Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य बोकारो जिला से जेएम रंगीला झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से डॉ आरके सिंह से चमकी बीमारी के सम्बन्ध में बातचीत की ,जहाँ डॉ आरके सिंह ने बताया कि यह बीमारी एपिडेमिक के तरह का ही एक बुखार है जो बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में बहुत बुरे तरीके से फैला हुआ है।इस बीमारी को जापानी इन्फ्लेटाइटिस भी कहा जाता है। चमकी बुखार एक वायरस से फैलता है ,जहाँ लोग सफ़ाई से नहीं रहते हैं ,वहां ये बुखार ज्यादा फैलता है। चमकी बुखार को लेकर बहुत से अन्धविश्वास और अज्ञानता फ़ैल गया है जैसे कि किसी का कहना है कि कुछ फलों के कारण यह फ़ैल रहा है,लेकिन यह गलत धारणा है। इसका कारण फल नहीं है ,गन्दगी के कारण जो वाइरस बनते हैं वे फलों में जाकर बैठ जाते हैं और उस फल को खाने से चमकी बुखार होता है। शरीर में ऐंठन,तेज़ सिर दर्द ,किसी को पहचानने में दिक्कत और अंततः यह बीमारी बहुत गंभीर रूप से फैलता है तब मरीज की मृत्यु हो जाती है। चमकी बुखार से बचाव के एक ही प्रमुख उपाय है कि हमें साफ़ सफाई का बहुत ध्यान रखना होगा। सरकार भी इस दिशा में अग्रसर है साथ ही सरकार जागरूकता फ़ैलाने में बहुत से कार्यक्रम चला रही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
-लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का प्रचार सम्पन्न। मतदान रविवार को। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का मूलमंत्र देश के हर व्यक्ति को फायदा पहुंचाना है। -कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा-उनकी पार्टी ने बेरोजगारी और किसानों की मुसीबतों जैसे सार्वजनिक हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ा। -भारतीय नौसेना ने मध्यम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण कर हवाई हमला रोधी क्षमता बढ़ाई। -बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक चुनाव सर्वेक्षणों के आने से पहले 537 अंक चढ़ा। -विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को तैयार है लोकेश राहुल
-लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल में प्रचार कल रात 10 बजे समाप्त हो गया है। छह राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की शेष 50 सीटों का प्रचार आज शाम समाप्त होगा। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा एनडीए सरकार गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए वचनबद्ध। -कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सत्ता में आने पर किसानों की कर्ज माफी का भरोसा दिलाया। -जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर और सेना का एक जवान शहीद। -नेपाल ने भारतीय कम्पनियों से आपसी हित के लिए देश में और निवेश करने का आग्रह किया। -भारतीय कप्तान कोहली पर अब टीम को विराट बनाने की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 59 निर्वाचन क्षेत्रों में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान। पश्चिम बंगाल में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य में हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबर। सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फोनी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण की घोषणा की। IPL 2019: मुंबई ने रचा इतिहास, चेन्नई को हराकर चौथी बार बनी आइपीएल चैंपियन
-लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार और तेज। -रफाल विमान सौदे पर अपनी टिप्पणी के लिए उच्चतम न्यायालय का गलत ढंग से हवाला देने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिना शर्त माफी मांगी। -उच्चतम न्यायालय का असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को अंतिम रूप देने की अवधि पहले से निर्धारित 31 जुलाई से आगे बढ़ाने से इनकार। -पाकिस्तान में, लाहौर में दाता दरबार मंदिर के बाहर हुए विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मी और तीन नागरिक मारे गए। -आईपीएल क्रिकेट में, आज डेल्ही कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलीमिनेटर मैच खेला जायेगा।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों के लिए आज होगा मतदान। तूफान प्रभावित राज्यों में बिजली और दूरसंचार सेवायें बहाल करना केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता। श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले के बाद करीब दो सौ इस्लामिक धर्म-प्रचारकों सहित छह सौ से अधिक विदेशी नागरिकों को वापस भेजा। क्वालालम्पुर में एशियाई स्क्वॉश चैम्पियनशिप में सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने सिंगल्स खिताब जीते। मुंबई का सामना चेन्नई से, हार के बाद केकेआर का सफर खत्म
