झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको इस कार्यक्रम से यह सीख मिला कि हम अपने गांव से गरीबी को दूर कर कैसे विकास की ओर आगे बढ़ सकते हैं। गांव के सभी लोग ग्राम सभा में बैठ कर इस समस्या के समाधान के लिए उपाय सोचेंगे। समस्या को ऊपर तक पहुँचाने का भी प्रयास करेंगे। अगर इस समस्या को ऊपर से आदेश नहीं मिलती है, तो इसके ली बार-बार प्रयास करना पड़ेगा

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा और कुछ नया सोचने एवं जानने को मिला।साथ ही यह जाना कि अपनी परेशानियों से भागना नही चाहिए। बल्कि एकता के साथ परेशानियों का समाधान निकालना चाहिए। अपनी बातों को जीपीटी में अपनी बातों को रखें

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 'फूलों की कहानी' के सन्देश से गांव की समस्याओं को सामूहिक रूप से चर्चा कर के सरकार तक पहुंचाने की सीख मिली। कौन सा निर्णय सही है यह सामूहिक चर्चा के माध्यम से अच्छे से समझ आता है। साथ ही ग्राम सभा की बैठक नियमित करने की प्रेरणा मिली।सामूहिक खेती कर के हम अपनी आजीविका को बढ़ा सकते हैं।

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सन्देश सुनकर यह सीख मिली कि मौसम में होने वाले बदलाव का कारण इंसान हैं।हमें इसके लिए आवाज उठानी है और एकजुटता दिखानी है। ताकि हम आने वाली पीढ़ी को बचा सकें। किसी भी काम के लिए सामूहिक प्रयास करनी चाहिए। जलवायु परिवर्तन एवं योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक करना होगा।साथ ही युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कहानी सुनकर यही सीख मिली कि जलवायु परिवर्तन के दौर में कैसे अपने गांव,घर,जल,जंगल,जमीन और खेती को बचा कर रखना है।विकट परिस्थिति में सरकारी योजनाओं के माध्यम से गांव के लोगों को रोजगार दिया जा सकता है।अकेले किसी काम को करने की तुलना में संगठित होकर काम करने से सफलता मिलती है। साथ ही गांव और घर में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से शुभम कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कभी सूखा तो कभी बाढ़ जलवायु परिवर्तन भारत में एक बड़ी त्रासदी है जिससे कृषि, अर्थव्यवस्था और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होते हैं।सूखे से फसलें, पीने के पानी की कमी और भुखमरी पैदा होती है। दूसरी ओर, बाढ़ जान-माल का नुकसान, बुनियादी ढांचे का विनाश और बीमारियां लाती है।इन विपरीत स्थितियों से बड़े पैमाने पर पलायन और आर्थिक संकट होता है। सूखा के कारण होने वाली परेशानियां:कृषि और खाद्य संकट,जल संकट,आर्थिक नुकसान,स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं,पर्यावरण प्रभाव अदि। बाढ़ के कारण होने वाली परेशानियां:,जन-जीवन और संपत्ति,बुनियादी,ढांचे का विनाश,स्वास्थ्य समस्याएं,कृषि की बर्बादी,पलायन आदि।

झारखण्ड राज्य के गुमला जिला से कृष्णा कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि ठण्ड से लेकर गर्मी तक कौन सा खेती करना चाहिए ? मटर का खेती करने पर कितना लागत लगेगा और मटर की खेत में कौन सा दवाई डालना चाहिए ?

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य से सुनील माल्या मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या शराब पीने से नींद की समस्या होती है ?

झारखण्ड राज्य से शिवराज मांझी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या शराब चिंता को बढ़ा सकती है ?