झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के नावाडीह प्रखंड से जे.एम रंगीला झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि ईस्ट सेन्ट्रल धनबाद डिवीजन के गोमो बरकाखाना रेलखंड में भंडारी दा स्टेशन अवस्थित है। भंडारी दा स्टेशन में सीसीएल की एसडीओ सीएम परियोजना का साइडिंग भी बना हुआ है। इस साइडिंग से कोयले के डिस्पैच में रेल को प्रतिदिन तीन करोड़ यानि की अरबों रुपयों का राजस्व प्राप्त होता है। इस के बावजूद स्टेशन में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव जिससे यात्री सुविधाओं से वंचित हैं। यहाँ ना तो पिने के लिए स्वछ पानी व्यवस्था है और ना ही प्लेटफार्म ऊंचीं है और ना ही फुट ओवरब्रिज है। इस कारण बड़े -बुजुर्गों को चढ़ने -उतरने में काफी परेशानियाँ होती है । इसकी मांग बरसो से स्टेशन के समीप बसने वाली आम जनता पत्राचार के जरिये करती आ रही है। बावजूद इसके रेल प्रशासन आश्वासन दर आश्वासन ही मिलता रहा है। स्टेशन में सौ दर्जन ग्रामीण यात्रा करने के लिए यहाँ ट्रेन पकड़ते हैं ।वरीय कांग्रेस नेता जीतेन्द्र कुमार गिरी ने मोबाइल वाणी को बताया कि प्लेटफार्म ऊंचा करने तथा फुट ओवरब्रिज की मांग पत्राचार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा रेलवे के उच्चाधिकारियों से करते आ रहे हैं ,परन्तु रेल प्रशासन उदासीन बना हुआ है। अरबों रूपए राजस्व देने वाली भंडारी दा स्टेशन पर ऊचीं दूकान फीकी पकवान चरितार्थ हो रही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि जरीडीह प्रखंड के गायछन्दा पंचायत में स्थानीय मुखिया की ओर से 14वें वित् आयोग से गांव -गांव में बिजली के खम्बों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाई गयी है। ताकि इससे गांव रौशन हो सके लेकिन एलईडी बल्ब एक दिन में ही ख़राब हो गयी जिसमें से कुछ बल्ब शुरू से ही नहीं जले । बल्ब लगाते समय ग्रामीणों द्वारा बिजली मिस्त्री से एलईडी बल्ब को जला कर दिखाने की बात कही गयी थी लेकिन बिजली मिस्त्री ने बल्ब जला कर नहीं दिखाया। ग्रामीण राकेश कुमार महतो ,नरेंद्र महतो ,सर्वेक्षर महतो ,अशोक कुमार महतो आदि ने मुखिया के घर जाकर एलईडी बल्ब नहीं जलने की शिकायत की। इसपर मुखिया ने मिस्त्री को बल्ब ठीक करने की बात कही पर आज तक बिजली के खम्बों में एलईडी बल्ब शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से पूजा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपिकी दी के द्वारा माहवारी एवं एनीमिया से बचने के उपाय और माहवारी के वक्त साफ सफाई तथा समय समय पर आयरन की गोली खाने की विधि की जानकारी प्राप्त की
Transcript Unavailable.
जनशक्ति अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ता मोहन रजक से बातचीत
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
