सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के दरियापुर थाना के मंगरपाल पंचायत स्थित टरवां मंगरपाल गांव में मंगलवार को दोपहर में बारिश के दौरान गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां बेटी की झूलस कर मौत हो गई.मृतक की पहचान टरवां मंगरपाल के लव कुमार महतो का 19 वर्षीय पत्नी कलावती देवी तथा महज 7 माह की मासूम पुत्री रौशनी कुमारी बताई जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में कल शाम से ही जोरदार बारिश हो रही है जहां प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था तो वहीं जोरदार बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है वही प्रखंड क्षेत्र में जोरदार बारिश होने के बाद कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव देखने को भी मिल रहा है सड़कों पर जलजमाव हो जाने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
अनियंत्रित बाइक ने मारी ठोकर एक महिला हुई घायल निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती पूरा मामला दाउदपुर मांझी मुख्य पथ की बताई जा रही है। जहां पर अनियंत्रित बाइक ने एक महिला को ठोकर मार दी जिसे वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गीता कुमारी के रूप में हुई है।घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टरों के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
हसनपुराएम.एच.नगर थानाक्षेत्र के मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने दो भैस की मौके पर ही मौत हो गई।भैस थानाक्षेत्र के हाता धनौती निवासी रघुनाथ यादव का बताया जा रहा है।इस दौरान भैस मालिक ने बताया कि गांव के ही पास में दोनो भैस को बंधा हुआ था कि तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई।दोनो भैस की कीमत लगभग 85 हजार रुपये बताया जा रहा है।बता दे भैस मालिक रघुनाथ यादव भैस का दूध बेचकर अपना घर गृहस्थी चलते थे।लेकिन दोनों भैस के मर जाने से घर में जीविका से सम्बंधित संकट छा गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
हसनपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा इजरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई।घायल महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में हुआ है।घटना के संबंध में बताया जाए कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जीस में मीरा देवी घायल हो गई।घायल मीरा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनकी मरहम पट्टी की गई। इस संबंध में मीरा देवी द्वारा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आंदर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए मंगलवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन साधन सेवी प्रमोद कुमार के देखरेख में किया गया। जिसमे सुदुर ग्रामीण इलाकों से पहुंचे 98 दिव्यांगो बच्चों का यूडी आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया गया। इस संबंध में साधन सेवी ने कहा कि यूडी आईडी कार्ड के माध्यम से योजना का सीधा लाभ दिव्यांग जनों को मिल सकता है। शिविर में डॉ सुमन रंजन, प्रखंड साधन सेवी पंकज कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, दीपक कुमार उपस्थित रहे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आंदर प्रखंड के असांव उतरवा टोला पोखरा से भगवान विष्णु की काला पत्थर की प्राचीन मूर्ति बरामद हुई है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक युवक इमाम पोखरा के तरफ गया हुआ था पोखरा में भगवान विष्णु की मूर्ति देखकर इसकी जानकारी लोगों को दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मूर्ति को गांव में लाया और पूजा-अर्चना शुरू कर दिया। वही लोगों का मानना है कि कई सालो पुरानी मूर्ति है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में वीडियो सुलेखा कुमारी ने वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की बैठक के दौरान पंचायत वार्ड सदस्यों को प्रभार नहीं मिलने पर चर्चा की गई वही वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि वार्ड सदस्यों को प्रभार नहीं मिलने से पंचायत में कोई विकास का कार्य नहीं हो रहा है सभी काम बाधित पड़ा है जिस पर वीडियो ने आश्वासन देते हुए कहा कि पंचायत सचिव से बात कर जल्द ही जल्द ही इस समस्या का निष्पादन किया जाएगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्युत चोरी करने के आरोप में उपभोक्ताओं के उपर सोनपुर थाने में विद्युत विभाग ने किया एफ आई आर सोनपुर-- सोनपुर विद्युत विभाग के जेई हरेराम नरायण,कुमार तेजस्वी,रंजीत कुमार ने पहाड़ी चक चंदवारी (रिमझिम लाइन होटल के पीछे) पूनम कुमारी पति जलेश्वर प्रसाद के घर पर छपमारी कर देखा कि पूनम कुमारी अपने घर में मेन सर्विस वायर से मीटर के पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत का उपयोग अवैध रूप से कर रहे थे । जिसे छापामारी के दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए । इससे विद्युत विभाग के 1,33,428 रुपैया का क्षति हुई है। इस पर कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जेई हरे राम नारायण ने सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
