दरौदा प्रखंड क्षेत्र में लगतार 2 दिनों से हो रही बारिश के बाद सब्जियों के खेतों में पानी लग गया है सब्जी के खेतों में पानी लग जाने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है क्षेत्र के किसानों का कहना है कि लगतार बारिश के बाद सब्जी के खेतों में पानी लग गया है जिसे सब्जी के फसल डूब गए हैं फसल डूब जाने के कारण सब्जियों में लगे हुए फल भी पानी में डूब गए हैं जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है

हसनपुरा एम.एच.नगर थानाक्षेत्र के तेलकथू गांव से बीती रात्री में चार लीटर देशी शराब के एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तेलकथू गाँव में देशी महुआ शराब बनाया और बेचा जा रहा है।सूचना मिलते ही पीएसआई अनिता सिन्हा ने दलबल के साथ व स्थानीय चौकीदार के सहयोग से तेलकथू गाँव स्थित तिनमुहानी के समीप छापेमारी करने के दौरान एक शराब धंधेबाज पुलिस को आते देख भागने लगा।लेकिन पीएसआई अनिता सिन्हा ने शराब धंधेबाज को धर दबोचा। साथ ही शराब धंधेबाजों के पास से 4 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया गया।शराब धंधेबाज की पहचान एमएच नगर थानाक्षेत्र के तेलकथू निवासी स्व० बिश्राम चौधरी के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुआ।जिसे त्वरित कार्यवाई करते हुए सिवान जेल भेज दिया गया है।

ग्राम पंचायत राज दाउदपुर के वार्ड संख्या एक मे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र 141 का उद्घाटन फीता काटकर पूर्व जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह चुन्नू व मांझी सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री चुन्नू ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र आंगनबाड़ी है। जहाँ से समाज के हर वर्ग के नन्हे मुंहे बच्चों में संस्कार नीति के साथ शिक्षा की नींव डाली जाती है। बच्चों को बात चीत का तौर तरीका, बच्चों में किताबी ज्ञान, नित्य नए जीवन के भाषा ज्ञान से सवारने काम आंगनबाड़ी से किया जाता है। आज जरूरत है कि उन बच्चों के प्रारंभिक विद्यालय रूपी आंगनबाड़ी केंद्र बेहतर से बेहतर हो ताकि बच्चों में ज्ञान के साथ साथ बौद्धिक विकास हो सके। इस मौके पर शिक्षक काशीनाथ सिंह मुखिया अभिषेक कुमार सिंह , असलम अंसारी के अलावे पोषक क्षेत्र के अभिभावक गण व ग्रामीण जनता मौजूद थे।

महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के बल्हा में नहीं है बरसात के पानी निकासी की व्यवस्था ग्रामीण परेशान

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अनीश कुमार ने जानकारी दी कि गर्मी में पानी नहीं मिल पाता है। कभी पानी आता है कभी नहीं आता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में दो पक्ष के युवाओं में जमकर मारपीट हो गया वहीं एक पक्ष के युवा के द्वारा दूसरे पक्ष के युवा को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया वहीं घायल के पिता ने कहा कि जल्द ही हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया जाएगा साथ ही साथ कहा ऐसे उपद्रवियों व सामाजिक तत्वों को पुलिस से गुजारिश है कि आवेदन मिलने के बाद गिरफ्तार करें तथा सख्त सख्त करवाइए करें आपको बता दें कि परतापुर में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष के युवा गंभीर रूप से घायल हो गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से दिव्या आए हुए थे वह इस संबंध में बताया गया आज के आयोजन में लगभग 60 की संख्या में दिव्यांगों द्वारा अपना आवेदन फार्म जमा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रांगण में स्थित सभागार में प्रशिक्षण के उपरांत नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सदस्यों( वार्ड सदस्यों ) के बीच वितरण किया गया. बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि इस पुस्तिका के मिलने से ग्राम पंचायत के सदस्य को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी होगी. वह अपने कार्यों को बखूबी रूप से कर सकेंगे. इस दौरान लेखापाल चंद्रशेखर सिंह, कार्यपालक सहायक संतोष कुमार यादव, दिनकर ठाकुर, सुभाष कुमार व वार्ड सदस्य मौजूद रहे.

दरौंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दिव्यांग लोगों के प्रमाण पत्र बनाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी व समग्र शिक्षा अभियान सीवान के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में आयोजित हुई. प्रखंड क्षेत्र के सतरह पंचायत के दिव्यांग लोग शिविर में पहुंचे. बता दे कि 06 वर्ष से 18 वर्ष तक के उम्र के शारिरीक रूप से विकलांग लोग जो पहले ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर दिए थे. उन्हीं लोगों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए जांच हुआ. चिकित्सा प्रभारी हरिशंकर सिंह ने कहा आंख, मुंह, हाथ व पैर रूप से विकलांग लगभग पचहतर से अधिक लोगो का जांच हुआ. वही अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बहुत ऐसे लोग जानकारी के अभाव में ऑनलाइन आवेदन नहीं किए हैं जिसके वजह से वैसे लोगों का जांच नहीं हुआ. शिविर में मौजूद अर्थों चिकित्सक डॉ. आलोक कुमार,ईएनटी चिकित्सक अक्षयलाल एवं नेत्र सहायक चिकित्सक डॉ. शशांक कुमार ने जांच किया. इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे

दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में सोमवार एवं मंगलवार को गरुड़ ऐप के बारे में दो पालियों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. जिस प्रशिक्षण में बहुत से बीएलओ नहीं पहुंचे थे. जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विभागीय पत्र जारी करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने वाले बीएलओ पर स्पष्टीकरण निकाला है. बता दें कि सोमवार एवं मंगलवार को निर्वाचन विभाग के तरफ से प्रशिक्षण कराया जा रहा था. शिविर में गरुड़ एप को मोबाइल में इंस्टॉल कर के अक्षांश देशांतर, मतदान केंद्र का फोटो अपलोड करना मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने के अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई थी बुधवार को सोलह बीएलओ पर स्पष्टीकरण निकाला गया है. जिसमें मतदान केंद्र संख्या 192 के बीएलओ राजमती देवी, मतदान केंद्र संख्या 207 के बीएलओ सरिता कुमारी, मतदान केंद्र संख्या 207 के बीएलओ धनवंती देवी, मतदान केंद्र संख्या 214 के बीएलओ जेडी कुमारी, मतदान केंद्र संख्या 271 के बीएलओ इन्द्रावती देवी, मतदान केंद्र संख्या 284 के बीएलओ रंजू देवी, मतदान केंद्र संख्या 289 के बीएलओ संजय कुमार यादव, मतदान केंद्र संख्या 290 के रीता देवी, मतदान केंद्र संख्या 291 के धनजंय राम, मतदान केंद्र संख्या 292 के नौशब्बा प्रवीण, मतदान केंद्र संख्या 294 के अंकित कुमार सिंह, मतदान केंद्र संख्या 296 के कुणाल कश्यप, मतदान केंद्र संख्या 297 के ललन राम, मतदान केंद्र संख्या 298 के उत्तम कुमार पाठक, मतदान केंद्र संख्या 301 के मुकेश राम व मतदान केंद्र संख्या 309 के बीएलओ रामनाथ सिंह पर स्पष्टीकरण निकाला गया है. अगर यह 2 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.