तोपचाँची प्रखंड से शंकर रावणी जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि निरक्षरता का मुख्य कारण है, बेरोजगारी।भारत सरकार ने "साक्षरता अभियान" के अंतर्गत योजना चलाया है,जिसमें निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने की योजना है।परन्तु इस योजना की धज्जियाँ तोपचांची प्रखड में उड़ती हुई देखी जा सकती है।अब तक इस प्रखंड में दस से पंद्रह लाख का घपला हो चूका है,लेकिन एक भी व्यक्ति अब-तक साक्षर नहीं बन पाया है।सरकारी आँकड़ों में लोगों को साक्षर दिखाया जा रहा है,परन्तु वास्तविकता की धरातल पर ऐसा कुछ भी नही दिख रहा है।अतः झारखण्ड सरकार को इस विषय पर जाँच-पड़ताल कर,इसमें व्याप्त कमियों को दूर करके ,इस कल्याणकारी योजना को पुनः लागु करनी चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पूर्वी सिंघभूम से शीला मुंडा
वासुदेव कुमार झा जिला जामताड़ा,नाला प्रखंड से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की नाला प्रखंड में सर्वशिक्षा अभियान के तहत विद्यालय के विकास और अन्य मद में जो राशि भेजी जाती है उसका धड़ल्ले से गलत उपयोग हो रहा है हाल के ही समय में एक पारा शिक्षक को गबन के मामले में जेल भेजा गया है.गौरतलब है की उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरलपहाड़ी में वर्ष 2008-2009 में विद्यालय भवन निर्माण,किचन शेड निर्माण,और अतिरिक्त कक्षा निर्माण में राशि का उठाव किया गया है विभागीय समीक्षा द्वारा पता चला है की उक्त शिक्षक द्वारा ना तो राशि का समंजन किया गया है और ना ही सरकारी दस्तावेज में इसे शामिल नहीं किया गया है.शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैलाश मरांडी द्वारा यह कार्रवाई की गयी है.इसके बावजूद भी विभागीय अभियंताओ की उदासीनता बनी हुई है.इस तरह की घटना क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडो में आम बात है स्कुलो के शिक्षक पढ़ाने में काम और भवन निर्माण में ज्यादा रूचि ले रहे है.
दुमका: लखिन्दर मंडल ने मसलिया प्रखंड,दुमका से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि मसलिया प्रखंड के दलाही पंचायत अंतर्गत मधुवत गांव की डीलर अनीता हासदा द्वारा पिछले वर्ष अक्टूबर 2013 को BPL कार्ड धारियों का 36 क्यूंटल अनाज कार्ड धारियों के बीच वितरण नहीं किया गया और डीलर द्वारा राशन का कालाबाज़ारी किया गया। इसकी शिकायत तत्कालीन BDO अरविन्द कुमार ओझा और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित शिकायत पर डीलर अनीता हसदा के खिलाफ मसलिया थाना में केश दर्ज किया गया। इस शिकायत पर मसलिया पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए छानबीन शुरू किया। लम्बे समय के बाद सोमवार को मसलिया थाना पुलिस ने डीलर के पैतृक गांव से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
धनबाद:तोपचांची से फरकेश्वर महतो जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की धनबाद क्षेत्र के चेता ग्राम पंचायत के खेर बेड़ा निवासी बुद्धेन महतो को इंदिरा आवास योजना संख्या 302 2010-11 की खबर झारखण्ड मोबाइल वाणी में प्रसारित होने के बाद तोपचांची प्रखंड के पत्रकार संघ में खलबली मच गयी,पता चला इस योजना में किसी व्यक्ति द्वारा पैसे निकासित किया गया है, इसकी खबर पंचायत मुखिया को भनक तक मिली,यह खबर पंचायत नामा,प्रभात खबर में छापा गया,जिससे लोगो को बुद्धेन की इस समस्या की जानकारी मिली,अगर झारखण्ड मोबाइल वाणी नही होती तो यह खबर किसी को नही मिलती।
Transcript Unavailable.
दुमका,रानीश्वर से साधन सेन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की जिला कल्याण पदाधिकारी दुमका के आदेश पर आज बिभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयो में पिछड़ी जाती के विद्यार्थियो के बिच छात्रवृति देने की तिथि निर्धारित किया गया था पर समय पर पंचायत के जन प्रतिनिधियो को इसकी सुचना नहीं मिलने के कारण अबी तक छात्रवृति बितरण नहीं हो सका है।

Comments
धनबाद:महुदा से राधू राय जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा इंदिरा आवास घोटाला में अपनी राय दिए है कि इस तरह इंद्री आवास का पैसा को निकासित कर लिया है जो मुखिया को पता नही चला,यह दुःख की बात है, इस तरह की कारनामा विभाग के लोग भी कर सकते है,इस तरह से उन लोगो को पकड़ना ही चाहिए,जितने भी विभाग के लोग है वे इन धोकेदारो को पकड़े,इसलिए इनका आग्रह है कि बुद्धेन महतो जैसे लोग ठगे नही जाय और ऐसे नटवरलाल पकड़ में आये,फर्केश्वर जी आवाज उठाये इसके लिए इन्हें बहुत बहुत धन्यबाद।
June 11, 2014, 7:31 a.m. | Location: 10: JH, Dhanbad | Tags: impact acknowledgement scam feedback government scheme | Category: Govt Schemes->JSY->Utilization of scheme->Experience report
धनबाद:बाघमारा से दशरथ महतो जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा इंदिरा आवास घोटाले में अपनी राय दिए है कि फर्केश्वर महतो द्वारा खेराबेडा निवासी बुद्धेन महतो का इंदिरा आवास के पैसा किसी व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से उजागर कर बड़ा ही प्राणिय कदम है,ईसे विभागीय अधिकारी की विचोलियो में खलबली मची है,जिससे विचौलियो एवं रिश्वत लेने वाले अधिकारी के मनोबल टूटेगा और दर पैदा होगा और सरकार द्वारा मिल्न्ने वाला लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सही से पहुंचेगा।
June 11, 2014, 9:37 a.m. | Location: 10: JH, Dhanbad, Baghmara | Tags: impact acknowledgement scam feedback government scheme | Category: Govt Schemes->IAY->Utilization of scheme->Experience report