दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में सोमवार एवं मंगलवार को गरुड़ ऐप के बारे में दो पालियों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. जिस प्रशिक्षण में बहुत से बीएलओ नहीं पहुंचे थे. जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विभागीय पत्र जारी करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने वाले बीएलओ पर स्पष्टीकरण निकाला है. बता दें कि सोमवार एवं मंगलवार को निर्वाचन विभाग के तरफ से प्रशिक्षण कराया जा रहा था. शिविर में गरुड़ एप को मोबाइल में इंस्टॉल कर के अक्षांश देशांतर, मतदान केंद्र का फोटो अपलोड करना मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने के अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई थी बुधवार को सोलह बीएलओ पर स्पष्टीकरण निकाला गया है. जिसमें मतदान केंद्र संख्या 192 के बीएलओ राजमती देवी, मतदान केंद्र संख्या 207 के बीएलओ सरिता कुमारी, मतदान केंद्र संख्या 207 के बीएलओ धनवंती देवी, मतदान केंद्र संख्या 214 के बीएलओ जेडी कुमारी, मतदान केंद्र संख्या 271 के बीएलओ इन्द्रावती देवी, मतदान केंद्र संख्या 284 के बीएलओ रंजू देवी, मतदान केंद्र संख्या 289 के बीएलओ संजय कुमार यादव, मतदान केंद्र संख्या 290 के रीता देवी, मतदान केंद्र संख्या 291 के धनजंय राम, मतदान केंद्र संख्या 292 के नौशब्बा प्रवीण, मतदान केंद्र संख्या 294 के अंकित कुमार सिंह, मतदान केंद्र संख्या 296 के कुणाल कश्यप, मतदान केंद्र संख्या 297 के ललन राम, मतदान केंद्र संख्या 298 के उत्तम कुमार पाठक, मतदान केंद्र संख्या 301 के मुकेश राम व मतदान केंद्र संख्या 309 के बीएलओ रामनाथ सिंह पर स्पष्टीकरण निकाला गया है. अगर यह 2 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
