Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवचरण कुमार बताते है की झारखण्ड में शिक्षा का स्तर गिरने का कारण सरकारी विद्यालयों के शिक्षक है। सरकार को सरकारी शिक्षकों पर त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है।क्योंकि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ाते है।इस कारण अब गरीब और माध्यम वर्ग के अभिभावक अपने बच्चे का नामांकन निजी विद्यालयों में करतें है और जब सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के बच्चे को निजी विद्यालयों पढ़ाते देखते है तो गरीब और माध्यम वर्ग के बच्चे भी सरकारी विद्यालयों में जाने से कतराते है।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के बेंगाबाद प्रखंड से राम जीत कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में कई तरह के कल कारख़ाने एवं फैक्ट्रियाँ हैं, उससे निकलने वाली गन्दगी को लोग नदी नाले में फैंक देते हैं।जो बह कर दामोदर नदी में मिल कर उसे प्रदूषित कर देता है।अतः लोगों को दामोदर नदी बचाने के लिए अपने स्तर से यह प्रयास करना चाहिए कि वे अपने घरों में एक गड्ढ़ा बना कर कूड़ा कचड़ा को उसी में फैंके तथा बरसात के दिनों में एक सोखता बना कर बरसात के पानी को उसमें जमा करे।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के पोटका प्रखंड से शिवचरण कुमार जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार ने भारत में सफाई को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2014 में एक विशाल जन आंदोलन स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था. जिसका उद्देश्य भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ रखने का था। खास बात तो यह है कि इस अभियान के तहत भारत के ग्रामीण इलाकों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए कई प्रोग्राम चलाए जा रहे थे । इतने बड़े अभियान को शुरू करने वालें देश के गाँव आज भी पूर्ण रूप से शौचालय मुक्त नही है.गांव को खुले में शौच से मुक्त भी घोषित किया जा चुका है। लेकिन आज भी यहां शौचालय की समस्या बनी हुई है।गाँव वालों का कहना था कि शौचालय पूर्ण रूप से नहीं बना है और बना भी है, तो शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता है।शौचालय जितना बना है उसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।आज भी लोग खुले में ही शौचालय जाते है। सरकार को सज्ञान लेकर पंचायतों के मुख्या के ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई करनी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला से राम चंद्र जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जब बच्चें विद्यालय से घर आते है, तो अविभावकों को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए।परन्तु अविभावक बच्चे पर ध्यान नहीं देते है। कि बच्चे पढ़ाई कर रहे है, या मोबाइल पर ध्यान दे रहे है, चूंकि आज कल के बच्चे पढ़ाई पर काम मोबाइल पर ज्याद ध्यान देते है, और इस कारणवश बच्चों में पढ़ाई का स्तर गिरता जा रहा है। बच्चों पर अविभावकों को नजर रखनी चाहिए।बच्चे को दिया गया होम वर्क को चेक करना चाहिए और शिक्षक को बताना चाहिए कि बच्चे में पढ़ाई को लेकर सुधार है या नहीं। तभी जा कर देश और राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। और बच्चें शिक्षित होगें और देश का विकास होगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड से सन्तु कुमार वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं जो कोयल की मिठ्ठी बोल पर आधारित हैं।

Transcript Unavailable.