झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के पोटका प्रखंड से शिवचरण कुमार जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार ने भारत में सफाई को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2014 में एक विशाल जन आंदोलन स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था. जिसका उद्देश्य भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ रखने का था। खास बात तो यह है कि इस अभियान के तहत भारत के ग्रामीण इलाकों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए कई प्रोग्राम चलाए जा रहे थे । इतने बड़े अभियान को शुरू करने वालें देश के गाँव आज भी पूर्ण रूप से शौचालय मुक्त नही है.गांव को खुले में शौच से मुक्त भी घोषित किया जा चुका है। लेकिन आज भी यहां शौचालय की समस्या बनी हुई है।गाँव वालों का कहना था कि शौचालय पूर्ण रूप से नहीं बना है और बना भी है, तो शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता है।शौचालय जितना बना है उसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।आज भी लोग खुले में ही शौचालय जाते है। सरकार को सज्ञान लेकर पंचायतों के मुख्या के ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई करनी चाहिए।