रमेश कुमार मायटी बोकारो चास से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर अपना विचार वयक्त करते हुए कहा की अगर सरकार सशक्त देश का निर्माण करना चाहती है तो उन्हें रोजगार उपलब्ध करना चहिये . उन्हें देखना चाहिए कि झारखण्ड को अलग हुए कई वर्ष हो गए है पर बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल सका है अत: इस गंभीर समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाना अनिवार्य है.

रमेश कुमार माईटी बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी देते हुए कहते है कि पहले जो आरक्षण का नियम बना है उसे हटाकर आरक्षण कि नयी निति आर्थिक आधार पर निर्धारित होनी चाहिए. पर सरकार अपनी वोट कि राजनीती को चलाने के लिये ऐसा किये हुए है. ये बताते है कि जेनरल को किसी भी कम्पीटीसन को पूरा करने के लिये जयादा नंबर लाने पड़ते है स्कूलों में एड्मिसन के लिये भी फॉर्म के लिये जयादा पैसे देने पड़ते है और जयादा नंबर लेन पड़ते है अत: सरकार से ये अनुरोध करते है कि आरक्षण का आधार आर्थिक आधार पर न कि जाती के अनुसार हो. इसे वर्तमान में बदलने कि जरुरत है.

बोकारो: रमेश कुमार माईती ने चास बोकारो से मुफ्त दावा स्वास्थ्य गाँव विषय पर झारखण्ड मोबाइल के माध्यम से कहते हैं कि गाँव की हालत को तो लोग समझ सकते हैं की गाँव में बेरोजगारी,गरीबी और भुखमरी की समस्या है लेकिन सबसे ज्यादा तो उन लोगो को परेशानी होती जिन्हें किसी तरह की कोई सुविधा नही मिलती है.अत:सरकार को वैसे लोगो पर भी ध्यान देना चाहिए जो सामान्य वर्ग से आते हैं उन्हें भी मुफ्त दवा का वितरण किया जाना चाहिए। साथ ही वे कहते हैं कि निजी अस्पतालों में मरीजो को लूटा जा रहा है.

रमेश कुमार मईती बोकारो चास से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बेरोजगारी के सम्बन्ध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं की आज की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी हैं. रमेश जी अपनी समस्या को उदहारणस्वरुप प्रस्तुत करते हुए कहते हैं की वे तिन भाई हैं और उनके पिता चतुथ्वार्गीय कर्मचारी हैं पर तीनो भाई की बेरोजगारी के कारन उनकी घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं.झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सर्कार से आग्रह करते हैं इस सम्बन्ध में पहल करे एवं बेरोजगारो को रोजगार मुहैया करवाए।

रमेश कुमार मईती बोकारो चास से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देना चाहते हैं की बरसात के मौषम में मच्छरो का प्रकोप बढ़ गया हैं नालियो में जल जमाव हो गया हैं जिस तरफ नगरपालिका का कोई ध्यान नहीं हैं और न तो वे इस तरफ कोई कदम उठा रहे हैं जिससे आम ग्रामीणो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रमेश जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से आग्रह करते हैं की इस समस्या की ओर ध्यान दिया जाये और इसका निराकरण किया जाये।

रमेश कुमार माईती बोकारो चास से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता प्रशिक्षा देने वाले परीक्षार्थी को शुभकामनाये दते हुए बताते हैं की यह प्रशिक्षा दो पालियो में होगी।

Transcript Unavailable.

Ramesh Kumar Maeti from Chas, Bokaro questions Manmohan Singh through Jharkhand Mobile Vaani. He asks the Prime Minister that if the Government does not have sufficient funds to implement scheme of free medicines for poor as promised by him, then from where money is fetched by the frequently happening scams and scandals. If Government keeps a check at corruption then the money can be used for welfare of the public as it should be. Ramesh requests the Prime Minister to not retract from his words and considering the health and welfare of poor makes free medicines available to them.

रमेश कुमार माईती बोकारो चास से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताते हैं झारखण्ड की स्थिति बहुत ही ख़राब हैं दिन-प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या बढती जा रही हैं और गरीब वर्ग के लोगो को काम न मिलने कारन भुकोमारने की स्थिति आ गए हैं जिसके लिए झारखण्ड की नई सरकार से वे आग्रह करते हैं की इन समस्याओ के ऊपर ध्यान देकर इनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाये।

रमेश कुमार मायटी बोकारो चास से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर भोजन सम्बंधित कुछ बाते करना चाहते है और कहते है कि हम क्या खाये और क्या नही खाये,स्वस्थ रहने के लिये क्या खाये,इस पर हम विचार नहीं करते, हम तो सिर्फ मौज ,मस्ती के लिये खाते है और शारीर कि चिंता डाक्टरों पर छोड़ रखी है आज हमारा ध्यान तभी शारीर पर जाता है जब हमें ज्यादा तकलीफ महसुस होती है अत: आदमी अपने शारीर का ही सगा नहीं होता है तो वह किसी और का क्या होगा. इसलिए हम आज स्वार्थी हो गए है अत: रमेश जी का कहना है कि जब मृत्यु को प्राप्त नहीं होते तब तक आपको स्वर्ग नहीं प्राप्त होता है अत:रमेश जी झारखण्ड मोबाइल के माध्यम से लोगों को यह संदेस देना चाहते है कि स्वस्थ शारीर में ही स्वस्थ विचार और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है .