं।इसे रोकने या कम करने के लिए सामूहिक आवाज उठाना बहुत जरुरी है। जिसमें युवाओं एवं बच्चों की भागीदारी बहुत जरुरी है।आने वाली पीढ़ी को जलवायु परिवर्तन से बहुत परेशानी होगी।गांव-गांव जाकर इसके दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा।साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनको रोजगार दिलवाना बहुत जरुरी है।