Transcript Unavailable.
विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें
परसा सारण।। बाढ़ पूर्व चिकित्सकीय सहायता की तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आरसी शाहीन ने पीएचसी परसा पहुंच औचक निरीक्षण किया
जलजीवन हरियाली मिशन योजना के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों न में मनरेगा के तहत कुल 34 हजार पेड़ लगाए जाएंगे । मनरेगा कार्यालय पहुंचे डीआरडीए डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार , मनरेगा डीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रति पंचायत 10 यूनिट यानी दो हजार पौधा सरकारी या निजी जमीन में लगाना है । जिला से । पहुंचे अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पौधारोपण कार्य को गति देने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण कराए । वहीं , मनरेगा के तहत संचालित कार्यों का शतप्रतिशत एनएमएमएस एप के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सड़क पर जल जमा होने से राहगीरों को हो रही है परेशानी
दरौंदा । प्रखंड कार्यालय के सभागार में 28 जून के बैठक में शामिल नहीं होने वाले बीएलओ पर बीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है । जिसमें बीएलओ राजमती देवी , बीएलओ सरिता कुमारी , धन्वंतर देवी , बीएलओ जेडी कुमारी बीएलओ इन्द्रावती देवी , बीएलओ रंजू देवी , बीएलओ संजय कुमार यादव , बीएलओ रीता देवी , धनंजय राम , बीएलओ नौशावा प्रवीण बीएलओ अंकित कुमार सिंह , बीएलओ कुणाल कश्यप , बीएलओ ललन राम , उत्तम कुमार पाठक , बीएलओ मुकेश राम , बीएलओ रामनाथ सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए थे । इन पर बीडीओ ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है । दरोंदा के सभी बीएलओ को मंगलवार को गरुड़ एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया था । जिसमें वे सभी बीएलओ शामिल नहीं हुए थे ।
मांझी अंतराष्ट्रीय नशा-मुक्ति दिवस पर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मो. जकारिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व पुलिस-कर्मियों ने नशा सेवन नही करने और न करने देने की शपथ ली। थनाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी के बाद घरों में लौटी खुशहाली व शांतिपूर्ण वातावरण को बिगड़ने नही देंगे। लोगों को जागरूक करने के साथ हीं पुलिस अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन के प्रति संकल्पित है। वहीं दाउदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस-कर्मियों ने शपथ ली। वहीं थानाध्यक्ष ने लोगों से नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार व पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर दोनों थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं दलन सिंह हाई स्कूल परिसर में पहुंच कर मांझी पुलिस ने स्कूली बच्चों से नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलायी। वहीं अपने परिवार, समाज व क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पूर्व सुबह में कई विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात-फेरी भी निकाली गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
माँझी। माँझी के दुर्गापुर गांव में शिविर लगाकर 30 किसानों को पूसा डिकम्पोजर विधि से जैविक कम्पोस्ट तैयार करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। माँझी कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया कि आमतौर पर किसान कम्बाइन से गेहूं तथा धान के फसल की कटनी कराते हैं तथा फसल के अवशेष को जला देते हैं जिससे बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलता है। जबकि डिकम्पोजर तकनीक से फसल के अवशेष से जैविक खाद तैयार किया जा सकता है। और वह जैविक खाद कृषि उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होता है। केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र चन्दोला ने बागों में गिरे पड़े पेड़ पौधों के सूखे पत्तों से बने उर्वरक कम्पोस्ट का प्रयोग बागवानी में करने की तकनीकी जानकारी किसानों दी। तथा कम्पोस्ट के छिड़काव की विधि बतलाई। डॉ विजय कुमार ने डिकम्पोजर कम्पोस्ट का घोल तैयार कर किसानों को इस विधि की जानकारी दी। प्रशिक्षण में ओम प्रकाश सिंह नागेन्द्र सिंह विश्वनाथ सिंह भोला सिंह लालजी सिंह रामनाथ सिंह तथा बबलू शर्मा आदि ढाई दर्जन किसान उपस्थित थे।
माँझी प्रखंड के कौरुधौरु पंचायत की मुखिया बीना देवी ने माँझी के सीओ धनंजय कुमार को आवेदन देकर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की है। उधर माँझी शनिचरा बाजार के दर्जनों ग्रामीणों ने सीओ को एक अन्य हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर स्थानीय कुंअर टोली निवासी अजय उर्फ पाण्डेय शर्मा द्वारा पीसीसी सड़क तोड़कर उसपर जबरन दीवाल खड़ी करने तथा सड़क पर आवागमन अवरुद्ध करने से रोक लगाने की मांग की गई है। मुखिया द्वारा दिये आवेदन में यह कहा गया है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा फर्जीवाड़ा के माध्यम से पंचायत में स्थित गैरमजरूआ जमीन पर फर्जी कागजात बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे पंचायत में विकास का कार्य बाधित हो रहा है। खासकर पंचायत के वार्ड नंबर चार में नल योजना एवं जिले का प्रसिद्ध दह पुरैना में पोखरा योजना शुरू करने में भारी परेशानी हो रही है। मुखिया ने अंचलाधिकारी से पंचायत की तमाम गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। उधर शनिचरा बाजार के ग्रामीणों द्वारा सीओ को दिये गए आवेदन में गोड़ा बालमुकुन्द दास के मठिया तथा कुंअर टोली के ग्रामीणों की प्रमुख सड़क को अवरुद्ध करने के उद्देश्य से अजय उर्फ पाण्डेय शर्मा द्वारा जबदस्ती सड़क को तोड़कर निजी निर्माण करने की शिकायत की गई है। आवेदन में उक्त अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की गई है।
मांझी। प्रॉफिटेबल डेयरी फार्मिंग कार्यक्रम के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में तीन दिवसीय बकरी पालन प्रबंधन पर प्रशिक्षण आरंभ हुआ। जिसका उद्घाटन वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में डॉ शंकर सौरभ पटेल ने प्रशिक्षण के विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्र में डॉ अभय कुमार बकरी की उत्तम नस्लों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मांझी, रिविलगंज व जलालपुर के 40 युवा किसान भाग ले रहे हैं।
