झारखण्ड में जन-समस्या निराकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य की शासन व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त और जनहित में सक्रिय करने के लिए मुख्यमंत्री ने सी.एम. हेल्पलाइन 108 ’ शुरू की थी । पर, क्या मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से जनसरोकार से जुड़े समस्याओं का निदान हो रहा है...? यदि हाँ तो समस्या के निदान और कार्यवाही में कितना समय लगता है..?आपके अनुसार प्रशसनिक अधिकारी समस्याओ के निदान के प्रति कितने तत्पर नजर आते हैं...? सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों का निपटारा हेतु सरकार को और कौन से तरीके अपनाने चाहिए, जिससे समस्याओ का निपटारा और जल्दी किया जा सके।
