नौसेना, ओडिसा में चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित चिल्का और पुरी में बचाव कार्यों में जुटी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज शाम होगा समाप्त। अमरीका में सीनेटरों का ट्रम्प प्रशासन से अनुरोध--भारत को दी जा रहीं व्यापार सुविधायें समाप्त न की जायें। 19 साल के शुभमन गिल ने धमाकेदार पारी से रचा इतिहास, मैच में बने ये 6 रिकॉर्ड्स

झारखण्ड से मज़दूरों के पलायन का एक लम्बा इतिहास रहा है, और पिछले कुछ दशकों में इसकी गति में और भी तेज़ी आई है. ग्रामीण इलाको के ग़ैर-कृषि क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध नहीं होना और इसके साथ-साथ देश के दूसरे हिस्सों में मज़दूरों की भारी मांग ने राज्य से मज़दूरों के पलायन को और भी तेज़ किया है। और इसी के साथ उन मज़दूरों के साथ दुर्घटनाएं भी उतनी ही तेज़ी से बढ़ी है। दोस्तों ,इस बार जनता की रिपोर्ट में भी हमनें यही बात की है कि झारखंड के प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद उजड़े परिवार, और इसके लिए जिम्मेदार कौन? तो आइए सुनते हैं आपने कुछ लोगों की राय जानी कि उन्हें किस तरह हालात का सामना करना पड़ रहा है। अब आप हमें बताएं कि पलायन करने वाले मजदूरों के परिवार किस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं? यदि उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो क्या कंपनी के मालिक कोई मदद करते हैं? क्या स्थानीय प्रशासन ने उनकी सहूलियतों के लिए कभी कोई प्रयास किया?

Transcript Unavailable.

रोजगार की तलाश में अपना घर, गांव और कस्बा छोड़कर किसी और राज्य में जाना अब लगभग आम सा हो गया है. हम अपने आसपास रोजाना ही ऐसे जाने कितने परिवारों से मिलते हैं, जिनका कोई अपना रोजगार की तलाश में दूर किसी महानगर में है और पीछे उसका परिवार राह तांक रहा है. दिहाड़ी मजदूरों की दयनीय दशा को देखकर केंद्र सरकार ने 1979 में इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कमेन कानून बनाया था. जिसके अनुसार हर कारखाने के मालिक या खेतों के मालिक को आदेश दिया गया कि वह अपने यहां काम करने वाले मजदूरों का पंजीयन करे. उन्हें पहचान पत्र दें और उनके रहने का उचित प्रबंध करे और जरूरत पडने पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करवाएं. लेकिन यह कानून किताबी जुमला बनकर रह गया. किसी ने भी इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया और यही कारण है कि कंपनियों के पास मजदूरों के स्थायी पते, नम्बर आदि भी नहीं हैं. कई बार ऐसा होता है कि काम के दौरान कोई हादसा होता है और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. कई बार तो उनकी मौत तक हो जाती है लेकिन परिवार वालों को समय पर खबर नहीं हो पाती. चुनावी मौसम में एक बार फिर पलायन और रोजगार का मुद्दा उठाया जा रहा है लेकिन उन परिवारों की दिक्कतों का क्या, जो मजदूर के चले जाने के बाद उसका परिवार झेलता है? तो हम आपसे जानना चाहते हैं कि क्या आपने अपने आसपास किसी मजदूर के परिवार को ऐसी परेशानियों का सामना करते देखा है? पलायन करने वाले मजदूरों के परिवार किस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं? यदि उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो क्या कंपनी के मालिक कोई मदद करते हैं? क्या स्थानीय प्रशासन ने उनकी सहूलियतों के लिए कभी कोई प्रयास किया?

-लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्‍यों की 71 सीटों पर 64 प्रतिशत से अधिक मतदान। -भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्‍टाचार समाप्‍त करने, तीन तलाक के विरूद्ध कानून बनाने और किसानों की आमदनी दोगुना करने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। -कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा--न्‍याय योजना से गरीबों को मदद मिलेगी और अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत होगी। -चक्रवात, भयंकर तूफान फानी में बदला। -मोजाम्बिक में भारी वर्षा से लगभग 38 लोगों की मौत। -साइना ने न्यूजीलैंड ओपन सत्र का दूसरा खिताब जीता

Transcript Unavailable.

* लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार चरम पर। चुनाव प्रचार आज शाम समाप्‍त। मतदान सोमवार को। * तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह एयर इंडिया का संचालन प्रभावित हुआ। शाम तक संचालन सामान्‍य होने की उम्‍मीद। * श्रीलंका के पूर्वी प्रान्‍त में आतंकवादियों के छिपने के स्‍थान पर छापेमारी में छह आतंकवादी ढेर। * मौसम विभाग के अनुसार हिन्‍द महासागर और बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र गहरा गया है। * आई पी एल क्रिकेट में आज रात जयपुर में राजस्‍थान रॉयलस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से।

Transcript Unavailable.

-लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार जोरों पर। मतदान मंगलवार को। -भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा--अगर एनडीए सरकार सत्‍ता में वापस आती है तो भारत बंगलादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए सख्‍त कदम उठाए जाएंगे। -अरूणाचल प्रदेश के 19 मतदान केन्‍द्रों और बिहार के जमुई में एक मतदान केन्‍द्र में पुनर्मतदान। -मीराबाई चानू चीन में आज एशियाई भारोत्‍तोलन चैम्पियनशिप में भारत का नेतृत्‍व करेंगी। -आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से और डेल्ही कैपिटल्स का किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।

मैं सुंदर राजन झारखंड के पूर्व सिंह को छेत्र के फोटो का प्रखंड के