जन शिक्षण संस्थान सोनपुर में 4 दिवसीय श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन सोनपुर अनुमंडल अस्पताल के कोरोना अधिकारी डॉ हरिशंकर चौधरी व जीएनएम प्रियंका ने न्यूट्रिशन पोषण विषयक पर चर्चा वर्कर के बीच की। उन्होंने कही कि महिलाओं को गर्भावस्था में सभी तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में कठिनाई न हो साथ ही हर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें जिससे अनेक हो रहे बीमारियों से बचा जा सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर के पावन भूमि पर बिहार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह व नगर महा मंत्री गौतम कुमार ,बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सिंह ने बाबा हरिहर नाथ मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री द्वारा विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराया गया । पूजा अर्चना करने के बाद पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को मंदिर के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा थाना क्षेत्र के झझवा से पुलिस ने संध्या गश्‍त के दौरान शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध में सूत्रों का कहना था थाना अध्य कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि गिरफ्तार शराबी दिलीप महतो पर प्राथमिकी दर्ज क कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष लेकर बच्चों को बीसीजी सहित अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई इस संबंध में स्वस्थ कर्मियों का कहना था कि कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई हुई थी जहां पर बीसीजी समेत अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हाजीपुर मुख्य मार्ग NH19 के दूधईला मोड़ के पास पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे 1 ट्रक को जप्त करते हुए मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना प्रभारी देवानंद कुमार ने मंगलवार को बताया कि एनएच 19 दूधईला मोड़ पर बालू लदे अवैध 1 ट्रक को जप्त कर लिया गया है । वहीं मौके पर 1 ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में दूसरे दिन भी प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर वेद प्रकाश शर्मा, विवेक कुमार, मुन्ना कुमार एवं रामकिशोर पांडेय ने बीएलओ को गरूड़ ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत नजरमीरा पंचायत में जीविका समूह के दीदियों के बीच एक बैठक मंगलवार के दिन हुई। इस बैठक में उपस्थित सभी जीविका दीदियों को बैंक से मिलने वाली राशि को सही से सदुपयोग करने के साथ स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए जीविका समूह के क्षेत्रीय समन्वयक अंकू प्रिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए यह नसीहत दी कि महिलाएं तभी आत्मनिर्भर बन सकती है जब उसके मन में कुछ कर गुजरने की लालसा हो । महिलाओं को आत्म बल और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए जीविका संस्थान लगातार प्रयत्न कर रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमे एक महिला घायल हो गई। मारपीट में घायल महिला को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया

थाना क्षेत्र के कामसड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गया। जिसमें एक पक्ष में दूसरे पक्ष के एक एक पक्ष के लोगो ने कुदाल से मार दिया। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया

थाना क्षेत्र के कटवार गांव निवासी त्रिभुवन मांझी को हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि थाना कांड संख्या 74/22 हत्याकांड में आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।