मोबाइल वाणी पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेकहां है कि वैश्विक महामारी को राणा संक्रमण को लेकर राज्य सरकार ने आगामी 31 अगस्त तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
मोबाइल वाणी पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड में आज सबसे अधिक 826 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितो की कुल संख्या 11314 पहुंच चुकी है। कोरो ना के आज के विस्फोट ने राज्य के 24 सभी 24 जिलों को अपनी चपेट में लिया है। जिसमें सबसे अधिक गिरिडीह जिले में 154 मामले सामने आए जबकि देवघर में 131 नए मामले मिले।
झारखंड से सर्वेश तिवारी मोबाइल वाणी के साझा मंच पर बताते हैं कि धनबाद जिले के सिंदरी में हर्ल(हिंदुस्तान उर्वरक व रसायण लिमिटेड) गेट के समक्ष मजदूरों ने अपने बकाए वेतन की मांग को ले नग्न प्रदर्शन किए जबकि जमशेदपुर में कांतिलाल मेडिका अस्पताल के कर्मी बकाया वेतन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किए।
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी झारखंड राज्य की कोरोना रिपोर्ट बताते हुए कहते हैं कि राज्य में तेजी से कोरोना का कहर फैल रहा है।राज्य का कोई भी जिला संक्रमण से अछूता नहीं रहा और संख्या 3500 से अधिक हो गई। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने भी स्वयं को कोरेंटाइन कर रखा है, जिसमें शनिवार को आज उनके स्वाब की जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है।
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि राज्य में 41 कोल ब्लॉक के आवंटन के मामले पर कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। इस बीच इस मुद्दे पर राज्य सरकार और भाजपा अब आमने-सामने की तैयारी में दिखाई दे रही है।एक ओर जहां राज्य सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा चुकी है। वही मुख्यमंत्री श्री सोरेन व्यक्तिगत स्तर पर भी गैर भाजपा शासित सभी राज्यों से संपर्क साध कर उन्हें लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं,जहां कोल ब्लॉक आवंटित किए जाने हैं। उधर भाजपा हेमंत को अपरिपक्व और विकास विरोधी बताकर घेरने में लगी है और तमाम सवाल दाग रही है।
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी झारखंड से बताते हैं कि राज्य में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शिक्षा मंत्री के उस बयान की भाजपा के विधायक सी पी सिंह ने आलोचना करते हुए कहा है कि शिक्षा मंत्री के पास स्कूल के विकास का कोई वीज़न नहीं है,वे बस लोगों के बीच चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं...
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड के चाईबासा के जंगलों में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को भारी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने माओवादियों द्वारा रखे गए 64 कंटेनर बम के एल्बम कुकर बम आदि को बरामद कर नष्ट कर दिया वही नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायर भी किया। जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई।
मोबाइल वादी के साझा मंच पर सर्विस तिवारी बताते हैं कि झारखंड में मनरेगा के कार्य में कई स्थानों पर फैला है भ्रष्टाचार। श्रमिकों के स्थान पर हो रहे हैं जेसीबी मशीनों का उपयोग। कई स्थानों पर प्रशासन ने जेसीबी मशीनों को जप्त कर कार्यवाही शुरू की।
झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में आज ।कोल इंडिया के निजीकरण के विरोध में मजदूरों ने बीएमएस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया।साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा मजदूरों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं नहीं किए जाने की बात कही।गुरुवार से बीसीसीएल की सभी इकाइयों पर मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाने का आह्वान भी किए।
मोबाइल वाणी के साझा मंच पर सर्वेश तिवारी बताते हैं कि लंबे लॉक डाउन के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में घरेलू हिंसा में तेजी से इजाफा हुआ है। जिसका शिकार महिलाएं, युवतियां एवं बच्चे हो रहे हैं। राज्य के गिरिडीह जिले में 2 दिनों के अंदर घरेलू हिंसा के कारण सात लोगों की मौत हो गई।
