Transcript Unavailable.

जिला हज़ारीबाग़ बिष्णुगढ से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि 181 हेल्प लाइन नंबर से प्रशासनिक कार्यो में लोगो को सुविधा मिल रही है कार्य का निष्पादन होता है लेकिन समय सिमा अधिक लगती है बिष्णुगढ एवं बड़कागांव प्रखंड के कुछ बिजली श्रमिकों का मजदूरी समय पर नहीं मिल रहा था। श्रमिको से कार्य करवाने के बाद ठेकेदार बार-बार श्रमिको को केवल यह अस्वाशन दिया जाता था की आपकी मजदूरी भुगतान इस महीने या अगले महीने तक दे दिया जाएगा। परन्तु बेतन भुगतान ना होने पर मजदूरों ने 181 हेल्प लाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने पर करवाई की गई और मजदूरों को भुगतान भी किया गया।

जिला देवघर प्रखंड जसीडीह ग्राम बसंतपुर से बलवीर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा 181 हेल्प लाइन लागू किया समाज की समस्या को सुनने के लिए, लेकिन ये कारगर साबित नहीं हो रहा है।जब 181 हेल्प लाइन बना तो ,शुरू शुरू में लोगो की जन समस्याएं सुनी गयी पर अभी स्थिति यह हो गयी है की नंबर लगता ही नहीं।और यदि लग भी गया तो बिहार का नंबर पकड़ लेता। सरकार को चाहिए की 181 हेल्प लाइन नम्बर में उनके जो मंडल कार्यकर्त्ता है, मंडल अध्यक्ष है ,जो पदाधिकारी है वे मंडल में बैठे और लोगो की समस्याएं सरकार तक पहुचाये इससे लोगो की समस्याओं का हल निकलेगा और संगठन भी बना रहेगा साथ ही क्षेत्र में उनकी पहचान भी बनेगी।सरकार को सुझाव देते हुए कहते है वे अपने मंडल अध्यक्षों को नेतृत्व दे ,समस्या पंचायतो में ही होती है मंडल में ही होती है।अत: कार्यकर्ता जन समस्याए मुख्यमंत्री तक पहुचाये।

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद प्रखंड बाघमारा से बीरबल महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की सरकार द्वारा चलायी जा रही हेल्प लाईन की सुविधा के द्वारा बहुत जल्द जनहित के कार्य का समाधान होता है. पर कुछ समस्याएं ऐसी होती है जिसका समय निर्धारित है दिन के दस बजे से शाम के चार बजे तक जिसके कारण कभी कभी फोन लगाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है।181 नंबर पर जल्दी फोन नहीं लगता और लगता है तो समस्या का समाधान अवश्य होता है।अत: राज्य सरकार को जनहित में 24 घंटो हेल्प लाईन की सुविधा रखनी चाहिए जिससे किसी तरह की समस्या नहीं हो और जनहित की समस्याओ का निपटारा जल्द हो

Transcript Unavailable.

जिला देवघर,प्रखण्ड सारथ से जयप्रकाश सिंह जी मोबाईल वाणी माध्यम से कह रहे है कि आज हमारे राज्य में खनिज सम्पदा के अपार धन रहने के बावजूद भी,भरतीय जनता पार्टी के बनने के बावजूद भी सरकार में कोई प्रतिवर्तन नहीं दिख रहा है और ना ही कोई प्रभाव दिख रहा है । डेवलपमेंट जमीन से जुड़ा हुआ है,सिर्फ कागज पर ही पदाधिकारी लोग पैसे का घोटाला कर रहे हैं। और झारखण्ड में दबे कुचले लोगो के प्रति सरकार कुछ भी अहसास महसूस नहीं कर रही है।इसे ठीक और भरष्टाचार मुक्त करने के लिए कठोर करवाई की जरुरत है।और ये जो सरकार कहते है कि कोई भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे लेकिन शिकायतों की भरमार है किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिला उपयुक्त भी इस पर रूचि नहीं ले रहे हैं,यानि सभी घोटालेबाज हैं,सभी को कमीशन मिल रहा है। इसलिए इसमें परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयास करने से यह सब बंद हो सकता है,वरना नहीं।और ऐसे भी सरकार झारखंड में कमजोर पड़ गयी है,इसलिए अब बातें करना ही बेकार है।

जिला हज़ारीबाग से तेज नारायण कुशवाहा जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सी.एम हेल्पलाइन सेवा बहुत ही सुविधाजनक सेवा है। हमे इसके माध्यम से प्रशासनिक,पदाधिकारी,मंत्री ,मुख्यमंत्री आदि तक समस्याओं को अवगत कराने का मौका मिला है,साथ ही इसके माध्यम से जिले के जनसमस्याओ के समाधान के लिए कदम उठाया जा सकता है। इनका कहना है कि अगर जनसमस्यायें आती है,तो इसका समाधान जनहित को देखते हुए ,उसके मान सम्मान को देखते हुए ,प्रतिष्ठा,आर्थिक बचाव आदि को देखते हुए निराकरण किया जाये तो यह बहुत अच्छा होगा । आम जनता के द्वारा जितने भी शिकायतें जाती है, वे सभी जमीनी स्तर की शिकायतें होती है। इसलिए इनका माननीय मुख्यमंत्री,मंत्री,प्रशासनिक पदाधिकारियों से कहना है कि जितने भी जनशिकयते हेल्प लाइन के माध्यम से जाते है,उसे गंभीरता से लें क्यूंकि इसी के माध्यम से उन्हें घटनाओ की जानकारी एवं सरकार की कमजोरियों को सुनने का मौका मिलता है।

झारखण्ड में जन-समस्या निराकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य की शासन व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त और जनहित में सक्रिय करने के लिए मुख्यमंत्री ने सी.एम. हेल्पलाइन 108 ’ शुरू की थी । पर, क्या मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से जनसरोकार से जुड़े समस्याओं का निदान हो रहा है...? यदि हाँ तो समस्या के निदान और कार्यवाही में कितना समय लगता है..?आपके अनुसार प्रशसनिक अधिकारी समस्याओ के निदान के प्रति कितने तत्पर नजर आते हैं...? सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों का निपटारा हेतु सरकार को और कौन से तरीके अपनाने चाहिए, जिससे समस्याओ का निपटा​रा ​और ​जल्दी ​ किया जा सके।