दरौंदा। जलजीवन हरियाली मिशन योजना के तहत दरौंदा प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत कुल 34 हजार पेड़ लगाए जाएँगे. बुधवार को स्थानीय मनरेगा कार्यालय पहुँचे डीआरडीए निदेशक मृत्यंजय कुमार व मनरेगा डीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रति पंचायत 10 यूनिट यानी दो हजार पौधा सरकारी या निजी जमीन में लगाना हैं. जिला से पहुँचे अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पौधारोपन कार्य को गति देने हेतु सभी आवश्यक तैयारिया शीघ्र पूर्ण कराए. वहीं मनरेगा के तहत संचालित कार्यों का शतप्रतिशत एनएमएमएस एप के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया. वहीं वर्क क्लोज़र कार्य का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी रतनलाल ने कहा कि सभी कार्यों को समयसीमा के अंदर पूर्ण किया जाएगा. उन्होंने सभी पंचायत रोजगार सेवक सहित अन्य कर्मियों को सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर मनरेगा सहायक अभियंता इंदु भूषण कुमार, जेई रामकुमार पांडेय, पीटीए रंजन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पीआरएस राधाशरण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संजय प्रसाद, विवेकानंद शर्मा ,रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे.

शहर से लेकर गांव के गली -मोहल्ले में मंगलवार व बुधवार के हुई झमाझम बारिश के कारण सड़क व गली मोहल्ले मार्ग में वारिश के पानी जमे रहने के कारण नालियों ओवरफ्लो कर गई जिसके कारण राहगीरों को वहीं सोनपुर नगर के विभिन्न नगर क्षेत्र में व ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है कारण की सभी सड़कों पर जलजमाव हो गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अग्निपथ वापसी को लेकर विपक्षी विधायकों के विधानसभा में धरना को लेकर मशरक थाना पुलिस सतर्क विस्तृत खबर ले लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौदा थाना क्षेत्र में अवैध शराब धंधेबाज ऊपर स्थानीय प्रशासन द्वारा कड़ी नकेल कसी जा रही है, इस संबंध में सूत्रों का कहना था स्थानीय प्रशासन द्वारा अवैध शराब के धंधेबाज को ऊपर नकेल कसने को लेकर लगतार छापामारी की जा रही है तथा इस कारोबार में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड के दरौदा से महाराजगंज जाने वाले रेलवे लाइन के दरौदा स्थित रेलवे ढाला बंद रहने के बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर पार करते हुए देखे जा रहे हैं इस संबंध में लोगों का कहना था रेलवे क्रॉसिंग के समय ढाला को बंद किया जाता है उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डाल करो रेलवे ढाला को पार करते हैं जिसे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जन शिक्षण संस्थान सोनपुर एवं जन जन का विश्वविद्यालय इग्नू का उद्देश्य एक ही है शिक्षा का जनतांत्रिकरण एवं बच्चों का स्किल डेवलपमेंट करना। ताकि पढ़ लिख कर जागरूक होकर लोग भारत का नये निर्माण की ओर बढ़ सके। इग्नू एवं एमएसडीई भारत सरकार के बीच एक एमओयू के तहत जेएसएस सोनपुर में वर्क सेंटर खुलने पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के डॉक्टर शालिनी दीक्षित,सहायक क्षेत्रीय निदेशक एवं श्री आनंद कुमार, सहायक कुलसचिव बुधवार को जन शिक्षण संस्थान में पहुँच कर यहां के बच्चों को इग्नू के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जनकारी दी एवं इग्नू में प्रवेश हेतु उत्साहित करने का कार्य किया ताकि प्रवेश लेकर युवाओं अपना भविष्य को संवार सकें।

सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत के ग्रामीणों से सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के कोरोना अधिकारी डॉ हरिशंकर चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्वास्थ कर्मी व आशा,जीविका,ममता,आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता ने लोगों से संपर्क कर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर दूसरे डोज व बूस्टर डोज लगवाने को लेकर अपील कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया है इसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए तथा सभी लोगों को इसका टीका लगवाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत गोविंदचक के विभिन्न टोले - मोहल्ले में बंदरों के आतंक से आम जनता त्राहिमाम कर रही है । इसका मुख्य वजह है कि आए दिन बंदरों ने छोटे-छोटे बच्चे, महिलाओं, पुरुषों को काटकर घायल कर रहे हैं । अब तक दर्जनों लोगों को उसे काट कर घायल कर दिया है । घायल अवस्था में ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर में पहुंचकर इलाज कर रहे हैं गोविंद चक्के शिक्षक संतोष कुमार सिंह समाजसेवी पंकज सिंह परमार उप मुखिया अर्चना कुमारी ने इस घटना की जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दे दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बनकेरवा निवासी विक्रम कुमार साह से हुई खास बातचीत खुद सुने उन्ही के जुबानी

रहीमपुर घाट के समीप नाव की केविन से अज्ञात युवक का शव को पुलिस ने किया बरामद लाश सड़ जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा पटना सोनपुर ---सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के रहीमपुर घाट के समीप संदिग्ध अवस्था में नाव के केबिन में अज्ञात युवक का लाश काफी बदबू दे रहा था जिससे ग्रामीणों ने सोमवार के देर शाम शव को देखकर पहचानने की कोशिश करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए उसे मंगलवार के दिन पहुँच कर शव को उठाकर पटना भेज दिया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि गंगा नदी किनारे खड़े एक नाव के केविन से एक 33 वर्षीय करीब युवक का लाश बरामद किया गया जिसकी पहचान नहीं हुई । मृतक की पहचान करने के अलावा घटना की तहकीकात की जा रही है ।