मोबाइल वाणी के साझा मंच पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि सोमवार की संध्या 7:00 बजे तक 13 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य में संक्रमित ओं की संख्या बढ़कर 649 हो गई।

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी के साझा मंच पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि देश के विभिन्न इलाकों से हवाई मार्ग से पहुंचने वाले लोगों के लिए झारखंड सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है।इसके अनुसार फ्लाइट से आने वाले लोगों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन में रहना होगा। इस दौरान कोई समस्या अथवा लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल को जानकारी देनी होगी। यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो 3 दिनों के अंदर झारखंड राज्य से निकल जाएंगे अथवा दूसरे राज्यों से क्वॉरेंटाइन अवधि पूरा कर लौटे हो।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से सर्वेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड के गढ़वा जिले के ट्रांसपोर्टर कोरोना संक्रमण महामारी के इस दौरान जिला प्रशासन को सहयोग नहीं कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा 15 दिनों से अनुनय विनय किए जाने के बावजूद वाहन मालिकों ने प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए, एक जगह से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए अपनी वाहन नहीं दिए जिसके कारण इन ट्रांसपोर्टर्स को अब अंतिम चेतावनी दे दी गई है। जिसमें उनकी वाहनों का निबंधन रद्द किए जाने की बात की जा रही है। जिसके बाद वाहन मालिक अपने वाहन नहीं चला पाएंगे।

Transcript Unavailable.