-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक कूटनीति को नये आयाम देते हुए रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए एक अरब अमरीकी डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की। -पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम को आई एन एक्स मीडिया मामले में 19 सितम्बर तक तिहाड़ जेल भेजा गया। -कश्मीर घाटी में लैंडलाईन टेलीफोन सेवाएं पूर्ण रूप से बहाल। -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिये सामूहिक अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान किया। -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया। -अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में राफेल नडाल ने पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बनाई।
-चंद्रयान-2 आज सुबह चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया । इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा- अंतरिक्ष यान का कक्षा में पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि। -कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी0 एस0 येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल में 17 मंत्री शामिल किये। -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आयात पर निर्भरता कम करने के लिए रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। -उच्चतम न्यायालय ने उपभोक्ताओं के प्रोफाइल को आधार से जोड़ने के मामले में केंद्र और सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी किया । -भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जापान को हराया। भारत का मुकाबला कल न्यूजीलैंड से।
Transcript Unavailable.
-भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने और भारत के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देने को कहा। -जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों ने श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर जुमे की नमाज अदा की। -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी। अब ये कानून बन गया। -प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के लिए पंजीकरण शुरू। इसके तहत किसानों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी। -महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में लगातार बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य जोरों पर। -66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा। गुजराती फिल्म हेल्लारो सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुनी गई। आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। -वेस्टइंडीज में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाकर भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने बना डाले कई कीर्तिमान
- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गये। - जम्मू कश्मीर में शोपियां और बारामुला जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर। - जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा- अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले के बारे में विश्वसनीय सुराग मिलने के बाद सुरक्षा परामर्श जारी किया गया। किश्तवाड़ जिले में माचेल माता यात्रा भी स्थगित। - विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्थिक वृद्धि की गति बढ़ाने के लिए भारत और मेकॉग गंगा सहयोग संगठन के देशों के बीच बेहतर संपर्क सुविधा पर बल दिया। - भारत और अमरीका रक्षा उद्योग तथा स्टार्ट अप के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए सहमत। - बैडमिंटन में, भारत के सतविकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैंकॉक में थाईलैंड ओपन में पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश किया
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येडियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्तीफा दिया। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 की बाघ गणना रिपोर्ट जारी की। कहा- भारत लगभग तीन हजार बाघों के साथ विश्व में बाघों के लिए सर्वाधिक सुरक्षित स्थल। -समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान ने लोकसभा में अपनी टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद रमा देवी से माफी मांगी। -सरकार ने अपने पहले सौ दिन के कार्यकाल के भीतर सभी वक्फ सम्पत्तियों का शत-प्रतिशत डिजिटकरण का लक्ष्य निर्धारित किया। -T-20 World Cup 2020: भारतीय फैंस को लुभाने के लिए 34 लाख डॉलर खर्च करेगा ऑस्ट्रेलिया
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य से टेकनारायण मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कम उम्र में लड़कियों की विवाह होने से समाज में बुरी असर पड़ती हैं बाल विवाह करना और करना दोनों क़ानूनी अपराध हैं वैसे तो सरकार ने बाल विवाह पर रोक लगाया है पर अभी भी बहुत से जगह ऐसा है जहा बाल विवाह करा दिए जाते है बेटियों की कच्ची उम्र में शादी करा देने से बहुत से परेशानी हो सकती है। सभी माता पिता को ये हमेशा ध्यान होना चाहिए की वो अपने लड़कियों की शादी सही उम्र यानी अठाहरा वर्ष के बाद ही करे। साथ ही टेकनारायण ने कहा की लड़कियों को पहले पढ़ाई लिखाई क्र के अपने सपने साकार करने चाहिए तथा जब उनको लगे की अब वो परिवार संभाल सकती है तभी शादी करनी चाहिए इससे उनका भविष्य बहुत खुशाल रहेगा।
Transcript Unavailable.
