ग्राम पंचायत राज दाउदपुर के वार्ड संख्या एक मे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र 141 का उद्घाटन फीता काटकर पूर्व जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह चुन्नू व मांझी सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री चुन्नू ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र आंगनबाड़ी है। जहाँ से समाज के हर वर्ग के नन्हे मुंहे बच्चों में संस्कार नीति के साथ शिक्षा की नींव डाली जाती है। बच्चों को बात चीत का तौर तरीका, बच्चों में किताबी ज्ञान, नित्य नए जीवन के भाषा ज्ञान से सवारने काम आंगनबाड़ी से किया जाता है। आज जरूरत है कि उन बच्चों के प्रारंभिक विद्यालय रूपी आंगनबाड़ी केंद्र बेहतर से बेहतर हो ताकि बच्चों में ज्ञान के साथ साथ बौद्धिक विकास हो सके। इस मौके पर शिक्षक काशीनाथ सिंह मुखिया अभिषेक कुमार सिंह , असलम अंसारी के अलावे पोषक क्षेत्र के अभिभावक गण व ग्रामीण जनता मौजूद थे।