बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिरंजा देवी से हुई। बिरंजा देवी यह बताना चाहती हैं कि जमीन में अधिकार मिलने में कोई परेशानी नहीं हुआ है। उनके पिता जमीन में अधिकार दिए हैं। वह अपने बच्चों को जमीन में अधिकार देंगे।इनका कोई भाई नहीं है इसलिए वह जमीन में हिस्सा ली हैं। अगर भाई रहता तो जमीन में अधिकार लेती हैं

बिहार राज्य के  नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला कुमारी से साक्षात्कार लिया। कमला कुमारी ने बताया कि भारत में महिला के समपत्ति को अधिकार प्राप्त है। हिंदू उत्तरदायित्व अधिनियम 2005 के तहत अपनी अर्जित या उपहार में मिली संपत्ति पर पूर्ण अधिकार है। पति के मृत्यु के बाद विरासत के अधिकार शामिल है। जिससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा और स्वतंत्रता मिलती है।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के कैरा कादव टोला ,वार्ड नंबर 11 से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड सदस्य भवन कुमार से हुई। भवन कुमार कहते है कि महिलाओं के नाम से जमीन खरीदा जाए और समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। महिलाओं के नाम जमीन होने से उनका आमदनी बढ़ेगा और आमदनी बढ़ने से उनके परिवार का विकास होगा। जब तक महिला का विकास नहीं होगा तब तक समाज का विकास संभव नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से देव कुमार से साक्षात्कार लिया। देव कुमार ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटियों को अधिकार मिलना चाहिए।महिला भूमि अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। इसके लिए सरकार को जगह -जगह कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर नेहा कुमारी से साक्षात्कार लिया।नेहा कुमारी ने बताया कि पुरुषों को महिलाओं को अधिकार देना चाहिए। जो पुरुष ऐसा नही करते हैं उनको सरकारी लाभ या नौकरी नही मिलना चाहिए।नेहा जमीन पर अधिकार लेना चाहती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर नेहा कुमारी से साक्षात्कार लिया।नेहा कुमारी ने बताया कि सम्पत्ति रहने पर मुसीबत में बहुत काम आता है।पैसा नही है और घर में कोई बीमारी से जूझ रहा है तो जमीन बेच कर इलाज करवा सकते हैं।सम्पत्ति नही होने पर महिला को समाज में हीन समझा जाता है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 40 वर्षीय हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को भी जमीन में अधिकार होना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार से हुई। राजकुमार कहते है कि ये घूम घूम कर कैलेंडर वाला फोटो बेचते है।इनका स्थायी दूकान नहीं है। इनके पास पैसे नहीं है कि स्थीयी व्यापार करें। गोविन्द ने इन्हे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी दी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा कुमारी से हुई। सुषमा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि अगर महिलाओं के पास धन रहता है तो समाज इज़्ज़त करता है और जब धन नहीं रहता है तो सम्मान नहीं करता है। बेटी का शादी करना रहता है तो धन रहने पर हो जाता है।महिलाओं के नाम से संपत्ति रहता है तो वह सुरक्षित महसूस करती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा कुमारी से हुई। सुषमा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि पुरुष के समान अधिकार महिलाओं को भी मिलना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर वह जमीन को बेच सकती हैं