दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रांगण में स्थित सभागार में प्रशिक्षण के उपरांत नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सदस्यों( वार्ड सदस्यों ) के बीच वितरण किया गया. बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि इस पुस्तिका के मिलने से ग्राम पंचायत के सदस्य को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी होगी. वह अपने कार्यों को बखूबी रूप से कर सकेंगे. इस दौरान लेखापाल चंद्रशेखर सिंह, कार्यपालक सहायक संतोष कुमार यादव, दिनकर ठाकुर, सुभाष कुमार व वार्ड सदस्य मौजूद रहे.