दरौदा प्रखंड क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर लोगों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई कि शराबबंदी कितना पर्सेंट सफल है क्या बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी को सफल मान रहे हैं शराब बंदी के बाद क्या शराब की बिक्री बंद हो गई है इस संबंध में लोगों से जानकारी ली गई जिसमें लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली जहां पर अधिकांश लोगों ने कहा कि हां शराबबंदी सफल रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौंदा । पुलिस अधीक्षक सीवान शैलेश कुमार सिन्हा ने दरौंदा थाने का निरीक्षण किया। गुरुवार को किए गए निरीक्षण के दौरान थाने के पेंडिंग केश की विस्तृत जांच की। उन्होंने कहा कि हर हाल में फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करें। अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाय। संदेहास्पद प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखी जाय। शराब को लेकर उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्टेशन डायरी से लेकर बंदी गृह तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ महाराजगंज पोलस्त कुमार, इंस्पेक्टर महाराजगंज बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, एसआई अमित कुमार सिंह, मोहित मोहन एएसआई लक्ष्मण यादव सहित दरौंदा थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
दरौंदा। थाना क्षेत्र के मड़ासरा गांव में बिजली का ठनका गिरने से एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. जिसके परिजन को गुरुवार को आपदा विभाग के तरफ से चार लाख रुपया मृतक के आश्रित के खाते में भेजा गया. इस संबंध में अंचल नाजिर बिस्मिल्लाह अंसारी ने बताया कि 24 जून को बारिश आने के दौरान ब्रजपात से मड़ासरा गांव के जितेंद्र यादव के 14 वर्षीय लड़का निरहू कुमार की मौत हो गई थी. अंचलाधिकारी दिनानाथ कुमार के जांच रिपोर्ट जिला आपदा विभाग को भेजा गया था. आपदा विभाग ने जांच के बाद मृतक के आश्रित माता गीता देवी के बैंक खाता में सीएफएमएस सिस्टम के माध्यम से चार लाख रुपया गुरुवार को भेज दिया गया.
दरौंदा। प्रखंड के आइसीडीएस के अधीन कार्यरत आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को टेक होम राशन का वितरण किया गया. इसमें सेविकाएं शिक्षा दान के बाद लाभुकों को चावल, दाल एवं सोयाबीन का पैकेट देने में लग गईं. सीडीपीओ सोहैल अहमद ने प्रखंड के बगौरा, सिरसांव, हड़सर, पकवलिया, पांडेपुर, जलालपुर, बालबंगरा, रसूलपुर, कोड़ारी कला, रमसापुर, शेरही सहित विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया एवं टेक होम राशन का वजन व गुणवक्ता की जांच किया. सिरसाव पंचायत के पिपरा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 192 पर आंगनवाड़ी सेविका अंजू गिरि के द्वारा एवं एलएस के अनुपस्थिति में वितरण हुआ.
दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव में विद्युत विभाग के तरफ से टीम गठित कर विशेष जांच अभियान चलाकर चोरी की बिजली जला रहे उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेशा अनुसार यह छापेमारी की गई है. बता दें कि चोरी की बिजली जला रहे पांच उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए विभागीय कार्रवाई भी की गई. चोरी की बिजली जला रहे सहदौली गांव निवासी रामप्रकाश मिश्रा के लड़के कन्हैया मिश्रा पर चौतीस हजार छः सौ सैंतालीस रुपया एवं नंदकिशोर मिश्रा के लड़के के लड़का ओमप्रकाश मिश्रा पर तेइस हजार छह सौ तिरासी हजार रुपया, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के लड़के आलोक शंकर मिश्रा पर चालीस हजार अठारह रुपया, जपत मिश्रा के लड़के अशोक कुमार मिश्रा पर इकतालीस हजार पांच सौ पचास रुपए एवं तारकनाथ मिश्रा के लड़के सुदिश मिश्रा पर चौतीस हजार छह सौ सैंतालीस रुपया का जुर्माना के साथ पांचों उपभोक्ताओं पर दरौंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कनीय बिधुत अभियंता मोहनी सिंह ने बताया कि चोरी की बिजली जलाते हुए कोई भी उपभोक्ता पकड़ा जाता है. या 1 वर्ष अधिक दिनों तक बिजली बिल बाकी रहता है तो ऐसे लोगों का बिजली कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. जांच टीम में मुख्य रूप से बलिराम सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव, राजू कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार सिंह, संवेदक कामगार के अलावे अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रही.
दरौंदा। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीएलओ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने किया. प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ को गरुड़ एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें बीएलओ द्वारा मतदाता सूची सुधार, नाम हटाने व नया नाम जोड़ने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई. बीडीओ ने बताया कि सभी बीएलओ प्ले स्टोर से गरुड़ एप का अपलोड कर लें. जिसमें गरुड़ एप के बारे में बिशेष दिशानिर्देश दिया जाएगा. जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण या मतदाता सूची के अन्य कार्यों में गति आएगी. मास्टर ट्रेनर वेदप्रकाश शर्मा एवं सुंधाशु कुमार ने बताया कि जिस मतदाता का उम्र 18 वर्ष पूरा हो गया है. ऐसे लोगों से कागजात एवं फ़ार्म प्राप्त कर गरुड़ एप के माध्यम से उस क्षेत्र के बीएलओ जोड़ सकते हैं. मतदाता सूची में सुधार या मृत्यु होने पर मतदाता सूची से नाम काटने के लिए आसानी से सभी कार्य का निपटारा कर सकते हैं. इस दौरान रामकिशोर पाण्डेय, कृष्णा राम, मिथिलेश तिवारी, अजीत कुमार प्रसाद, राघवेन्द्र भारती, तुफान ठाकुर, मुकेश राम, साहेब राय, अनवर हुसैन, अभिमन्यु कुमार गिरि, दिलिप कुमार राम, कमलेश कुमार सिंह, शम्भु शरण राय, उमेश कुमार साह, बिपीन बिहारी राय, धनंजय कुमार आदि बीएलओ उपस्थित थे.
दरौंदा। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव एवं चौक चौराहों पर शराब पीने एवं बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान दरौंदा पुलिस ने शराब पीने के मामले में बुधवार की संध्या में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया . डीएसपी पोलस्त कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया गया. जिसमे थाना क्षेत्र के बगौरा बाजार के पास मशीन के माध्यम से अल्कोहल की जांच मुंह मे सटा कर किया गया. जिसमे तीन लोग गिरफ्तार किए गए. गिरफ्तार आरोपी रसूलपुर थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के गणेश यादव के लड़का ओमप्रकाश यादव, ललन यादव के लड़का चंदन कुमार यादव, प्रेमनाथ यादव के लड़का बैजू कुमार है. जिसको पुलिस ने न्यायिक हिरासत सीवान भेज दिया है.
दरौंदा। प्रखंड केे राजकीय मध्य विद्यालय उजांय के परिसर में गुरुवार को सेवा निवृत्त होने वाले प्रधानाध्यापक रामविलास राम को सम्मान सह विदाई समारोह की गई. जिसकी अध्यक्षता सरपंच मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. मंच का संचालन शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ शिवजी महतो ने कहा कि अच्छे व्यवहार होने से शिक्षक रामबिलास राम लोगों के चेहते थे. बीआरपी क्यामुदीन अंसारी ने कहा कि कभी भी किसी भी कार्य को लेकर तनाव में नहीं रहते थे. उनके कार्य करने की शैली काफी सराहनीय था. शिक्षक विपिन तिवारी ने उनके किये गये कार्यों की जमकर प्रशंसा की. सेवानिवृत होने वाले शिक्षक रामविलास राम को डायरी, कलम, अंगबस्त्र, साल, गमछी, पुस्तकें, गुलदस्ते, आदि देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शशिभूषण पंडित, पूनम गुप्ता, मनीषा कुमारी, गुड़िया कुमारी, मिथिलेश तिवारी, बिपीन तिवारी, प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे.
झमाझम वारिश के कारण घर से लेकर राहगीरों को बढ़ी परेशानी दरौदा प्रखंड में भीषण गर्मी से लोगों को झुलसाने के बाद मंगलवार की रात मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। लगातार प्रखंड क्षेत्र में झमाझम वर्षा होने के कारण जहाँ गर्मी से लोग की राहत मिली वही व मौसम भी सुहाना हो गया। वैसे क्षेत्र में पिछले सोमवार तक भीषण गर्मी पड़ रही थी।,मंगलवार रात दस बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले लिया। क्षेत्र में तेज हवाएं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जो दो घंटे तक होती रही। इस बरसात ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी।बुधवार व गुरुवार को सुबह से ही फिर से वर्षा शुरू हुई जो शाम तक रूक रूक तक होती रही। वही लगतार बारिश होने के कारण कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव भी देखने को मिल रहा है लगतारबारिश होने से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है
दरौदा प्रखंड में भीषण गर्मी से लोगों को झुलसाने के बाद मंगलवार की रात मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। लगातार प्रखंड क्षेत्र में झमाझम वर्षा होने के कारण जहाँ गर्मी से लोग की राहत मिली वही व मौसम भी सुहाना हो गया। वैसे क्षेत्र में पिछले सोमवार तक भीषण गर्मी पड़ रही थी।,मंगलवार रात दस बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले लिया। क्षेत्र में तेज हवाएं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जो दो घंटे तक होती रही। इस बरसात ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी।बुधवार व गुरुवार को सुबह से ही फिर से वर्षा शुरू हुई जो शाम तक रूक रूक तक होती रही। वही लगतार बारिश होने के कारण कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव भी देखने को मिल रहा है लगतारबारिश होने से जहां किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है
