जिला हज़ारीबाग़ बिष्णुगढ से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से मोबाइल वाणी पर चल रहे विषय- "सहियाओं की मांग" पर अपनी राय देते हुए कहते है कि सहिया साथी जो भी बनती हैं वे अपने कार्यो को सुचारु रूप से और लगन के साथ करते नजर आती हैं।गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय में पंहुचा कर संस्थागत प्रसव करवाती हैं साथ ही शिशु जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर लाभुक तक पहुंचाती हैं।इनकी सेवा बहुत ही सराहनीय है। सहिया के कार्य से ही ममता वाहन सुदूर इलाके तक पहुंचती है।यदि प्रधान मंत्री कौशल विकास के तहत इन्हे नर्स जैसे प्राक्षिण दी जाए तो ये अच्छे मानदेय में कार्य कर सकती हैं।सहिया क्रियाशील हो तथा आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। उन्हें निचले स्तर के स्वास्थ विभाग के कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए । सहियाओं को स्वास्थ्य केन्द्रो तक आने-जाने का भत्ता अवश्य देना चाहिए। रात में स्वास्थ्य केंद्र में भोजन एवं ठहरने की भी सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए।क्योकि समाज की सेवा में सहियाओं का भी सहयोग रहता है।

Transcript Unavailable.

जिला हज़ारीबाग़ बिष्णुगढ से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि 181 हेल्प लाइन नंबर से प्रशासनिक कार्यो में लोगो को सुविधा मिल रही है कार्य का निष्पादन होता है लेकिन समय सिमा अधिक लगती है बिष्णुगढ एवं बड़कागांव प्रखंड के कुछ बिजली श्रमिकों का मजदूरी समय पर नहीं मिल रहा था। श्रमिको से कार्य करवाने के बाद ठेकेदार बार-बार श्रमिको को केवल यह अस्वाशन दिया जाता था की आपकी मजदूरी भुगतान इस महीने या अगले महीने तक दे दिया जाएगा। परन्तु बेतन भुगतान ना होने पर मजदूरों ने 181 हेल्प लाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने पर करवाई की गई और मजदूरों को भुगतान भी किया गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मलेरिया से बचने के लिए अपने आस-पास जल जमाव नहीं होने देना चाहिए। पुराने रखे हुए टायरों में जल-जमाव ना होने दें। बरसात के दिनों यह बिमारी बहुत तेज़ी से फैलती है। मच्छरों से बचने के लिए नीम का धुआँ लगाना चाहिए। साथ ही रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। चिरैता नमक औषधि को पिने से भी मलेरिया से बचा जा सकता है। पंचायत स्तर पर जान जागरूकता अभियान चलना चाहिए। साथ ही मलेरिया से बचने के लिए डी डी टी का छिड़काव करना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.