बेटे को खाना देने जा रही महिला को ट्रक ने मारा टक्कर,मौत।विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें
चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुधीर पांडेय मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया की धार्मिक विवादों के बढ़ने से लोगों के आपसी भाईचारा भी प्रभावित होता है।इसलिए लोगों को ऐसे विवादों से बचना चाहिए। इसके साथ ही विकास कार्यों में भी बाधा आती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सारण जिला के इसुआपुर प्रखण्ड के सिसवा ग्राम में मंगलवार को जिला महासचिव सह मुखिया अजय राय द्वारा राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे केरवा मुखिया पति दीनदयाल राय सहित सैकड़ों लोगों ने राजद के सदस्यता ग्रहण किया मौके पर जिला महासचीव अजय राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपनी पार्टी की निसवर्थ सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ ऐसे में एक कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया था।वहीं हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने से लोगों को राहत मिल रही है। वह तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांझी थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर माझी बलिया मुख्य पथ से वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है।इस संबंध में मांझी थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से कुछ लोगों द्वारा बिहार में शराब ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जप्त किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जमालहाता गांव में निर्मित हो रही कालीन से बढ़ेगी बाजारों की रौनक हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जयमाला था गांव में अप्रैल महीने से चल रहा है कालीन निर्माण का साठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो गया कार्यक्रम का अंतिम दिन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र दिया गया, मध्य फाउंडेशन द्वारा संचालित और नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कौशल विकास योजना के तहत चल रहा है इसका निर्माण प्रशिक्षण में कुल 36 महिलाओं व युवाओं ने हिस्सा लिया स्वरोजगार को देश से शुरू की गई इस परीक्षण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को काली निर्माण से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया साथ ही रोजगार की जानकारी दी गई प्रशिक्षण के यूपी के भदोही डीएम सुमित कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि किसी को भी प्रशिक्षित होकर कर नहीं बैठना है बल्कि स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ाना है आपके स्वरोजगार में बैंक भी हर संभव मदद को तैयार है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थाना परिसर कहा बिना गलती के की हुई है गिरफ्तारी जिसके बाद मौके पर मौजूद थानाप्रभारी रामबालक यादव वह जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि जल्दी जमीन का नापी करा दिया जाएगा और इस मामले का समाधान करा दिया जाएगा आपको बता दें कि गैरमजरूआ जमीन पर दो पक्षों में विवाद चल रहा है जहां पर एक पक्ष के द्वारा वह ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा मंदिर निर्माण का विरोध किया जा रहा है इसी मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाई थी जिसके बाद काफी संख्या में लोग थाना परिसर पहुंचे और युवकों को छोड़ने की मांग करने लगे
रविवार की देर रात पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के मखनुपुर गांव से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी मखनुपुर गांव निवासी कृष्णा राम और जयपत मांझी है। दोनों शराबियों को सोमवार को फाइन हेतु सिवान भेज दिया गया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली मध्य विद्यालय का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कि घटना को अंजाम दिया गया है। अवकाश के दौरान विद्यालय के कमरा नम्बर 2 का ताला तोड़कर हजारों रुपये का किताबें एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक निजामुद्दीन अंसारी की ओर से इस मामले में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले दिन अवकाश के बाद स्कूल खुला तो जब उनकी नजर विद्यालय पर पड़ी तो उन्होनें देखा विद्यालय के कमरे का ताला टूटा पड़ा है तो उन्होंने अन्य स्टाफ को बुलाया। देखा कि चोरों ने बाल्टी, जग, बर्तन, विज्ञान किट, खेल सामग्री, किताबें, रजिस्टर इत्यादि सब गायब है। वह अन्य स्टाफ के साथ स्कूल में पहुंचे और जांच पड़ताल की। शिक्षकों ने कहा कि प्रशासन के गस्ती होने के बावजूद शाम को आसपास नशेड़ी गांजा पीते हैं और जुआ खेलते हैं। इसकी शिकायत कई बार थाना पर की गई है। लेकिन करवाई नहीं हुई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राम बालक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। करवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
