हसनपुरा एम.एच.नगर थानाक्षेत्र के तेलकथू गांव से बीती रात्री में चार लीटर देशी शराब के एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तेलकथू गाँव में देशी महुआ शराब बनाया और बेचा जा रहा है।सूचना मिलते ही पीएसआई अनिता सिन्हा ने दलबल के साथ व स्थानीय चौकीदार के सहयोग से तेलकथू गाँव स्थित तिनमुहानी के समीप छापेमारी करने के दौरान एक शराब धंधेबाज पुलिस को आते देख भागने लगा।लेकिन पीएसआई अनिता सिन्हा ने शराब धंधेबाज को धर दबोचा। साथ ही शराब धंधेबाजों के पास से 4 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया गया।शराब धंधेबाज की पहचान एमएच नगर थानाक्षेत्र के तेलकथू निवासी स्व० बिश्राम चौधरी के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुआ।जिसे त्वरित कार्यवाई करते हुए सिवान जेल भेज दिया गया है।
